Categories: HealthUncategorized

3 दिन में काले धब्बे दूर करने के लिए कैसे करें ऐलोवेरा जेल का प्रयोग

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

हम सभी बेदाग, निखरी हुई त्वचा चाहते हैं. बेदाग, निखरी हुई त्वचा ना केवल हमारे व्यक्तित्व को आकर्षक बनाता है बल्कि हमारे आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है. लेकिन भागदौड़ भरे आधुनिक जीवन शैली में हम इतना ज्यादा व्यस्त हो जाते हैं कि खुद का ध्यान नहीं रख पाते है और स्किन संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है.आइए जानते हैं कुछ सरल उपाय ज़िससे आप बेदाग और निखरी त्वचा पा सकते हैं. 3 दिन में काले धब्बे दूर करने के लिए कैसे करें ऐलोवेरा जेल का प्रयोग।

काले धब्बे दूर करने के उपाय

विटामिन E कैप्सूल के प्रयोग से आपको मिल सकती है बेदाग निखरी त्वचा. केवल 3 दिन में आप खुद ही फर्क महसूस करेंगे. अगर आपकी त्वचा रुखी हो रही है, मुहासें की समस्या हो , धूप कि कालिमा हो, काले धब्बे, झाईयां, पिगमेंट्स की समस्या हो. विटामिन E, ऑलिव ऑयल और ऐलोवेरा जेल के मिश्रण के उपयोग से आप इन सभी समस्याओं से निजात पा सकते है.

1. ऐलोवेरा जेल के फायदे

Aloe Vera

▪ऐलोवेरा जेल स्किन को हायड्रेट और पोषित करता है.
▪ऐलोवेरा जेल नयी कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा देता है.
▪ऐलोवेरा जेल धूप की कालिमा को कम करता है.
▪ऐलोवेरा जेल का प्रयोग मुहांसों की समस्या से निजात पाने में भी असरदार है.

2. विटामिन E के फायदे

Vitamin E

Vitamin E में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट समग्र स्वास्थ्य में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये हमारे शरीर में मुक्त कणों को बेअसर करने में मदद करते हैं। मुक्त कण वे पदार्थ होते हैं जो हमारे शरीर में स्वाभाविक रूप से होते हैं लेकिन हमारी कोशिकाओं में वसा, प्रोटीन और डीएनए पर हमला करते हैं. इस तरह vitamin E  काले धब्बे, झाईयां, पिगमेंट्स को ठीक करने में मदद करता है.

3.ऑलिव ऑयल के फायदे

Olive Oil

▪ऑलिव ऑयल यानी की जैतून का तेल ,काले धब्बे मिटाने में मदद करता है.
▪ऑलिव ऑयल पिगमेंट्शन और स्ट्रेच मार्क्स से भी निजात दिलाने मे मदद करता है. यह स्किन का पोषण करता है.

प्रयोग करने का तरीका

सामग्री
1. ऐलोवेरा जेल
2. ऑलिव ऑयल
3. विटामिन   कैप्सूल

एक कटोरे में एक चम्मच एलोवेरा जेल लें. इसमें 2 विटामिन E कैप्सूल डालकर मिक्स करें. फिर इसमें ऑलिव ऑयल मिलाएं. अब इसे काले धब्बे पर लगाएं और कम से कम 30 मिनट लगा कर छोड़ दें, फिर साफ पानी से धो लें. इसके लगातार 3 दिन इस्तेमाल करने से आपके काले धब्बे कम हो जाएंगे.

Last updated: 18/12/2021 9:59 am

This website uses cookies.

Read More