Uncategorized

जानकारी टूडे, 06.10.20 ,कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के मंत्री के रूप में आय से ज्यादा 74 करोड से अधिक संपत्ति बनाई :

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

1. कल भारत में कोरोना के 61,267 नए मामले सामने आए, जबकि 884 लोगों की मौत हुई. देश में कोरोनावायरस मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 66,50,082 हो गया है. वही, इस जानलेवा वायरस के कारण अब तक 1,03,569 लोग अपनी जान गवां चुके हैं. देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अभी 9,19,023 है, जबकि 56 लाख 62 हजार 490 इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
2. बीजेपी कार्यकर्ता मनीष शुक्ला की 24 परगना जिले में हुई हत्या पर बोले प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष- पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश और बिहार की तरह माफिया राज बनता जा रहा है. जिस तरह से पुलिस स्टेशन के सामने बीजेपी कार्यकर्ता मनीष शुक्ला की स्टेनगन से हत्या की गई वह शर्मनाक है.
3. कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के मंत्री के रूप में आय से ज्यादा 74 करोड से अधिक संपत्ति बनाई :सीबीआई
4. बिहार के 20 बच्चों को हैदराबाद के चूड़ी फैक्ट्री में जबरदस्ती करवाया जा रहा था मजदूरी, बाल तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार.
5. मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, चार गिरफ्तार.
6. कांग्रेस हमें सेकुलरिज्म ना सिखाएं: असादुद्दीन ओवैसी
7. लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- नीतीश कुमार बिहार के विकास के बजाय केवल मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं. बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों वाले डबल इंजन सरकार केवल भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री होने पर ही संभव.
8. JEE एडवांस में टॉप करने वाले चिराग फलोर आईआईटी (IIT) में नहीं करेंगे पढ़ाई, कहा- मैंने पहले ही मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में एडमिशन सिक्योर कर लिया है.
9. 2019 में हुए अलवर गैंग रेप मामले में राजस्थान की अदालत ने चार लोगों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई.
10. हाथरस गैंगरेप मामले में अलग-अलग तरह की कहानियां बनाई जा रही है जो कि बंद होनी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट के देखरेख में इस मामले की सीबीआई द्वारा जांच की जाए: उच्चतम न्यायालय में उत्तर प्रदेश सरकार
11. 15 अक्टूबर से 50% क्षमता पर सिनेमा हॉल खोले जाएंगे, रखना होगा 1 सीट का गैप: सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
12. हाथरस गैंगरेप पीड़िता की पहचान और फोटो सार्वजनिक करने के आरोप में राष्ट्रीय महिला आयोग ने बीजेपी नेता अमित मालवीय, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ नोटिस जारी किया.
13. मोदी सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी छोटे और मझोले बिजनेस को बर्बाद कर दिया:राहुल गांधी
14. अभिनेत्री पायल घोष राष्ट्रीय महिला आयोग दिल्ली पहुंची. उन्होंने फिल्म मेकर अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.
15. कल देश में कुल 10,89,403 नमूनों को टेस्ट किया गया. 5 अक्टूबर तक भारत में कुल 8 करोड़ 10 लाख 71 हजार सात सौ 97 नमूनों के टेस्ट की जा चुकी है: इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च
16. श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर हुए आतंकवादियों द्वारा हमले में बीएसएफ के दो जवान शहीद.
17. हाथरस कांड में बड़ा खुलासा, पुलिस का कहना है कि पीड़िता के परिवार पर गलत बयान देने के बदले ₹5000000 की पेशकश किए जाने की बात सामने आई है. एक पत्रकार और नेता के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है
18. स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल गांधी एक ‘वीआईपी किसान’ है जो ट्रैक्टर पर सोफा लगा कर बैठते हैं. वह किसानों को बिचौलियों के चंगुल में फसाकर रखना चाहते हैं.
19. IPL: दुबई में कल खेले गए एक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर को 59 रनों से हराया.
20. आईपीएल: आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा. यह मैच शेख जायेद स्टेडियम अबू धाबी में खेला जाएगा.

This website uses cookies.

Read More