
Last Updated on 25/05/2019 by Sarvan Kumar
2019 बिहार लोकसभा चुनाव परिणाम चौंकाने वाला है. इस बार विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ हो गया है. 40 सीटों में से 39 सीटें जीतकर बीजेपी, जनता दल और लोक जनशक्ति पार्टी गठबंधन ने नया रिकॉर्ड हासिल किया है. 2019 बिहार लोकसभा चुनाव में कई बड़े नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा है इनमें से कुछ नाम है शरद यादव, मीसा भारती , उपेंद्र कुशवाहा कन्हैया कुमार इत्यादि. महागठबंधन को बहुत ही भारी नुकसान झेलना पड़ा है. सिर्फ एक सीट किशनगंज कांग्रेस के खाते में गई है.
हारे कन्हैया कुमार
महागठबंधन के प्रत्याशी अपनी जीत के लिए काफी आश्वस्त थे पर मोदी लहर ने सबको किनारे पर लाकर पटक दिया. सबसे चर्चित रही बेगूसराय ,इस पर चुनाव लड़ रहे थे गिरिराज सिंह और कन्हैया कुमार. इस सीट पर पूरे भारत की नजर थी पर कन्हैया कुमार को भारी हार का सामना करना पड़ा. एक और सीट थी पटना साहेब जिस शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव लड़ रहे थे सामने थे भारतीय जनता पार्टी के रविशंकर. बीजेपी छोड़कर शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो गए थे. ये सीट जीतना उनके लिए बहुत जरूरी था पर अपनी सीट को बचा नहीं पाए. आइए जानते हैं किस सीट पर कौन प्रत्याशी जीता है? दूसरे नंबर पर कौन है? 2019 बिहार लोकसभा चुनाव की पुरी जानकारी.
लोकसभा चुनाव 2019 में मिली NDA को भारी सफलता
2019 लोकसभा चुनाव में BJP ने अकेले दम पर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है . बिहार के साथ -साथ दूसरे हिंदी भाषी राज्यों में भी NDA को भारी जीत मिली है .350 सीटें जीतकर NDA नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुबारा सरकार बनाने जा रही है.
2019 बिहार लोकसभा परिणाम
1. अररिया
जीत- प्रदीप कुमार सिंह
पार्टी-भारतीय जनता पार्टी
कुल वोट-618434
हारे– सरफराज आलम( आरजेडी)
कुल वोट-481193
2.आरा
जीत- राज कुमार सिंह
पार्टी-भारतीय जनता पार्टी
कुल वोट – 566480
हारे– राजू यादव (कम्युनिस्ट पार्टी औफ इंडिया मार्क्सवादी लेनिन वादी)
कुल वोट-419195
3. औरंगाबाद
जीत- सुशील कुमार सिंह
पार्टी-भारतीय जनता पार्टी
कुल वोट- 431541
हारे- उपेंद्र प्रसाद(हम)
कुल वोट-358934
4.बांका
जीत- गिरिधारी यादव
पार्टी-जनता दल यूनाइटेड
कुल वोट – 477788
हारे- जयप्रकाश नारायण यादव(RJD)
कुल वोट-277256
5.बेगूसराय
जीत- गिरिराज सिंह
पार्टी-भारतीय जनता पार्टी
कुल वोट –692193
हारे- कन्हैया कुमार (सीपीआई)
कुल वोट-269976
6.भागलपुर
जीत- अजय कुमार मंडल
पार्टी-भारतीय जनता पार्टी
कुल वोट- 618254
हारे– शैलेश कुमार उर्फ भूलो मंडल
कुल वोट-340624
7.बक्सर
जीत-अश्विनी कुमार चौबे जीते
