Religion

काल्पनिक है लव कुश काण्ड ? लव कुश काण्ड नही है रामायण का हिस्सा?  रामायण के जगह दिखाया जाएगा उत्तर रामायण

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

कोरोना वायरस के चलते लाॅक डाउन है और लोग अपने-अपने घरों में कैद है। दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत दिखाया जा रहा है। पहले हीं के तरह इन्हें दर्शको का पूरा प्यार मिल रहा है। शनिवार 18 मार्च को रामायण का अंतिम एपिसोड था। दर्शको में बड़ी निराशा थी, रामायण और महाभारत देखते दिन कब गुजर जाते थे पता हीं नहीं चल पाता था। अब दूरदर्शन ने यह फैसला किया  है कि रामायण के जगह उत्तर रामायण दिखाया जाएगा।

दूरदर्शन पर उत्तर रामायण प्रसारण का समय

रामायण दिन में दो बार दिखाया जाता था एक तो सुबह 9.AM और रात के 9 बजे। उत्तर रामायण को सिर्फ एक बार दिखाया जाएगा और यह समय होगा 9 PM. सुबह 9 बजे इसका पुनः प्रसारण किया जाएगा। दूरदर्शन के इस फैसले से लोग काफी खुश हैं। । उत्तर रामायण में भी राम के रूप में अरुण गोविल, सीता के रूप में दीपिका चिखलिया और लक्षमण के रूप में सुनील लहरी हीं नजर आएंगे

उत्तर रामायण में क्या है?

रावण वध के बाद राम अपनी पत्नी सीता और भाई लक्षमण के साथ अयोध्या वापस आ जातें हैं। एक प्रतिनिधि के रूप में अयोध्या की देखभाल कर रहे छोटे भाई भरत अपने बड़े भाई राम को राज्य सौंप देते हैं। सब कुछ सही चल रहा था कि अयोध्या पर एक और विपत्ति आयी। भगवान राम को मां सीता का त्याग करना पड़ा, माँ सीता को वन में भेज दिया गया। वन में ही सीता ने दो पुत्रों को जन्म दिया एक का नाम था लव और दूसरे का कुश। माँ सीता महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में अपने बच्चों को बड़ा करती हैं। महर्षि वाल्मीकि से हीं लव और कुश शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा लेते हैं। बाद के दिनों में लव और कुश इतने वीर बन जातें हैं कि वे महाराज राम द्वारा छोड़े गए अश्वमेध यज्ञ के घोड़े पकड़ लेते हैं। लव कुश, घोड़े को छुड़ाने आये लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न , हनुमान को पराजित कर देते हैं। उत्तर रामायण के इन घटनाओं को लव कुश कांड भी कहा जाता है।

रामायण का हिस्सा नहीं है लव कुश कांड

रामायण के कुल 7 कांड हैं जिनकें नाम हैं बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड, अरण्यकाण्ड, किष्किन्धाकाण्ड, सुन्दरकाण्ड, लंकाकाण्ड(युद्ध काण्ड) तथा उत्तरकाण्ड।  उत्तरकाण्ड में श्री रामजी का स्वागत, राज्याभिषेक, पुत्रोत्पति, श्री रामजी का भाइयों सहित अमराई में जाना इत्यादि का वर्णन है। लव कुश काण्ड ना हीं वाल्मिकी रामायण में लिखा गया है ना हीं तुलसी रामायण में।
दूरदर्शन पर दिखाया गया उत्तर रमायाण में लव की भूमिका में है स्वपनिल जोशी और कुश के भूमिका में हैं मयूरेश क्षत्रदे।

Last updated: 19/04/2020 3:49 pm

This website uses cookies.

Read More