बलिया, भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित एक जिला है. उत्तर प्रदेश के सबसे पूरब में आने वाला यह जिला आजमगढ़ प्रमंडल के अंतर्गत आता है. बलिया शहर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है. बलिया को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम वीर सेनानी मंगल पांडे के जन्म स्थली होने का गौरव प्राप्त है.बलिया जिले में कितने तहसील है? कितनी जनसंख्या है? आईये जानते हैं बलिया जिले की पूरी जानकारी.
जिले के नामकरण के बारे में दो मत है. पहला मत यह है कि जिले का नाम संस्कृत के महान कवि और रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के नाम पर पड़ा है. दूसरा मत यह है कि जिले की भूमि रेतीली प्रकृति की है, जिसे स्थानीय भाषा में “बलुआ” कहते हैं. इसी कारण इस स्थान का नाम बलिया पड़ा.
बाउंड्री (चौहद्दी)
ये जिला 6 जिलों से घिरा हुआ है.
उत्तर में – देवरिया जिला और बिहार का सिवान जिला
दक्षिण में – बिहार का भोजपुर जिला और गाजीपुर जिला
पूरब में– बिहार का सारन और सिवान जिला.
पश्चिम में – मऊ जिला और गाजीपुर जिला.
समुद्र तल से ऊंचाई
बलिया शहर समुद्र तल से लगभग 323 फीट (98.5 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है.
क्षेत्रफल
जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल 2981 वर्ग किलोमीटर है.
प्रमुख नदियां : घागरा, गंगा और सरयू.
इस जिले की अर्थव्यवस्था कृषि, पशुपालन और उद्योग पर आधारित है.
कृषि
जिले की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है. जिले में उगाए जाने वाले प्रमुख फसल हैं: धान, गेहूं, जौ, मक्का, बाजरा, दलहन (मसूर, उड़द, चना, मटर, मूंग और अरहर), तिलहन (सरसों), गन्ना, आलू, प्याज और सब्जियां.
पशुपालन
पशुपालन जिले के लोगों के लिए अतिरिक्त आय का जरिया है. जिले के प्रमुख पशु धन हैं: गाय, भैंस, बकरी और सूअर.
खनिज
ये जिला खनिज संपदा से संपन्न नहीं है. यहां केवल बालू पाया जाता है जिसका उपयोग निर्माण कार्यों के लिए किया जाता है.
उद्योग
जिले में बड़े उद्योगों का अभाव है. जिले में कुटीर और लघु औद्योगिक इकाइयां कार्यरत है. जिले में कृषि पर आधारित और एग्रो प्रोसेसिंग उद्योग हैं. मनियर बिंदी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है.
प्रमंडल: आजमगढ़
प्रशासनिक सहूलियत के लिए इस जिले को 6 तहसीलों (अनुमंडल) और 17 विकासखंडो (प्रखंड/ ब्लॉक) में बांटा गया है.
तहसील (अनुमंडल):
इस जिले के अंतर्गत कुल 6 तहसील आते हैं:
बलिया सदर, रसड़ा, बेल्थरा रोड, सिकंदरपुर बांसडीह और बैरिया
विकासखंड (प्रखंड):
जिले को 17 विकासखंडों (प्रखंडों) में बांटा गया है-
दुबहड़, हनुमानगंज, गड़वार, सोहाव, चिलकहर, रसड़ा, नगरा, सियर, नवानगर, पंदह, मनियर,बेरूआरबारी, बांसडीह, बेलहरी, रेवती, बैरिया और मुरली छपरा
कुल पुलिस थानों की संख्या : 31
नगर पालिकाओं की संख्या : 10
कुल ग्राम पंचायतों की संख्या: 1069
कुल गांवों की संख्या: 2361
निर्वाचन क्षेत्र
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र :
ये जिला तीन लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है- बलिया,सलेमपुर और घोसी.
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र : 7; फेफना, बलिया नगर, बैरिया, बेल्थरा रोड, सिकंदरपुर, बांसडीह और रसड़ा.
