Uncategorized

कोरोनावायरस के खिलाफ जंग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती हुई दिख रही है. डीसीजीआई ने कोवैक्सीन और कोविशील्ड के इमरजेंसी प्रयोग को मंजूरी दे दी है.

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

Current Affairs 03 जनवरी 2021

1. भारत में बनी दो कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी उपयोग की अनुमति प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है. इससे आत्मनिर्भर भारत को साकार करने की दिशा में हमारे वैज्ञानिक समुदाय की सक्रियता का पता चलता है. वैक्सीन की मंजूरी से स्वस्थ और कोरोना मुक्त भारत का रास्ता प्रशस्त होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
2. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस को झटका देने वाले शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर हमला बोला है. मीडिया से बातचीत के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि बंगाल की जनता बदलाव चाहती है. टीएमसी एक राजनीतिक दल नहीं रही, अब यह एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन कर रह गई है.
3. कोरोनावायरस के खिलाफ जंग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती हुई दिख रही है. डीसीजीआई ने कोवैक्सीन और कोविशील्ड के इमरजेंसी प्रयोग को मंजूरी दे दी है.
4. पाकिस्तान ने अवैध नागरिक करार देकर 2,00,000 अफगानिस्तान शरणार्थियों का पहचान पत्र रद्द कर उनकी नागरिकता को रद्द कर दिया है. पाकिस्तान के सरकारी डेटा के मुताबिक, मुल्क में लगभग 8,00,000 अफगानी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं जिन्होंने फर्जी तरीके से अपना पहचान पत्र बनवाया था.
5. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि केंद्र की थकाओ और भगाओ नीति सफल नहीं होगी. उन्हें उन्होंने नए कृषि कानूनों को बिना शर्त वापस लेने की मांग की है.
6. बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मायावती ने कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए स्वदेशी टीके का स्वागत किया है तथा इसके लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी है. उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि देश के सभी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ सर्व समाज के अति गरीबों को भी यह इस टीके का की मुफ्त व्यवस्था की जाए.
7. पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंदिर तोड़ने के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 45 और लोगों को गिरफ्तार किया है. अब तक आठ पुलिस अधिकारी भी निलंबित किए गए हैं.
8. बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने जज बनने के लिए कम से कम 3 साल की वकालत को अनिवार्य करने की मांग की है. इस बारे में बार काउंसिल ऑफ इंडिया शीघ्र ही उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर करेगी.
9. केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच अगले दौर की वार्ता कल नई दिल्ली में होगी.
10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय माप पद्धति सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे.
11. यह गर्व की बात है कि जिन दो टीको को इमरजेंसी प्रयोग की को मंजूरी दी गई है वह देश में विकसित किए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों ने इतनी कम अवधि में यह सफलता हासिल की है: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी
12. केंद्र सरकार से बातचीत से पहले किसानों की चेतावनी- लोहरी पर कृषि कानून की कॉपी को जलाएंगे.
13. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तंज, कहा- राम को काल्पनिक कहने वाले अब कह रहे राम तो सत्य हैं. भगवान करें उनकी सद्बुद्धि बनी रहे.
14. लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने के बाद मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार अब पत्थरबाजों पर लगाम लगाने की तैयारी में. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में ऐसा कानून लाएंगे जिससे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले को सख्त सजा के साथ उनकी संपत्ति राजसात करने का भी प्रावधान होगा.
15. व्हाट्सएप में स्थापित किया नया कीर्तिमान- नए साल की पूर्व संध्या पर 140 करोड़ से ज्यादा वॉइस और वीडियो कॉल किए गए. यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 50% ज्यादा है.
16. अखिलेश यादव ने कहा- बीजेपी सरकार की वैक्सीन हम नहीं लगाएंगे, हमें इन पर मुझे भरोसा नहीं.
17. राजस्थान कांग्रेस के अंदर चल रहे अंदरूनी मतभेद रविवार को उस वक्त सामने आ गए जब कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस के धरने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट सार्वजनिक मंच पर एक साथ नजर आए. दोनों नेताओं ने एक दूसरे का अभिवादन किया लेकिन डेढ़ घंटे तक साथ रहकर भी कोई बात नहीं हुई. धरने में सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगने पर अशोक गहलोत भड़क गए.
18. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीसीसीआई अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से आज सुबह फोन की बात. बता दें कि शनिवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद गांगुली को कोलकाता के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.
19. उड़ीसा में क्लास 10 और 12 के छात्रों के लिए 8 जनवरी से स्कूल फिर खुलेंगे. बता दें कि कोरोनावायरस कारण राज्य सरकार ने स्कूलों को बंद कर दिया था
20. बिहार में एनडीए की सरकार पहले से ही वेंटीलेटर पर है कभी भी गिर सकती है: राष्ट्रीय जनता दल

This website uses cookies.

Read More