पार्टी-भारतीय जनता पार्टी
कुल वोट-473053
हारे– जगदानंद सिंह (आरजेडी)
कुल वोट-355444
8.दरभंगा
जीत-गोपालजी ठाकुर जीते
पार्टी-भारतीय जनता पार्टी
कुल वोट-586668
हारे- अब्दुल बारी सिद्दीकी (आरजेडी)
कुल वोट-318689
9.गया
जीत– विजय कुमार मांझी
पार्टी-जनता दल यूनाइटेड
कुल वोट-467007
हारे- जीतन राम मांझी (हम)
कुल वोट-314581
10 .गोपालगंज
जीत- डॉ आलोक कुमार सुमन
पार्टी-जनता दल यूनाइटेड
कुल वोट-568150
हारे-सुरेंद्र राम
कुल वोट- 281716
11.हाजीपुर
जीत-पशुपति कुमार पारस
पार्टी–लोक जन शक्ति पार्टी
कुल वोट-541310
हारे- शिवचंद्र राम(आरजेडी)
कुल वोट-335861
12. जहानाबाद
जीत- चंदेश्वर प्रसाद चंदेश्वरी
पार्टी-जनता दल यूनाइटेड
कुल वोट-335584
हारे- सुरेंद्र प्रसाद यादव (आरजेडी)
कुल वोट-333833
13. जमुई
जीत–चिराग कुमार पासवान
पार्टी-लोक जन शक्ति पार्टी
कुल वोट-529134
हारे– भूदेव चौधरी (आरएलएसपी)
कुल वोट-288085
14.झंझारपुर
जीत-रामप्रीत मंडल
पार्टी-जनता दल यूनाइटेड
कुल वोट-602391
हारे- गुलाब यादव (आरजेडी)
कुल वोट-279440
15.काराकाट
जीत-महाबली सिंह
पार्टी-जनता दल यूनाइटेड
कुल वोट-398408
हारे- उपेंद्र प्रसाद कुशवाहा
कुल वोट-313866
16-कटिहार
जीत- दुलाल चंद्र गोस्वामी
पार्टी-जनता दल यूनाइटेड
कुल वोट-559423
हारे– तारीक अनवर( कांग्रेस)
कुल वोट-502220
17.खगड़िया
जीत– चौधरी महबूब अली कैसर
पार्टी-लोक जन शक्ति पार्टी
कुल वोट- 510193
हारे– मुकेश सैनी (वीआईपी)
कुल वोट-261623
18.किशनगंज
जीत- मोहम्मद जावेद
पार्टी-कांग्रेस
कुल वोट- 367017
हारे- सैयद मोहम्मद अशरफ (जनता दल यूनाइटेड)
कुल वोट-332551
19.मधेपुरा
जीत– दिनेश चंद्र यादव
पार्टी-जनता दल यूनाइटेड
कुल वोट-624334
हारे– शरद यादव (आरजेडी)
कुल वोट-322807
20.मधुबनी
जीत- अशोक कुमार यादव
पार्टी-भारतीय जनता पार्टी
कुल वोट-595843
हारे– बद्री कुमार( वीआईपी)
कुल वोट-140903
21. महाराजगंज
जीत– जनार्दन सिंह सिग्रीवाल
पार्टी-भारतीय जनता पार्टी
कुल वोट-546352
हारे– रणधीर कुमार सिंह(आरजेडी)
कुल वोट-315580
22.मुंगेर
जीत- राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह
पार्टी-जनता दल यूनाइटेड
कुल वोट-528762
हारे– नीलम देवी (कांग्रेस)
कुल वोट- 360825
23.मुजफ्फरपुर
जीत- अजय निषाद
पार्टी-भारतीय जनता पार्टी
कुल वोट-666878
हारे– राज भूषण चौधरी (वीआईपी)
कुल वोट-256890
24.नालंदा
जीत- कौशलेंद्र कुमार
पार्टी-जनता दल यूनाइटेड
कुल वोट-540888
हारे– अशोक कुमार आजाद (हम)
कुल वोट-284751
25.नवादा
जीत- चंदन कुमार
पार्टी-लोक जन शक्ति पार्टी
कुल वोट– 495684
हारे– विभा देवी (आरजेडी)
कुल वोट- 347612
26 .पश्चिमी चंपारण
जीत- डॉ संजय जायसवाल
पार्टी-भारतीय जनता पार्टी
कुल वोट-603706
हारे- बृजेश कुमार कुशवाहा (आरएलएसपी)
कुल वोट-309800
