Sebaceous glands की अत्यधिक सक्रियता के कारण तैलीय त्वचा (Oily Skin) की स्थिति उत्पन्न होती है. हमारी त्वचा में पाया जाने वाला Sebaceous Gland एक चिकनाई वाला पदार्थ पैदा करता है जिसे तेल या Sebum कहते हैं. लेकिन जब त्वचा अत्यधिक Sebum पैदा करती है, तो यह भारी चमकदार, मोटी और हल्के रंग की हो जाती है जिसे हम तैलीय त्वचा (Oily Skin) कहते हैं.आइये जाने तैलीय त्वचा (Oily Skin) से छुटकारा पाने के लिए 10 प्रभावशाली घरेलु उपाय
1.एक चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच नींबू का रस या दही मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें. सूखने के बाद हल्के सर्कुलर मोसन में हाथों से मलते हुए इसे छुड़ा लें.
2. त्वचा से अतिरिक्त तेल सोखने में दही काफी उपयोगी है. चेहरे, गर्दन और हाथ पर दही लगाकर 15-20 मिनट तक छोड़ दें. फिर ठन्डे पानी से अच्छे से धो लें.
3. दही में मुल्तानी मिट्टी और पुदीने की पत्तियों का पाउडर अच्छे से मिला लें. इस मिश्रण को आधे घंटे के लिए छोड़ दें फिर अच्छे से मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें. जब यह सूख जाये तो हल्के गर्म पानी से धो लें.
4. आधा चम्मच संतरे के रस में 4-5 बूंद नींबू का रस, आधा चम्मच मुल्तानी मिट्टी, आधा चम्मच चंदन पाउडर और कुछ बूंदें गुलाब जल मिला लें. इस मिश्रण को कुछ देर तक फ्रिज में रख दें. फिर इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें और 15-20 मिनट तक लगे रहने दें. इसके बाद इसे साफ पानी से धो लें. यह तैलीय त्वचा के लिए सबसे प्रभावशाली उपाय है.
5. अंडे की सफेदी को निकाल लें और इसमें नींबू का रस मिलकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को चहरे , गर्दन और हांथों पर अच्छी तरह से लगा लें और 15 -20 तक रहने दें. फिर इसे साफ पानी से धो लें.
6. एक चम्मच चंदन पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बना लें. फिर इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं और सूखने दें. सूखने के बाद इसे साफ पानी से धो लें. इस प्रयोग से त्वचा के दाग-धब्बे और मुँहासे की समस्या में भी लाभ मिलता है.
7. सेब का छिलका निकाल लें और इसका पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट तक रहने दें फिर हलके गुनगुने पानी से धो लें. इस प्रयोग आपकी त्वचा को टोन करने के साथ-साथ , सॉफ्ट और चमकदार भी बनता है.
8. खीरे के रस में नींबू का रस मिलाकर मिश्रण बना लें. इसे अपने चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाकर छोड़ दें और 15 -20 मिनट के बाद धो लें.
9. तैलीय त्वचा के लिए टमाटर काफी लाभदायक है. टमाटर के स्लाइस को स्किन पर तब तक रगड़े जब तक स्किन टमाटर का सारा जूस ना सोख ले. 15 मिनट के बाद ठन्डे पानी से इसे धो लें.
10. सोने से पहले एलो वेरा को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें और पतला परत बना लें. इसे रात भर के लिए छोड़ दें. सुबह में इसे साफ पानी से धो लें.
Last updated: 24/08/2020 6:46 am
This website uses cookies.
Read More