मुजफ्फरपुर भारत के बिहार राज्य में स्थित एक जिला है. ये उत्तरी बिहार में आने वाले तिरहुत प्रमंडल का मुख्यालय है. तिरहुत प्रमंडल के अंतर्गत 6 जिले आते हैं- मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, वैशाली और शिवहर.मुजफ्फरपुर वही जगह है जहाँ मशहूर क्रान्तिकारी खुदीराम बोस जी को फांसी दी गई थी. मुजफ्फरपुर जिले में कितने प्रखंड है? जनसंख्या कितनी है? आइए जानते हैं मुजफ्फरपुर के बारे में पूरी जानकारी.
1875 में प्रशासनिक सुविधा के लिए मुजफ्फरपुर जिले का गठन किया गया था. मुजफ्फरपुर का नाम ब्रिटिश शासन काल में राजस्व अधिकारी मुजफ्फर खान के नाम पर पड़ा है.1972 तक मुजफ्फरपुर एक बहुत बड़ा जिला हुआ करता था. इसमें तीन अन्य जिले शामिल थे- वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर.
क्षेत्रफल–
मुजफ्फरपुर का क्षेत्रफल 3172 वर्ग किलो मीटर है.
बाउंड्री (चौहद्दी)
उत्तर में- सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारण जिला.
दक्षिण में- वैशाली और सारण जिला.
पूरब में- दरभंगा और समस्तीपुर जिला.
पश्चिम में- सारण और गोपालगंज जिला.
प्रमुख नदियां
मुजफ्फरपुर की प्रमुख नदियां है: गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती और लखनदेई
कृषि और उत्पाद
उपजाऊ जमीन और स्वादिष्ट मीठे फलों के कारण मुजफ्फरपुर को देश-विदेश में स्वीट सिटी के नाम से जाना जाता है.
प्रमुख फसल: धान ,मकई, गेहूं .मुजफ्फरपुर लीची और आम के लिए बहुत फेमस है.
बिहार की राजधानी पटना से 90 किलोमीटर दूर कांटी थर्मल पावर स्टेशन स्थित है. इसे जॉर्ज फर्नांडिस थर्मल पावर प्लांट स्टेशन या मुजफ्फरपुर थर्मल पावर स्टेशन भी कहा जाता है . 220 मेगा वाट क्षमता वाले इस थर्मल प्लांट की गिनती देश के महत्वपूर्ण बिजली उत्पादन केंद्रों में की जाती है.
जनसंख्या: मुजफ्फरपुर की जनसंख्या 4801062 है.
जिसमें से पुरुष जनसंख्या 2587497 है और महिला जनसंख्या 2273565 है.
2011 में मुजफ्फरपुर की कुल जनसंख्या 3937024 थी.
जनसंख्या वृद्धि
पिछले तीन दशकों से मुजफ्फरपुर की डिकेडल जनसंख्या वृद्धि औसतन 25% से ऊपर रही है.
धर्म-
2011 के जनगणना के अनुसार मुजफ्फरपुर में 77.65% हिंदू हैं जबकि 21.07 % मुस्लिम हैं.
अन्य धर्मों के अनुयाई 1.28% हैं.
साक्षरता
2011 के जनगणना के अनुसार मुजफ्फरपुर का औसत साक्षरता दर 85.07% है.
पुरुष साक्षरता दर: 88.77%
महिला साक्षरता दर: 80.91%
पर्यटन
कोल्हुआ अशोक स्तंभ
कोल्हुआ अशोक स्तंभ मौर्य सम्राट अशोक द्वारा निर्माण कराया हुआ एक बलुआ पत्थर का एक अखंड स्तंभ है.यह बिहार की राजधानी पटना से 65 किलोमीटर उत्तर पश्चिम दिशा में मुजफ्फरपुर जिले में स्थित है.
मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन का कोड है-MFP
Last updated: 06/09/2021 2:55 am
This website uses cookies.
Read More