27.पाटलिपुत्र
जीत– रामकृपाल यादव
पार्टी-भारतीय जनता पार्टी
कुल वोट-509557
हारे– मीसा भारती(आरजेडी)
कुल वोट-470236
28. पटना साहिब
जीत-रविशंकर प्रसाद
पार्टी-भारतीय जनता पार्टी
कुल वोट-607506
हारे– शत्रुघ्न सिन्हा (कांग्रेस)
कुल वोट-322849
29.पूर्णिया
जीत- संतोष कुमार कुशवाह
कुल मत- 632924
हारे– उदय उर्फ पप्पू सिंह
कुल वोट-369463
30. पूर्वी चंपारण
जीत- राधामोहन सिंह
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
कुल वोट-577787
हारे– अकाश कुमार सिंह
कुल वोट-284139
31.समस्तीपुर
जीत- रामचंद्र पासवान
पार्टी– लोक जन शक्ति पार्टी
कुल वोट- 562443
हारे – डॉ. अशोक कुमार (कांग्रेस)
कुल वोट-310800
32.सासाराम
जीत-छेदी पासवान
पार्टी-भारतीय जनता पार्टी
कुल वोट- 494800
हारे– मीरा कुमार
कुल वोट-329055
33.सारण
जीत- राजीव प्रताप रुडी
पार्टी-भारतीय जनता पार्टी
कुल वोट- 499342
हारे– चंद्रिका राय(आरजेडी)
कुल वोट-360913
34.शिवहर
जीत-रमा देवी
पार्टी –भारतीय जनता पार्टी
कुल वोट-608678
हारे– सैयद फैजल अली( आरजेडी)
कुल वोट-268318
35.सीतामढ़ी
जीत- सुनील कुमार पिंटू
पार्टी जनता दल यूनाइटेड
कुल वोट-567745
हारे– अर्जुन राय (आरजेडी )
कुल वोट-317206
36.सिवान
जीत- कविता सिंह
पार्टी– जनता दल यूनाइटेड
कुल वोट-448473
हारे– हिना शहाब
कुल वोट-331515
37.सुपौल
जीत– दिलेश्वर कामत जीते
पार्टी– जनता दल यूनाइटेड
कुल वोट- 597377
हारे– रंजीता रंजन( कांग्रेस)
कुल वोट-330524
38.उजियारपुर
जीत– नित्यानंद राय
पार्टी -भारतीय जनता पार्टी
कुल वोट-543906
हारे– उपेंद्र कुमार कुशवाहा (आरएलएसपी)
कुल वोट-266628
39 वैशाली
जीत– वीणा देवी
पार्टी-लोक जन शक्ति पार्टी
कुल वोट-568215
हारे– रघुवंश प्रसाद सिंह(आरजेडी)
कुल वोट-333631
40.वाल्मिकी नगर
जीत-बैधनाथ प्रसाद महतो
पार्टी-लोक जन शक्ति पार्टी
कुल वोट-602660
हारे– शाश्वत केदार (कांग्रेस)
कुल वोट -248044

क्या आप भी बिना ऑफर के शॉपिंग करते हैं और करा लेते हैं नुकसान- यहाँ क्लिक कर जानें Amazon का आज का ऑफर और पाएं 83 % तक की छूट! |
Disclaimer: Is content में दी गई जानकारी Internet sources, Digital News papers, Books और विभिन्न धर्म ग्रंथो के आधार पर ली गई है. Content को अपने बुद्धी विवेक से समझे। jankaritoday.com, content में लिखी सत्यता को प्रमाणित नही करता। अगर आपको कोई आपत्ति है तो हमें लिखें , ताकि हम सुधार कर सके। हमारा Mail ID है jankaritoday@gmail.com. अगर आपको हमारा कंटेंट पसंद आता है तो कमेंट करें, लाइक करें और शेयर करें। धन्यवाद Read Legal Disclaimer |
aap ke website par ye problem aa rahi thi aap ne kaise solve kiya
A tag on this page requires an AMP component ‘script’ tag, which is missing.