
Last Updated on 08/07/2021 by Sarvan Kumar
1. टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक निम्नलिखित में से कौन होंगे?
A. मैरी कॉम
B. मनप्रीत सिंह
C. बजरंग पूनिया
D. इनमें से सभी
सही उत्तर: A. मैरी कॉम और B. मनप्रीत सिंह
भारतीय ओलंपिक संघ ने घोषणा की है कि 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे. जबकि पहलवान बजरंग पुनिया 8 अगस्त को समापन समारोह में ध्वजवाहक की भूमिका निभाएंगे.
2. निम्नलिखित में से किसे उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है?
A. राजेंद्र कुमार तिवारी
B. अनूप चंद्र पांडे
C. डॉ. एसएस संधू
D. ओम प्रकाश
सही उत्तर: C. डॉ. एसएस संधू
1988 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. सुखबीर सिंह संधू को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है. उन्होंने मंगलवार को राज्य के 17वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला है.
3. हाल ही में रामाधार कश्यप का निधन हो गया है. उनका संबंध निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से है?
A. साहित्य
B. राजनीति
C. उद्योग
D. खेल
सही उत्तर: B. राजनीति
राज्यसभा के पूर्व सांसद और छत्तीसगढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक रामाधार कश्यप का 6 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 84 साल के थे. उन्होंने छत्तीसगढ़ के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
4. हाल ही में भारत के सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुन्द नरवणे ने _________ के प्रमुख सेना अध्यक्ष जनरल सर मार्क कार्लटन-स्मिथ से मुलाकात कर संयुक्त सैन्य सहयोग के मुद्दों पर विचार विमर्श किया.
A. ब्रिटेन
B. ऑस्ट्रेलिया
C. जर्मनी
D. फ्रांस
सही उत्तर: A. ब्रिटेन
5. केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को निम्नलिखित में से किस राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया है?
A. कर्नाटक
B. मिजोरम
C. हिमाचल प्रदेश
D. हरियाणा
सही उत्तर: A. कर्नाटक
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 राज्यों में नये राज्यपाल नियुक्त किये हैं. राष्ट्रपति भवन की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार-
•केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
•भारतीय जनता पार्टी के नेता मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है.
•भाजपा नेता डॉ हरी बाबू कम्भमपति मिजोरम के नए राज्यपाल होंगे.
•भारतीय जनता पार्टी के नेता राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
• मिजोरम के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का नया राज्यपाल बनाया गया है.
•हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य त्रिपुरा के नए राज्यपाल होंगे.
•द्रौपदी मुर्मू के स्थान पर त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस झारखंड के राज्यपाल बनाए गए हैं.
• हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का नया राज्यपाल बनाया गया है.
6. राष्ट्रीय बांघ संरक्षण प्राधिकरण रामगढ विषधारी वन्यजीव अभ्यारण्य को चौथे बाघ संरक्षण अभयारण्य में बदलने की अनुमति दी है. यह किस राज्य में स्थित है?
A. गुजरात
B. महाराष्ट्र
C. राजस्थान
D. मध्य प्रदेश
सही उत्तर: C. राजस्थान
7. आईसीसी महिला एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने हाल ही में नंबर वन रैंक हासिल किया है?
A. जेनेट ब्रिटिन
B. मिताली राज
C. शेफाली वर्मा
D. लॉरेन विनफील्ड
सही उत्तर: B. मिताली राज
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टेस्ट और वनडे कप्तान मिताली राज ने आईसीसी महिला एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. अपने 22 साल के क्रिकेट करियर में ऐसा आठवीं बार हो रहा है जब मिताली राज ने सिर्फ स्थान पर कब्जा किया है.
8. हाल ही में रिचर्ड डोनर का निधन हो गया है. उनका संबंध निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से है?
A. फिल्म
B. साहित्य
C. उद्योग
D. राजनीति
सही उत्तर: A. फिल्म
हॉलीवुड के प्रसिद्ध डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रिचर्ड का 5 जुलाई को 91 साल की आयु में निधन हो गया है. वह ‘सुपरमैन’ और ‘द गूनीज’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों के निर्देशक थे.
9. हाल ही में इंग्लैंड के किस गेंदबाज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1000 विकेट पूरे किए हैं?
A. स्वर्ट बोर्ड
B. बॉब विलिस
C. जेम्स एंडरसन
D. फ्रेड ट्रूमैन
सही उत्तर: C. जेम्स एंडरसन
10. हाल ही में निम्नलिखित में से किस देश ने बेहतर मौसम पूर्वानुमान के लिए एक नया उपग्रह एफवाई-3ई लॉन्च किया है?
A. जापान
B. उत्तर कोरिया
C. नीदरलैंड
D. चीन
सही उत्तर: D. चीन
Shopping With us and Get Heavy Discount |
Disclaimer: Is content में दी गई जानकारी Internet sources, Digital News papers, Books और विभिन्न धर्म ग्रंथो के आधार पर ली गई है. Content को अपने बुद्धी विवेक से समझे। jankaritoday.com, content में लिखी सत्यता को प्रमाणित नही करता। अगर आपको कोई आपत्ति है तो हमें लिखें , ताकि हम सुधार कर सके। हमारा Mail ID है jankaritoday@gmail.com. अगर आपको हमारा कंटेंट पसंद आता है तो कमेंट करें, लाइक करें और शेयर करें। धन्यवाद |