रामगढ़ जिले में कई आकर्षक स्थल है जैसे रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर, कैथा शिव मंदिर, पतरातू बांध इत्यादी. ये भारत के झारखंड राज्य में स्थित एक जिला है. छोटा नागपुर पठार पर स्थित यह जिला उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अंतर्गत आता है. रामगढ़ जिले मे कितने ब्लाक हैं? कितनी जनसंख्या है? आईये जानते हैं रामगढ़ जिले की पूरी जानकारी.
जिले का नाम रामगढ़ शहर पर पड़ा है जो जिले का मुख्यालय है. रामगढ़ शब्द की उत्पत्ति “राम+गढ़” से हुई है जिसका शाब्दिक अर्थ है “राम का किला”.
एक स्वतंत्र जिला के रूप में अस्तित्व में आने से पहले ये हजारीबाग जिले का हिस्सा हुआ करता था. वर्ष 1991 में इसे हजारीबाग जिले के अंतर्गत एक अनुमंडल बनाया गया था. 12 सितंबर 2007 को इसे हजारीबाग जिले से अलग करके एक स्वतंत्र जिला बनाया गया.
बाउंड्री (चौहद्दी)
उत्तर में – हजारीबाग जिला
दक्षिण में – रांची जिला
पूरब में- बोकारो जिला और पश्चिम बंगाल का पुरुलिया जिला
पश्चिम में – रांची जिला
समुद्र तल से ऊंचाई :
ये जिला समुद्र तल से लगभग 1106 फीट (लगभग 337 मीटर) की औसत ऊंचाई पर स्थित है.
क्षेत्रफल
इस जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल 1341 वर्ग किलोमीटर है.
प्रमुख नदियां : दामोदर, स्वर्ण रेखा और भैरवी.
इस जिले की अर्थव्यवस्था कृषि, खनिज और उद्योग पर आधारित है.
कृषि
इस जिले की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है.
जिले में उगाए जाने वाले प्रमुख फसल हैं: धान, मक्का, रागी, फल और सब्जियां. यहां तिलहन और गन्ने की भी खेती होती है.
खनिज
जिले में पाए जाने वाले प्रमुख खनिज हैं:कोयला, लाइमस्टोन और फायर क्ले.
उद्योग
ये जिला पूर्वी भारत का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक जिला है. कोयला और अन्य खनिजों की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता के कारण यहां पर कई खनिज आधारित उद्योग हैं.
जिले में स्थित प्रमुख उद्योग हैं- स्टील उद्योग, स्पंज आयरन उद्योग, सीमेंट उद्योग और थर्मल पावर प्लांट, इत्यादि.
प्रमंडल: उत्तरी छोटानागपुर
प्रशासनिक सहूलियत के लिए रामगढ़ जिले को 1 अनुमंडल और 6 प्रखंडों में बांटा गया है.
अनुमंडल: इस जिले के अंतर्गत केवल एक अनुमंडल है- रामगढ़.
प्रखंड:
इस जिले को को 6 प्रखंडों में बांटा गया है: रामगढ़, चितरपुर, गोला, दुलमी, मांडू और पतरातू.
शहरी निकायों की संख्या: 1, रामगढ़
ग्राम पंचायतों की संख्या: 143
कुल गांवों की संख्या: 364
निर्वाचन क्षेत्र
लोकसभा : रामगढ़ जिला हजारीबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है.
विधानसभा:
इस जिले के अंतर्गत कुल 3 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं : रामगढ़, मांडू (पार्ट) और बड़कागांव (पार्ट).
2011 के आधिकारिक जनगणना के अनुसार रामगढ़ जिले की जनसांख्यिकी इस प्रकार है-
कुल जनसंख्या : 9.49 लाख
पुरुष : 4.94 लाख
महिला: 4.55 लाख
जनसंख्या वृद्धि (दशकीय): 13.10%
जनसंख्या घनत्व (प्रति वर्ग किलोमीटर): 708
झारखंड की जनसंख्या में अनुपात: 2.88%
लिंगानुपात (महिलाएं प्रति 1000 पुरुष) : 921
औसत साक्षरता: 73.17%
पुरुष साक्षरता : 82.44%
महिला साक्षरता: 63.09%
शहरी और ग्रामीण जनसंख्या
शहरी जनसंख्या : 44.13%
ग्रामीण जनसंख्या: 55.87%
2011 के आधिकारिक जनगणना के अनुसार, ये एक हिंदू बहुसंख्यक जिला है. जिले में हिंदुओं की जनसंख्या 81.55% है, जबकि मुस्लिमों की आबादी 13.59% है. दूसरे धर्मो की बात करें तो जिले में ईसाई 0.76%, सिख 0.54%, बौद्ध 0.01%, जैन 0.06% और अन्य 3.41% हैं.