2011 के आधिकारिक जनगणना के अनुसार इस जिले की जनसांख्यिकी इस प्रकार है-
कुल जनसंख्या : 32.40 लाख
पुरुष : 16.72 लाख
महिला: 15.66 लाख
जनसंख्या वृद्धि (दशकीय): 17.31%
जनसंख्या घनत्व (प्रति वर्ग किलोमीटर): 1087
उत्तर प्रदेश की जनसंख्या में अनुपात: 1.62%
लिंगानुपात (महिलाएं प्रति 1000 पुरुष) : 937
औसत साक्षरता: 70.94%
पुरुष साक्षरता : 81.49%
महिला साक्षरता: 59.75%
शहरी और ग्रामीण जनसंख्या
शहरी जनसंख्या : 9.39%
ग्रामीण जनसंख्या: 90.61%
2011 के आधिकारिक जनगणना के अनुसार, ये एक हिंदू बहुसंख्यक जिला है. जिले में हिंदुओं की जनसंख्या 92.73% है, जबकि मुस्लिमों की आबादी 6.59% है.अन्य धर्मों की बात करें तो जिले में ईसाई 0.14%, सिख 0.03%, बौद्ध 0.05% और जैन 0.01% हैं.
भाषाएं
जिले में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाएं हैं: हिंदी और भोजपुरी.
सप्तर्षियों में से एक भृगु ऋषि को समर्पित यह प्रसिद्ध ऐतिहासिक धार्मिक स्थल जिले के बहादुरपुर में भृगु आश्रम रोड पर स्थित है.
प्रत्येक साल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आरंभ होने वाला यह प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला लगभग 1 महीने चलता है. गंगा नदी के तट पर लगने वाला है मेला देश का दूसरा सबसे बड़ा पशु मेला है.
इस प्रसिद्ध पक्षी अभयारण्य में आप विभिन्न प्रकार के पक्षियों की प्रजातियों को देख सकते हैं.
हवाई मार्ग
इस जिले का अपना हवाई अड्डा नहीं है. यहां के लिए डायरेक्ट हवाई सेवा उपलब्ध नहीं है.
निकटतम हवाई अड्डा :
जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पटना
(Code: PAT).एयरपोर्ट बलिया से लगभग 141 किलोमीटर की दूरी पर बिहार की राजधानी पटना में स्थित है.
अन्य नजदीकी एयरपोर्ट:
महायोगी गोरखनाथ एयरपोर्ट, गोरखपुर (Code: GOP).
यह हवाई अड्डा बलिया से लगभग 153 किलोमीटर की दूरी पर गोरखपुर में स्थित है.
लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, वाराणसी (Code: VNS).
यह हवाई अड्डा बलिया से लगभग 168 किलोमीटर की दूरी पर वाराणसी में स्थित है.
रेल मार्ग
ये जिला , रेल मार्ग से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा देश के विभिन्न भागों से अच्छे से जुड़ा हुआ है.
निकटतम रेलवे स्टेशन : बलिया रेलवे स्टेशन (Station Code : BUI) और सुरैमनपुर रेलवे स्टेशन (Station Code: SIP).
सड़क मार्ग
ये जिला सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश और देश के प्रमुख शहरों से अच्छे से जुड़ा हुआ है. यहां के लिए नियमित बस सेवाएं उपलब्ध है. आप यहां अपने निजी वाहन कार या बाइक से भी आ सकते हैं.
1. जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश में 29वां स्थान है.
2. लिंगानुपात के मामले में उत्तर प्रदेश में 18वां स्थान है.
3. साक्षरता के मामले में उत्तर प्रदेश में 25वां स्थान है.
4. सबसे ज्यादा बसे गांव वाला तहसील : बलिया (527).
5. सबसे कम बसे गांव वाला तहसील : बैरिया (108).
6. जिले में कुल निर्जन गांव की संख्या : 518
Last updated: 25/09/2019 2:07 pm
This website uses cookies.
Read More