Photo by Pixabay on Pexels.com
बेदाग और सुंदर त्वचा पाने के लिए लोग बाजार में मौजूद मंहगे कॉस्मेटिक का सहारा लेते हैं. लेकिन बहुत ही कम लोग ये जानते होंगे कि नमक और शहद का इस्तेमाल खानापान के अलावा खूबसूरत त्वचा पाने के लिए भी किया जाता है.
नमक एक नैचुरल क्लींजर और एंटी-बैक्टीरिल होता है. यह गहराई से त्वचा की सफाई करता है और बैक्टीरिया खत्म करता है. शहद प्राकृतिक मॉइश्चराइजर होता है जो त्वचा में नमी बनाए रखता है और उसमें निखार लाता है.इस तरह इस छोटी सी प्रक्रिया से ना सिर्फ चेहरे पर पिम्पल होने बंद हो जाते हैं बल्कि दाग-धब्बे भी धीरे-धीरे हल्के होकर मिट जाते हैं. शहद के गुणों के कारण त्वचा में निखार आता है और इसकी महीन रेखाएं भी हट जाती हैं. इससे यह और भी यंग नजर आती है.
कॉस्मेटिक के प्रयोग से आप थोड़े समय के लिए इन्हें ठीक तो कर पाते हैं लेकिन कुछ समय बाद ये वापस उभर आते हैं.
कॉस्मेटिक महंगे होने के साथ -साथ त्वचा के लिए हानिकारक भी होते हैं. कॉस्मेटिक के साइड एफेक्ट्स के चलते आपकी त्वचा को हानि तो पहुचता ही है साथ -साथ कई तरह के त्वचा के विकार भी हो सकते हैं . यहां तक की कॉस्मेटिक मे प्रयोग कीये जाने वाले chemicals से कैंसर तक हो सकता है. आइए जानते हैं कि किस तरह आप इससे बेदाग त्वचा पा सकते हैं.
सेंधा नमक को नींबू के रस में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें. अब इस मिश्रण से स्क्रब करें. हफ्ते में दो बार ऐसा करने से मुहांसों, ब्लैक हैड्स आदि से छुटकारा मिलता है.
सेंधा नमक को शहद में मिलाकर लगाने से त्वचा में निखार आता है. इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले सेंधा नमक में शहद की कुछ बूंदे मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें. इसके लिए किसी कांच के बरतन में एक चम्मच नमक लें. इसमें इतनी ही मात्रा में शहद मिलाकर 2 मिनट के लिए छोड़ दें. अब चेहरा सादे पानी से धुलकर हल्की थपकी देते हुए सुखाएं और यह मिश्रण लगा लें. 10 से 15 मिनट रखें. फिर हाथ को सादे पानी से हल्का गीला कर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में हल्की स्क्रबिंग करें और नॉर्मल पानी से धो लें. सप्ताह में 2-3 बार इसे जरूर करें.
सर्दियों में त्वचा रूखी पड़ जाती है। इसके लिए आप सेंधा नमक में बादाम या जैतून के तेल की कुछ बूंदे मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. इससे चेहरा साफ होता है और नमी भी बरकरार रहती है.
मृत त्वचा को निकालने के लिए नमक को धीरे से त्वचा पर एक्सफोलिएट करें. नमक में मौजूद मिनरल त्वचा को नर्म करने और नमी को बनाये रखने में मदद करता है. आधा कप नमक और आधा कप जैतून या नारियल का तेल मिलाकर, शॉवर के समय अपनी त्वचा पर सर्कुलर मोशन में स्क्रबिंग करें.
अपने फेसवॉश या क्लीनजर में सेंधा नमक मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इससे रोम छिद्र खुल जाते हैं और त्वचा में निखार आता है.
नाखूनों का पीलापन हटाने के लिए सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है. इसके लिए पानी में सेंधा नमक डालें और उसमें हाथों को डुबोएं. ऐसा करने से नाखूनों के पीलेपन से निजात मिलती है.
नमक और शहद का बना फेस पैक त्वचा के संतुलन को बनाये रखने में मदद करता है. क्योंकि दोनों में ही एंटी-इफ्लेमेंटरी गुण होते हैं. यह त्वचा को मुलायम और मुंहासों को रोकता है. यह तेल उत्पादन के संतुलन और त्वचा की नमी को बरकरार रखने में मदद करता है. दो चम्मच समुद्री नमक और चार चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें. फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगायें. त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए चेहरे की मसाज करने के बाद इसे धो लें.समुद्री नमक मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम और पोटेशियम जैसे मिनरल से भरपूर होता है. ये मिनरल त्वचा स्वास्थ्य और सेलुलर संचार के लिए आवश्यक होते हैं. त्वचा के मिनरल में असंतुलन से सूखापन, जलन और मुंहासे हो सकते हैं.
Last updated: 06/04/2024 11:33 am
This website uses cookies.
Read More
View Comments
गुड