कहा जाता है कि महिलाओं को समझ पाना बहुत ही कठिन कार्य है. महिलाएं अपने मन में बहुत सारी बातें और राज़ छिपाए रखती हैं जिन्हे बाहर निकालना आसान काम नहीं है. ऐसे में अगर आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड आपको धोखा दे रही है तो कैसे पता लगाएंगे कि आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड धोखेबाज है या नहीं. आइए जानें कुछ ऐसी बातें जिससे आप पता लगा सकते हैं कि आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड धोखेबाज है की नहीं?
अगर आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड अपने फोन पर ज्यादा ही ध्यान देने लगी हो तो समझ जाये कुछ गड़बड़ है. अगर आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड अपना कॉल डिटेल डिलीट करने लगे, छुपकर धीमी आवाज़ में बात करने लगे, अगर आप सामने हों तो फोन पर केवल हाँ-ना में बात करने लगे और आपके हाथों में अपना फोन देखकर असहज होने लगे या फिर आपसे अपना फोन छीनने लगे तो समझ लें कि दाल में कुछ काला ज़रूर है.
महिलाएं पुरषों के तुलना में ज़्यादा इमोशनल होती हैं. महिलाएं अपने फीलिंग्स को छुपा नहीं पातीं. अगर आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी इमोशनल तौर आपसे दूरी बनाने लगी हो तो समझ जाएँ दाल में कुछ काला ज़रूर है. महिलाएं भावनात्मक रूप से अपने पार्टनर के साथ जुड़ी रहती हैं. ऐसे में अगर महिलाये शांत रहने लगीं हों, भावनात्मक रूप से दूरी बनाने लगी हों तो हो सकता है कि वो किसी और से भावनात्मक रूप से जुड़ रही हों.
सामान्य रूप में महिलाएं बातों को छुपा नहीं पातीं. खासकर रिश्ता अगर पति- पत्नी का हो तो कोई भी बात महिलाएं नहीं छुपा पातीं हैं. अगर गर्लफ्रेंड या पत्नी अपनी बात को बॉयफ्रेंड या पति से छिपाने लगे या फिर घुमा फिराकर बात करने लगे तो समझ लें कि वो आपको धोखा दे रही हैं.
अगर स्वास्थ्य ठीक ना हो, तनाव हो या मूड स्विंग हो तो कभी-कभी पत्नी पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने में आनाकानी करने लगती हैं. लेकिन अगर पत्नी पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने में लगातार आनाकानी करने लगे तो समझिये वो भावनात्मक रूप से आपसे दूर होने लगी है , और कुछ गड़बड़ जरूर है.
आपने देखा होगा कि पति के ऑफिस से छुट्टी नहीं मिलने या फिर ऑफिस से देर से आने पर पत्नी कितनी परेशान हो जाती है. ऐसा इसलिए होता है कि पत्नी अपने पति से भावनात्मक रूप से काफी जुड़ी होती हैं. पत्नी अपना अधिक से अधिक समय पति के साथ समय बिताना पसंद करती हैं. ऐसे में अगर आपकी पत्नी अलग-अलग रहने लगे, दूरी बनाने लगे या फिर अकेले समय बिताना शुरू करे तो समझ लें कि वो आपको धोखा दे रही हैं.
अगर आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी किसी दूसरे पुरुष से ज़रूरत से ज़्यादा घुलना-मिलना, उसके बारे में बातें करना या फ़्लर्ट करना शुरू कर दे तो समझें वो आपको धोखा दे रही है.
छोटी-छोटी बातें जिसे पहले आपकी पत्नी इग्नोर कर दिया करती थीं , अगर उन बातों पर कहासुनी और झगड़ा होने लगे तो आप ये समझ लें कि वो आपसे दूरी बनाना चाहती हैं. किसी भी छोटी बात पर झगड़ा करने का मतलब दूरी बनाने का बहाना ही होता है, इससे आप समझ लें कि वो आपको धोखा दे रही हैं.
Last updated: 08/04/2024 7:06 am
This website uses cookies.
Read More
View Comments