Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
Current Affairs GK GS July 2021
1. निम्नलिखित में से किसे केंद्रीय सतर्कता आयोग में केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) नियुक्त किया गया है?
सही उत्तर: C. सुरेश एन पटेल
कार्मिक मंत्रालय द्वारा एक अधिसूचना जारी करके जानकारी दी गई है कि सतर्कता आयुक्त सुरेश एन पटेल को केंद्रीय सतर्कता आयोग में केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (Central Vigilance Commissioner) नियुक्त किया गया है. पटेल केंद्रीय सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 23 जून 2021 को समाप्त हो गया था.
बता दें कि केंद्रीय सतर्कता आयोग का नेतृत्व CVC करता है और इसमें अधिकतम दो सतर्कता आयुक्त हो सकते हैं.
2. हाल ही में विश्व के सर्वश्रेष्ठ 100 मेडिकल कॉलेजों की सूची जारी की गई है. इसमें दिल्ली का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) किस स्थान पर है?
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जानकारी दी है कि 2021 में क्षविश्व के 100 सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेजों में भारत के 6 मेडिकल कॉलेजों को शामिल किया गया है. इस सूची में नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) को 23वां, पुणे का आर्मड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (AFMC) को 34वां स्थान मिला है. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC Vellore), जे.आई.पी.एम.ई.आर. पांडिचेरी, मेडिकल कॉलेज चेन्नई और आई.एम.एस. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय भी इस लिस्ट में शामिल हैं.
3. निम्नलिखित में से किस जोड़ी ने पेरिस विश्व तीरंजदाजी चैम्पियनशिप में मिक्स्ड रिकर्व स्पर्धा में का स्वर्ण पदक जीता है?
A. संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत
B. अतानु दास और दीपिका कुमारी
C. सेरही कुलीश और अन्ना इलिना
D. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान
सही उत्तर: B. अतानु दास और दीपिका कुमारी
पेरिस में तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में भारत के अतानु दास और दीपिका कुमारी की जोड़ी ने मिक्स्ड रिकर्व टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता है.
4. राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस (National Statistics Day)कब मनाया जाता है?
सांख्यिकी के बारे में जागरूकता पैदा करने और सांख्यिकी के प्रयोग को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से हर साल 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है.
सांख्यिकी दिवस पर इस साल का विषय थीम है-सतत विकास के लक्ष्य हासिल करने की दिशा में भूख को समाप्त करना, खाद्य सुरक्षा हासिल करना और सतत कृषि को बढ़ावा देना.
बता दें कि यह दिवस प्रसिद्ध सांख्यिकी विशेषज्ञ प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के जन्मदिन पर मनाया जाता है.
5. निम्नलिखित में से कौन टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई करने वाले एकमात्र भारतीय महिला तीरंदाज हैं?
सही उत्तर: A. दीपिका कुमारी
टोक्यो ओलम्पिक 2020 के लिए क्वालीफाइ करने वाली एकमात्र भारतीय महिला तीरंदाज हैं.
6. निम्नलिखित में से कौन दुनिया की नंबर वन महिला तीरंदाज बन गई हैं?
सही उत्तर: C. दीपिका कुमारी
भारत की स्टार महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने 27 जून 2021 को पेरिस में तीरंदाजी विश्व कप स्टेज 3 में महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा जीतकर, स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी करने के साथ ही, दुनिया की नंबर 1 महिला तीरंदाज बन गई हैं.
7. प्रधानमंत्री स्टीफन लोपवेन ने विश्वास मत हासिल करने में विफल रहने के बाद त्याग पत्र दिया है. उनका संबंध में निम्नलिखित में से किस देश से है?
स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोपवेन ने विश्वास मत हासिल करने में विफल रहने के एक सप्ताह बाद त्याग पत्र दिया है.
8. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 28 जून को निम्नलिखित में से किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 28 जून को अग्नि सीरीज की नई मिसाइल अग्नि प्राइम (Agni Prime) का सफल परीक्षण किया है. यह अभिनीत सीरीज की न्यू जेनरेशन वाली एडवांस मिसाइल है. इसकी मारक क्षमता 1000 से 2000 किलोमीटर के बीच है.
9. निम्नलिखित में से किसे हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है?
A. लिंगप्पा नारायण स्वामी
सही उत्तर: D. रवि विजयकुमार मलीमथ
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति लिंगप्पा नारायण स्वामी के सेवानिवृत्त होने के बाद हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति मलिमथ
को मुख्य कार्यवाहक न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
वह 1 जुलाई से मुख्य न्यायाधीश के कार्य का निर्वहन करेंगे.
बता दें कि उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं.
10. आईसीसी पुरुष t20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2021 कहां खेला जाएगा?
बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने जानकारी दी है किभारत में होने वाला आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप अब यूएई में खेला जाएगा. टूर्नामेंट 17 अक्टूबर से शुरू होगा और फाइनल मैच 14 नवंबर को खेला जाएगा.