खगड़िया जिला भारत के बिहार राज्य में स्थित एक जिला है. उत्तर बिहार में आने वाला यह जिला मुंगेर प्रमंडल के अंतर्गत आता है.
गठन
खगड़िया मुंगेर जिले का अनुमंडल हुआ करता था. 1943-44 में इसे अनुमंडल बनाया गया था. 10 मई 1981 को इसे मुंगेर जिले से अलग करके एक स्वतंत्र जिला बनाया गया.
बाउंड्री (चौहद्दी)
उत्तर में – सहरसा जिला
दक्षिण में – मुंगेर और बेगूसराय जिला
पूर्व में – भागलपुर और मधेपुरा जिला
पश्चिम में – बेगूसराय और समस्तीपुर जिला
क्षेत्रफल
मुंगेर जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल 1485.8 वर्ग किलोमीटर है.
प्रमुख नदियां :
ये जिला 7 नदियां से घिरा हुआ है: गंगा , कमला बलान, कोशी, बूढ़ी गंडक, करेह, काली कोशी और बागमती.
इस जिले की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है. जिले में उगाये जाने वाले प्रमुख फसल हैं: धान, गेहूं, मक्का, तिलहन, सब्जियां और जूट.
उद्योग
2018 में में प्रिस्टाइन मेगा फूड पार्क शुरू किया गया.
खगड़िया जिले के वर्तमान DM कौन है?
प्रमंडल: मुंगेर
अनुमंडल: खगड़िया जिले को 2 अनुमंडलों में बांटा गया है-खगड़िया और गोगरी.
प्रखंड: खगड़िया जिला को 7 प्रखंडों में बांटा गया है.
खगड़िया अनुमंडल में कुल 4 प्रखंड हैं: अलौली, खगड़िया, चौथम और मानसी.
गोगरी अनुमंडल में कुल तीन प्रखंड हैं: गोगरी, बेलदौर और परबत्ता.
नगर परिषद :1, खगड़िया
नगर पंचायत : 1 , गोगरी जमालपुर
पुलिस थानों की संख्या : 18
नगर निगम की संख्या : 1, नगर परिषद की संख्या : 1,नगर पंचायत की संख्या : 1.
ग्राम पंचायतों की संख्या: 130
कुल गांवों की संख्या: 306
निर्वाचन क्षेत्र
खगड़िया जिला के अंतर्गत एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं.
लोकसभा
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या: 1 , खगड़िया
विधानसभा
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या: 4 ; खगड़िया, अलौली, बेलदौर और परबत्ता
2011 की आधिकारिक जनगणना के अनुसार,
कुल जनसंख्या : 16.67 लाख
पुरुष : 8.83 लाख
महिला: 7.83 लाख
जनसंख्या वृद्धि (दशाकीय): 30.19%
जनसंख्या घनत्व (प्रति वर्ग किलोमीटर): 1122
बिहार की जनसंख्या में अनुपात: 1.60%
लिंगानुपात (महिलाएं प्रति 1000 पुरुष) : 886
औसत साक्षरता: 57.92%
पुरुष साक्षरता : 65.25%
महिला साक्षरता: 49.56%
शहरी और ग्रामीण जनसंख्या
शहरी जनसंख्या: 5.23%
ग्रामीण जनसंख्या: 94.77%
अधिकारिक जनगणना 2011 के अनुसार, खगड़िया एक हिंदू बहुसंख्यक जिला है. जिले में हिंदुओं की जनसंख्या 89.21% है, जबकि मुस्लिमों की आबादी 10.53% है.अन्य धर्म की बात करें तो जिले में ईसाई 0.08%, सिख 0.01% और जैन 0.01% हैं.
कात्यायनी स्थान
माता कात्यायनी को समर्पित यह मंदिर जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां पर भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण का भी मंदिर है. प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को यहां पर भारी संख्या में भक्त पूजा-अर्चना करने आते हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ऋषि कात्यायन ने कौशिक नदी (वर्तमान कोशी नदी) के तट पर कठिन तप किया था. तपस्या से प्रसन्न होकर मां दुर्गा ने ऋषि के कन्या के रूप में जन्म लेना स्वीकार कर लिया. इसके बाद से उन्हें कात्यायनी के नाम से जाना जाता है. दूसरी मान्यता यह है कि लगभग 300 वर्ष पूर्व यह स्थान घने जंगलों से घिरा हुआ था. भक्त श्रीपद महाराज ने मां कात्यानी को स्वप्न में देखा और उनके दिशानिर्देश के अनुसार इस जगह पर माता के इस मंदिर का निर्माण करवाया.
भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में स्थित है. यह स्थान खगड़िया जिले के अगुनिघाट के बहुत नजदीक है. यह मंदिर ऊंचे पर्वत पर है. गंगा नदी के तट पर स्थित होने के कारण श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान करने के बाद इस मंदिर में दर्शन के लिए आ जाते हैं.
सन्हौली दुर्गा स्थान
मां दुर्गा का यह मंदिर खगड़िया शहर से सटे सन्हौली में स्थित है. इस मंदिर को श्रद्धालु शक्तिपीठ मानकर पूजा-अर्चना करते हैं. यहां पर बिहार के अलावे आसाम, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते हैं.
श्यामलाल नेशनल हाई स्कूल
इस स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों का स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान यह स्थान क्रांतिकारियों के मिलने का एक प्रमुख स्थान था. इस हाई स्कूल की स्थापना 1910 ईस्वी में की गई थी. स्कूल की स्थापना के लिए श्री श्यामलाल ने भूमि दान किया था.
हवाई मार्ग
खगड़िया में कोई हवाई अड्डा नहीं है. निकटतम हवाई अड्डा: जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट (Code: PAT) खगड़िया जिले से लगभग 170 किलोमीटर दूर पटना में स्थित है.
रेल मार्ग
रेल मार्ग से आप आसानी से खगड़िया आ सकते हैं . देश के अन्य प्रमुख शहरों से खगड़िया के लिए नियमित ट्रेन चलती है.
नजदीकी रेलवे स्टेशन: खगड़िया जंक्शन (KGG)
सड़क मार्ग
खगड़िया राज्य और देश के प्रमुख नगरों से शहरों से सड़क मार्ग से अच्छे से जुड़ा हुआ है. आप यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से पहुंच सकते हैं.आप चाहे तो अपने निजी वाहन कार या बाइक से भी यहां आ सकते हैं.
Last updated: 06/09/2020 8:57 am
This website uses cookies.
Read More