भाषाएं
इस जिले में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाएं हैं : हिंदी और खोरठा.
इस जिले में ऐतिहासिक, पुरातात्विक, धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कई दर्शनीय स्थान हैं. जिले में स्थित महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों के बारे में संक्षिप्त विवरण:
मां काली को समर्पित यह अत्यंत प्राचीन मंदिर जिला मुख्यालय से लगभग 28 किलोमीटर की दूरी पर दामोदर और भैरवी नदी के संगम पर स्थित है. असम स्थित मां कामाख्या मंदिर के बाद यह दुनिया का सबसे बड़ा शक्तिपीठ है. मां छिन्नमस्तिका मंदिर का उल्लेख वेदों और पुराणों में भी मिलता है. कई पुरातात्विक विशेषज्ञों का मानना है कि यह मंदिर 6000 साल पुराना है और इसका संबंध महाभारत काल से है.प्रतिवर्ष झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और देश के अन्य भागों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां माता की पूजा अर्चना करने आते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में सच्चे मन से मनोकामना मांगने पर माता अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती है.
लगभग 350 साल पुराना मंदिर यह किलानुमा शिव मंदिर रामगढ़ कैंट से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. इस मंदिर का निर्माण 1670 ईसवी में रामगढ़ के तत्कालीन राजा ने करवाया था. मंदिर में स्थापित शिवलिंग लगभग 12 फीट की ऊंचाई पर स्थित है.
पतरातु बांध जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर पश्चिम में स्थित एक अत्यंत ही सुंदर पर्यटन स्थल और पिकनिक स्पॉट है.
हवाई मार्ग
रामगढ़ जिले का अपना हवाई अड्डा नहीं है. यहाँ के लिए डायरेक्ट हवाई सुविधाएं उपलब्ध नहीं है.
निकटतम हवाई अड्डा:बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ,रांची (Code: IXR) .
यह हवाई अड्डा रामगढ़ जिले से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर झारखंड की राजधानी रांची में स्थित है.
रेल मार्ग
रेल मार्ग से आप आसानी से रामगढ़ आ सकते हैं. रामगढ़ रेल मार्ग से झारखंड के शहरों के साथ-साथ देश के अन्य भागों से जुड़ा हुआ है.
नजदीकी रेलवे स्टेशन: रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन (Code:RMT) और बरकाकाना जंक्शन रेलवे स्टेशन (BRKA).
सड़क मार्ग
रामगढ़ जिला नेशनल हाईवे 33 पर स्थित है. आप सड़क मार्ग से आसानी से रामगढ़ आ सकते हैं. आप यहां अपने निजी वाहन कार या बाइक से भी आ सकते हैं.
1. जनसंख्या की दृष्टि से झारखंड का 17वां बड़ा जिला है.
2. क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखंड का 23वां बड़ा जिला है.
3. जनसंख्या घनत्व के मामले में झारखंड में तीसरा स्थान है.
4. लैंगिक अनुपात के मामले में झारखंड में 23वां स्थान है.
5. मांडू प्रखंड के अंतर्गत आने वाला कर्मा रामगढ़ जिले का सबसे बड़ी आबादी वाला गांव है.
6. सबसे ज्यादा गांवों वाला प्रखंड: गोला (91)
7. सबसे कम गांवों वाला प्रखंड : रामगढ़ (20)
8. क्षेत्रफल की दृष्टि से जिले का सबसे बड़ा गांव:
गोला प्रखंड के अंतर्गत आने वाला गांव सरम (क्षेत्रफल -लगभग 1439 हेक्टेयर).
9. क्षेत्रफल की दृष्टि से जिले का सबसे छोटा गांव:
गोला प्रखंड के अंतर्गत आने वाला गांव सितिनघाटू. (क्षेत्रफल- 19.69 हेक्टेयर)
Last updated: 07/09/2020 2:06 am
This website uses cookies.
Read More