
Last Updated on 02/06/2021 by Sarvan Kumar
1. World Milk Day कब मनाया जाता है?
A. 10 मार्च
B. 1 जून
C. 5 सितंबर
D. 26 नवंबर
सही उत्तर: B. 1 जून
पोषक तत्वों के प्रचुरता के कारण दूध हमारे शरीर को स्वस्थ रखने तथा विकास के लिए बहुत फायदेमंद है. दूध में विटामिन ई, डी, के, ए, B2 और B12 पाया जाता है. साथ ही इसमें मैग्नीशियम, आयोडीन, फॉस्फोरस, कैल्शियम जैसे खनिज पाए जाते हैं.
दूध के फायदे के प्रति लोगों को जागरुक करने, इसके बर्बादी को रोकने, दूध को वैश्विक भोजन के रूप में मान्यता देने, दूध उत्पादन के क्षेत्र में स्थिरता, आजीविका और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश से प्रतिवर्ष 1 जून को World Milk Day मनाया जाता है.
World Milk Day मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र के कृषि संगठन द्वारा 2001 में की गई थी. वर्तमान में इस अवसर पर दुनिया के 70 से अधिक देश भाग लेते हैं. आपको बता दें कि भारत में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है.
2. हाल ही में निम्नलिखित में से किस देश ने लगातार बूढ़ी होती आबादी से परेशान होकर तीन बच्चों को पैदा करने की अनुमति दी है?
A. चीन
B. बांग्लादेश
C. जापान
D. मोनाको
सही उत्तर: A. चीन
लगातार बूढ़ी होती आबादी से परेशान होकर चीन ने फैमिली प्लानिंग के नियमों में ढील देते हुए तीन बच्चों को पैदा करने की अनुमति दे दी है. यह ऐतिहासिक फैसला चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अध्यक्षता में हुई पोलितब्यूरो की बैठक में लिया गया.
चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार 2019 में चीन की आबादी 1.41 अरब थी. देश में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की आबादी बढ़कर 26.4 करोड़ हो गई है. बयान में कहा गया है कि जनसंख्या औसत आयु बढ़ने से कामकाजी आयु के लोगों की संख्या तेजी से घट रही है, जिससे दीर्घकालिक संतुलित विकास पर दबाव बढ़ेगा और समृद्ध अर्थव्यवस्था बनाने के प्रयास में बाधा उत्पन्न होगी.
3. चीन के आधिकारिक समाचार एजेंसी का नाम क्या है?
A. टीवीएस न्यूज़ एजेंसी
B. स्काई न्यूज़
C. एसोसिएटेड प्रेस
D. सिन्हुआ
सही उत्तर: D. सिन्हुआ
4. भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना कब की गई थी?
A.7 जुलाई 1825
B. 25 मार्च 1855
C. 2 जून 1806
D. 1 जून 1802
सही उत्तर: C. 2 जून 1806
स्टेट बैंक की स्थापना 2 जून 1806 में बैंक ऑफ कोलकाता के नाम से हुई थी.
5. भारतीय स्टेट बैंक का मुख्यालय कहां है?
A. कोलकाता
B. मुंबई
C. दिल्ली
D. हैदराबाद
सही उत्तर: B. मुंबई
6. भारत का वारेन बफेट किसे कहा जाता है?
A. राकेश झुनझुनवाला
B. विजय केडिया
C. राधाकृष्ण दमानी
D. रामदेव अग्रवाल
सही उत्तर: A. राकेश झुनझुनवाला
7. निम्नलिखित में से किस ने हाल ही में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है?
A. अमित पंघाल
B. शिव थापा
C. विकास कृष्ण
D. जोइरोव शाखोबिदीन
सही उत्तर: D. जोइरोव शाखोबिदीन
एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 52 किलोग्राम भार वर्ग में रियो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन उज्बेकिस्तान के मुक्केबाज जोइरोव शाखोबिदीन ने भारत के अमित पंघाल को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. अमित पंघाल को इस मुकाबले में रजत पदक से संतोष करना पड़ा है.
8. हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ब्रिक्स देशों के विदेश और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के मंत्रियों की बैठक हुई है. इसकी अध्यक्षता किस देश ने की है?
A. भारत
B. ब्राजील
C. रूस
D. कनाडा
सही उत्तर: A. भारत
भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ब्रिक्स देशों के विदेश और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के मंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे. भारत ने ब्रिक्स के मौजूदा अध्यक्ष होने के नाते यह बैठक बुलाई है.
