Health

दिल्ली मरकज में शामिल थे 9000 से ज्यादा लोग, 3193 मिले, 6000 से ज्यादा अभी भी लापता

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

कोरोना महामारी को नियंत्रण करने के लिए देशव्यापी लॉक डाउन लागू होने के बावजूद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. अब तक देश में 9340 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें से 1096 लोग ठीक हो चुके हैं, वही इस जानलेवा वायरस के कारण 332 लोग अपनी जान गवां चुके हैं.

राजधानी दिल्ली की बात करें तो महाराष्ट्र के बाद यह देश का दूसरा सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य बन चुका है. अब तक यहां कोरोना के 1154 पॉजिटिव मामले मामले सामने आए हैं. जिसमें से 28 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि 24 लोगों की जान गई है.

देश में बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप के लिए लोगों के लापरवाही तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार को दोषी ठहराया जा रहा है. देश में कोरोनावायरस के विस्तार के लिए दक्षिण दिल्ली में स्थित हजरत निजामुद्दीन मरकज तथा उसके मुखिया मौलाना मोहम्मद साद सवालों के घेरे में हैं. जानकारी के मुताबिक, निजामुद्दीन स्थित मरकज में तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम में 9000 से ज्यादा लोग शामिल थे. जिसमें से अभी तक पूरे देश में 3193 लोग ही मिले हैं. जिनमें से 765 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. केवल दिल्ली के घरों और मस्जिदों से पुलिस तबलीगी जमात से जुड़े 900 लोगों को ढूंढने में कामयाब रही है. लेकिन निजामुद्दीन मरकज से निकले 6000 से ज्यादा जमाती कहां हैं इसका कोई अता-पता नहीं है.

सरकार और प्रशासन के द्वारा लगातार आग्रह किया जा रहा है कि तबलीगी जमात के लोग खुद सामने आएं और कोरोना महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में सहयोग करें. सरकार और प्रशासन के द्वारा लगातार विश्वास दिलाने के बावजूद की जमात के लोगों की जांच की जाएगी, उन्हें क्वॉरेंटाइन में रखा जाएगा, अगर कोई संक्रमित पाया गया तो इलाज भी कराया जाएगा; इसके बावजूद भी जमात के लोग अपने गैर जिम्मेदाराना हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं तथा कोरोनावायरस के खिलाफ इस लड़ाई को कमजोर करने में लगे हुए हैं.

तबलीगी जमात का मुखिया मौलाना साद खुद लापता है. उसके करीबी सहयोगी भी एक साथ फरार बताए जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने फरार मौलाना तथा उसके साथियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है तथा तबलीगी जमात के नेताओं तथा दूसरे आरोपियों से के खिलाफ सबूत भी इकट्ठा कर लिया गया है. मौलाना साद और उसके साथियों को गिरफ्तारी का डर सता रहा है और इससे बचने के लिए सभी ने जमानत की अग्रिम याचिका दाखिल की है.

Last updated: 13/04/2020 6:39 am

This website uses cookies.

Read More