भारतीय संस्कृति में संस्कृत भाषा का विशेष महत्व है। यह महत्व इसलिए है क्योंकि हिंदू धर्म के सभी प्राचीन ग्रंथ संस्कृत भाषा में रचे गए हैं, जिनमें वेद, रामायण, महाभारत, उपनिषद जैसे हिंदुओं के पवित्र धार्मिक ग्रंथ शामिल हैं। इतना ही नहीं, हिंदी, बांग्ला, मराठी, पंजाबी, सिंधी, नेपाली आदि कई आधुनिक भाषाओं की उत्पत्ति संस्कृत […]