पुरे विश्व में भारत के राज्य बिहार का एक अलग पहचान है। बिहार का गौरवशाली इतिहास बिहार को खास बनाता है। आइये जानते हैं बिहार के बारे में 10 रोचक बातें।
1.प्राचीन काल से ही बिहार शक्ति , शिक्षा, ज्ञान और संस्कृति का केंद्र रहा है।
2. बिहार मुख्य रूप से तीन अलग-अलग क्षेत्रों का समामेलित रूप है। बिहार को मुख्य रूप से तीन भागों में बांट सकते हैं- मगध, मिथिला और भोजपुर. इन तीनों क्षेत्रों का अपना अलग- अलग संस्कृति, भाषा-बोली और खान-पान है।
3. यहाँ मात्र 11.3% आबादी शहरों में रहती है. ग्रामीण आबादी की बात करें तो देश में इसका दूसरा स्थान है। हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा 90% लोग गांवो में रहते हैं।
4. बिहार में रहने वाले लगभग 58% लोगों की उम्र 25 साल से कम है। इस लिहाज से देखें तो बिहार भारत के किसी भी राज्य के युवाओं की उच्चतम अनुपात वाला राज्य है।
5. बिहार के मगध में ही भारत के पहले साम्राज्य ‘मगध साम्राज्य ‘ का उदय हुआ था। यह बिहार की धरती है जहां से विश्व के प्रमुख धर्म ‘बौद्ध धर्म’ का उदय हुआ था।
6. मौर्य वंश और गुप्त वंश के शासन काल में दक्षिण एशिया के एक सबसे बड़े भूभाग पर मगध साम्राज्य का शासन था, बिहार के पाटलिपुत्र (आधुनिक पटना) से शासन चलता था।
7. क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार भारत का 13वां बड़ा राज्य है।
8. जनसंख्या की दृष्टि से बिहार भारत का तीसरा बड़ा राज्य है।
9. भाषा–
बिहार में मुख्य रूप से 4 भाषाएं बोली जाती है-हिंदी, मैथिली, उर्दू और संथाली।
बिहार के 77.52% लोग हिंदी भाषा बोलते हैं।मैथिली बोलने वाले लोगों की संख्या लगभग 12.55% है। उर्दू बिहार की तीसरी बड़ी भाषा है, बिहार के 8.42 % लोग उर्दू बोलते हैं। बिहार के 0.44% लोग संथाली बोलते हैं।
10. धर्म–
बिहार में लगभग सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं. 2011 के सेंसस के अनुसार बिहार के 82.7% लोग हिंदू धर्म को मानने वाले हैं।
बिहार के 16.9% लोग इस्लाम के अनुयायी हैं।
बिहार के 0.12% लोग अनुयायी हैं।
Last updated: 21/10/2022 4:37 pm
This website uses cookies.
Read More