Famous person

एक यादव – एल्विस यादव, जानिये उनसे जुड़ी 10 रोचक बातें

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

24 साल के एल्विस यादव ने बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन को जीत कर इतिहास रच दिया है। एल्विश यादव का जन्म 14 सितंबर 1997 को तिजारा,अलवर (राजस्थान) में राम अवतार सिंह यादव और सुषमा यादव के एक हिंदू अहीर परिवार में हुआ था। एल्विश यादव के बचपन का नाम सिद्धार्थ यादव था। एल्विश यादव ने अपनी स्कूली शिक्षा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, गुड़गांव, हरियाणा से की  उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के एक घटक कॉलेज, हंसराज कॉलेज से बैचलर ऑफ कॉमर्स में स्नातक की पढ़ाई पूरी की. आइए जानते हैं एल्विस यादव के बारे में दस रोचक बातें.

एल्विस यादव के बारे में दस रोचक बातें

1. 24 साल के एल्विस यादव ने बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन को जीत कर का इतिहास रच दिया है।

2. एल्विस यादव ने वाइल्ड कार्ड के माध्यम से शो में एंट्री ली थी। ऐसा पहली बार हुआ है कि वाइल्ड कार्ड से एंट्री लेने वाला कोई शख्स इस शो का विजेता बना है।

3. उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वे फेमस यूट्यूबर हैं और शॉर्ट फिल्में बनाते हैं।

4. उनका पहला यूट्यूब चैनल ‘Elvish Yadav Vlogs’ है जिसमें 6 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

5. उनका दूसरा चैनल ‘Elvish Yadav’ के नाम से है जिसमें 13 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

6. ‘एल्विश यादव’ चैनल पर वे रोस्ट वीडियोज बनाते हैं और दूसरे चैनल ‘Elvish Yadav Vlogs’ पर अपनी डे-टू-डे लाइफ की डिटेल्स साझा करते हैं।

7.  विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पिता एक कॉलेज लेक्चरर हैं।

8. वे गुरुग्राम के पास वजीराबाद गांव में रहते हैं।उनके पास गुरुग्राम में कई फ्लैट और वजीराबाद में एक 4 मंजिला मकान है।

9. वे फाउंडेशन भी चलाते हैं और ‘सिस्टम क्लोदिंग’ के संस्थापक हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम की पढ़ाई की है।

10. वे लग्जरी लाइफस्टाइल का आनंद लेते हैं और महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं।उनकी लग्जरी पोर्श गाड़ी की कीमत 1.75 करोड़ रुपये है।

Last updated: 18/08/2023 11:08 am

This website uses cookies.

Read More