9. निम्नलिखित में से किसे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है?
A. एचके द्विवेदी
B. अल्पन बंदोपाध्याय
C. अरुण कुमार सिंह
D. राजेंद्र कुमार तिवारी
सही उत्तर: B. अल्पन बंदोपाध्याय
पश्चिम बंगाल सरकार ने अल्पन बंदोपाध्याय को 1 जून 2021 से अगले 3 साल के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है. बता दें कि अलपन बंधोपाध्याय पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव पद से रिटायर हो गए हैं. उनकी जगह गृह सचिव एचके द्विवेदी को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है
10. इस साल विश्व स्वास्थ संगठन के महानिदेशक का विशेष पुरस्कार किसे दिया गया है?
A. डॉक्टर देवी शेट्टी
B. डॉक्टर नरेश त्रेहान
C. डॉक्टर हर्षवर्धन
D. डॉ के के अग्रवाल
सही उत्तर: C. डॉक्टर हर्षवर्धन
इस साल का विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक का विशेष पुरस्कार भारत के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को दिया गया है. बता दें कि विश्व स्वास्थ संगठन हर साल अपने क्षेत्रों में एक-एक व्यक्ति या संगठन को तंबाकू निषेध के लिए प्रतिबद्धता पूर्वक काम करने के लिए यह पुरस्कार देता है. डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने 2019 में कानूनी प्रावधान के माध्यम से ई सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट पर प्रतिबंध लगाने के लिए डॉक्टर हर्षवर्धन की सराहना की है.
11. दुनिया में पहली बार नैनो यूरिया तरल किसने तैयार किया है?
A. मद्रास फर्टिलाइजर्स लिमिटेड
B. नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड
C. टाटा केमिकल्स लिमिटेड
D. इफको
सही उत्तर: D. इफको
भारत की अग्रणी सहकारी संस्था इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने दुनिया में पहली बार नैनो यूरिया तरल तैयार किया है. अब नैनो लिक्विड यूरिया की 500 मिलीलीटर की बोतल कम से कम एक बोरी पारंपरिक यूरिया खाद के लिए काफी होगी. इससे फसलो की पैदावार तथा किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी. नैनो यूरिया की कीमत प्रति 500 मिलीलीटर 240 रखी गई है जो कि पारंपरिक यूरिया के बैग की कीमत से 10% सस्ती है.
12. हाल ही में आरबीआई ने निम्नलिखित में से किस बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है?
A. शिवाजीराव भोसले सहकारी बैंक
B. भारत सहकारी बैंक
C. जनता सहकारी बैंक
D. कॉसमॉस सहकारी बैंक
सही उत्तर: A. शिवाजीराव भोसले सहकारी बैंक
बैंक के पास पर्याप्त पूजी और कमाई की संभावना नहीं होने के कारण भारतीय रिजर्व बैंक ने पुणे के शिवाजीराव भोसले सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है. साथ ही आरबीआई ने कहा है कि यह बैंक बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 के कुछ प्रावधानों का पालन नहीं करता है.
13. वर्तमान में भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Advisor) कौन है?
A. राकेश मोहन
B. कौशिक बसु
C. कृष्णमूर्ति वेंकट सुब्रमण्यम सुब्रमण्यम
D. नितिन देसाई
सही उत्तर: C. कृष्णमूर्ति वेंकट सुब्रमण्यम
ग्रामीण क्षेत्रों में मांग बढ़ रही है, डिजिटल पेमेंट में 200% से ज्यादा उछाल है, इस साल देश में अनाज के रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद है. कोरोनावायरस की दूसरी लहर का देश की अर्थव्यवस्था पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा: सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी सुब्रमण्यम
14. निम्नलिखित में से किस ने हाल ही में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 91 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है?
A. वैसली लेविट
B. संजीत कुमार
C. शिबनाथ सरकार
D. सुमित मुखर्जी
सही उत्तर: B. संजीत कुमार
Asian boxing championship: भारतीय मुक्केबाज संजीत कुमार ने 91 किलोग्राम भार वर्ग में ओलंपिक रजत पदक विजेता कजाकिस्तान के वैसिली लेविट को हरा कर स्वर्ण पदक जीत लिया है. संजीत ने लेविट को 4-1 से हराया.
15. हाल ही में किस देश ने मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को सीमित रखने को कहा है तथा इस नियम का पालन नहीं करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है?
