News

बरेली: बरेली: मुस्लिम लड़की ने हिंदू युवक से की शादी, अपनाया सनातन धर्म, 5 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

हाल के दिनों में भारत में अंतरजातीय और अंतरधार्मिक विवाह के चलन में वृद्धि देखी गई है। भारतीय कानून के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति साजिश या जबरदस्ती करके किसी का धर्म परिवर्तन करवाता है तो यह अपराध माना जाता है और इसके लिए सजा का भी प्रावधान है। ‌ लेकिन कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छानुसार धर्म परिवर्तन कर सकता है। ‌ ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बरेली से आया है, जहां एक मुस्लिम लड़की ने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन कर हिंदू युवक से शादी कर ली है। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला।

अंतरधार्मिक विवाह के इस ताजा मामले में बरेली में मुस्लिम युवती निशान ने अपने हिंदू प्रेमी राजेश से प्रेम विवाह कर लिया है। ‌ साथ ही उसने इस्लाम धर्म त्याग कर सनातन धर्म अपना लिया है। ‌ सनातन धर्म अपनाने के बाद उसने अपना नाम निशा से बदलकर “राधिका” रख लिया है। ‌ मिली जानकारी के मुताबिक निशा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली है। ‌ दोनों के बीच 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ‌

बताया जा रहा है कि युवती के माता-पिता इस शादी के खिलाफ हैं। युवती ने अपने हाथ पर राजेश के नाम का टैटू गुदवा रखा था। ‌ इसको लेकर उसके घर में विवाद हुआ और उसके पिता ने ब्लेड से टैटू खुरेच दिया और युवती की पिटाई भी की। आज भी निशा के हाथ और सिर पर मारपीट और चोट के निशान हैं। ‌ परिवार के विरोध के बावजूद लड़की ने राजेश का साथ नहीं छोड़ा और घर से भागकर राजेश से प्रेम विवाह करने का फैसला कर लिया।

आखिरकार निशा घर से भाग गई और बीते दिन बरेली जाकर अगस्त मुनि आश्रम में हिंदू विवाह के अनुसार अपने प्रेमी राजेश से प्रेम विवाह कर लिया। ‌शादी कराने वाले पंडित केके शंखधर ने बताया कि शुद्धिकरण आदि कराकर दोनों का विधि-विधान से विवाह सम्पन्न करवाया गया. इस दौरान राजेश ने निशा की मांग में सिंदूर भरकर, मंगलसूत्र पहनाया।

आखिरकार निशा घर से भाग गई। जानकारी के मुताबिक यह प्रेमी जोड़ा 5 मई को बिजनौर जिले से भागा था। बरेली आने के बाद दोनों अगस्त मुनि आश्रम पहुंचे और आश्रम के पंडित केके शंखधार से मुलाकात कर हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराने का अनुरोध किया, जिन्होंने पूरे रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी करा दी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद निशा और राकेश हरिद्वार में अपना वैवाहिक जीवन शुरू करेंगे।

निशा और राजेश ने कहा है कि दोनों इस शादी से बेहद खुश हैं। निशा ने कहा है कि उसके घरवाले उसके साथ मारपीट करते थे। उसकी शुरू से ही हिंदू धर्म में आस्था थी। राजेश से प्यार होने के बाद हिंदू धर्म में उसकी आस्था और बढ़ गई और इसीलिए उसने सनातन धर्म अपनाने का फैसला किया। निशा ने कहा है कि हम दोनों ही बालिग हैं और इस शादी से बेहद खुश हैं।


Reference:

•https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/nishan-become-radhika-muslim-girl-married-hindu-youth-in-bareilly-adopted-sanatan-dharma-lclam-1947276-2024-05-20

This website uses cookies.

Read More