News

भारत के अलावा इन देशों में भी दिवाली पर होती है सरकारी छुट्टी, आपको जानकर होगी हैरानी

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

दिवाली जिसे दीपावली के नाम से भी जाना जाता है, हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है जिसे बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इसे रोशनी का त्यौहार भी कहा जाता है। हिंदू धर्म के अलावा इसे जैन धर्म और सिख धर्म जैसे अन्य भारतीय धर्मों के लोग भी विभिन्न रूपों में मनाते हैं।‌ इसे “अंधकार पर प्रकाश की जीत, बुराई पर अच्छाई और अज्ञानता पर ज्ञान की जीत” के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। ‌

दिवाली के अवसर पर भारत में आधिकारिक अवकाश होता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दिवाली के अवसर पर भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में आधिकारिक अवकाश होता है। ‌ इनमें से कुछ देशों के नाम सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। ‌

विदेशों में रहने वाले हिंदू, सिख और जैन प्रवासी भी दिवाली को बहुत धूमधाम से मनाते हैं।‌ दिवाली के अवसर पर विदेशों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। और इस दौरान वहां आधिकारिक अवकाश होता है। ‌

भारत के अलावा, जिन प्रमुख देशों में दिवाली पर आधिकारिक अवकाश होता है, उनमें फिजी, गुयाना, भारत, मलेशिया, मॉरीशस, म्यांमार, नेपाल, सिंगापुर, श्रीलंका, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो शामिल हैं। ‌कुछ अमेरिकी राज्यों में दिवाली के अवसर पर आधिकारिक अवकाश होता है।‌ आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि पाकिस्तान में भी दिवाली के अवसर पर आधिकारिक अवकाश होता है।

This website uses cookies.

Read More