A. मलेशिया
B. मिस्र
C. इंडोनेशिया
D. सऊदी अरब
सही उत्तर. D. सऊदी अरब
सऊदी अरब में इस्लामिक मामलों के मंत्रालय ने सर्कुलर जारी करके मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को सीमित रखने को कहा है. आदेश में कहा गया है कि अजान और इकामत के लिए ही लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जाना. साथ ही लाउडस्पीकर के वॉल्यूम को लाउडस्पीकर की क्षमता का एक तिहाई रखने को कहा गया है. इस नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी गई है.
16. हाल ही में मशहूर पत्रकार हामिद मीर को टीवी चैनल पर शो होस्ट करने से रोका गया है. उनका संबंध निम्नलिखित में से किस देश से है?
A. पाकिस्तान
B. मलेशिया
C. अफगानिस्तान
D. ईरान
सही उत्तर: A. पाकिस्तान
पाकिस्तान के मशहूर पत्रकार हामिद मीर को टीवी चैनल पर शो को होस्ट करने से रोका गया. बता दें कि हामिद मीर जिओ टीवी पर प्राइम टाइम शो ‘कैपिटल टॉक’ की मेजबानी करते हैं. पत्रकार संगठनों और पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने इस कदम की निंदा की है.
17. पूर्व राज्यसभा सांसद रघुनाथ महापात्रा के स्थान पर निम्नलिखित में से किसे राजसभा के लिए मनोनीत किया गया है?
A. राकेश सिन्हा
B.महेश जेठमलानी
C. नरेंद्र जाधव
D. सुरेश प्रभु
सही उत्तर:B. महेश जेठमलानी
देश के जाने-माने वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी के पुत्र महेश जेठमलानी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है. उन्हें मूर्तिकार और पूर्व सांसद रघुनाथ महापात्रा की जगह नामित किया गया है. बता दें कि रघुनाथ महापात्रा का हाल ही में कोरोना से हो गया था.
18. निम्नलिखित में से किसे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अगला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
A. महेश मित्तल कुमार
B. डॉक्टर राजीव जैन
C. अरुण कुमार मिश्रा
D. रेखा शर्मा
सही उत्तर: C. अरुण कुमार मिश्रा
उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अरुण कुमार मिश्रा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अगले अध्यक्ष होंगे. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एक उच्चस्तरीय नियुक्ति कमेटी ने सोमवार को उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी. महेश मित्तल कुमार और डॉक्टर राजीव जैन आयोग के सदस्य होंगे.
19. डब्ल्यूएचओ ने भारत में पहली बार मिले कोरोनावायरस वैरीअंट का नाम डेल्टा रखा है. भारत में मिले दूसरे वेरिएंट का नाम क्या रखा गया है?
A. अल्फा
B. बीटा
C. गामा
D. कप्पा
सही उत्तर: D. कप्पा
भारत में पहली बार मिले कोरोनावायरस वैरीअंट का नाम डेल्टा रखा गया है, जबकि भारत में मिले दूसरे वेरिएंट का नाम कप्पा रखा गया है : डब्ल्यूएचओ
20. स्कॉट मॉरीसन किस देश के प्रधानमंत्री हैं?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. न्यूजीलैंड
C. नीदरलैंड
D. पोलैंड
सही उत्तर: A. ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि चीन लगातार ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दरार डालने की कोशिश कर रहा है. इसमें चीन कभी सफल नहीं हो पाएगा. चीन में मानवाधिकार उल्लंघन के मुद्दे पर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया एकजुट है.

क्या आप भी बिना ऑफर के शॉपिंग करते हैं और करा लेते हैं नुकसान- यहाँ क्लिक कर जानें Amazon का आज का ऑफर और पाएं 83 % तक की छूट! |
Disclaimer: Is content में दी गई जानकारी Internet sources, Digital News papers, Books और विभिन्न धर्म ग्रंथो के आधार पर ली गई है. Content को अपने बुद्धी विवेक से समझे। jankaritoday.com, content में लिखी सत्यता को प्रमाणित नही करता। अगर आपको कोई आपत्ति है तो हमें लिखें , ताकि हम सुधार कर सके। हमारा Mail ID है jankaritoday@gmail.com. अगर आपको हमारा कंटेंट पसंद आता है तो कमेंट करें, लाइक करें और शेयर करें। धन्यवाद Read Legal Disclaimer |