Uncategorized

जानकारी टूडे: 07 September की 20 महत्वपूर्ण खबरें

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

आज तक की महत्वपूर्ण खबरें (BREAKING NEWS)

1. 169 दिन बाद दिल्ली में आज फिर से चलेगी मेट्रो ट्रेन. कोरोना महामारी को देखते हुए 22 मार्च को मेट्रो सेवाएं बंद कर दी गई थी.
2. अभिनेता अर्जुन कपूर के बाद उनकी तथाकथित गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी पाई गई कोरोनावायरस संक्रमित, खुद को किया होम क्वॉरेंटाइन.
3. कर्नाटक से आया एक चौंकाने वाला मामला, ठीक हो चुकी महिला 1 महीने बाद फिर से कोरोनावायरस पॉजिटिव पाई गई.
4. कोरोनावायरस को रोकने के लिए भारत बायोटेक द्वारा विकसित किए जा रहे स्वदेशी वैक्सीन “कोवैक्सीन” को ड्रग रेगुलेटरी ने ट्राइल के दूसरे चरण के लिए मंजूरी दे दी है.
5. उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में एक साथ 54 कैदी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए, एक की मौत.
6. दो बार स्थगित होने के बाद आज से महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा. राज्य में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले तथा सुशांत सिंह मामला हावी हो सकता है.
7. बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिस कस्टडी में एक व्यक्ति की मौत, मृतक के परिवार वालों ने थाना अध्यक्ष दिनेश राम पर लगाया हत्या का आरोप.
8. परिवार वालों के आग्रह पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बॉलीवुड माफिया, नेपोटिज्म और ड्रग्स के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखने वाली अभिनेत्री कंगना राणावत को पूरी सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है.
9. भारत सकारात्मक रुख दिखाये नहीं तो सर्दियों में भारतीय सैनिकों की तैनाती करनी पड़ सकती है, जिससे भारत को नुकसान उठाना पड़ सकता है: चीनी रक्षा विशेषज्ञ
10. तुम्हें बचा तो नहीं पाई लेकिन तुम्हें न्याय दिला कर रहूंगी: श्वेता सिंह कीर्ति, सुशांत सिंह राजपूत की बहन
11. सुशांत सिंह मामले में रिया चक्रवर्ती का बड़ा कबूलनामा, कहा-अपने भाई शोभित से मंगाती थी ड्रग्स.
12. मोदी सरकार का GST कोई कर प्रणाली नहीं बल्कि देश के गरीबों और छोटे एवं मझोले व्यवसायियों पर हमला है,सभी को इसके खिलाफ खड़े होना चाहिए: राहुल गांधी
13. गंगा जमुनी तहजीब के प्रतीक के रूप में तेलंगाना के नए सचिवालय परिसर में मंदिर, मस्जिद और चर्च का निर्माण कराएगी सरकार: तेलंगाना के सीएम केसीआर का ऐलान
14. अफगानिस्तान के फरयाब प्रांत में सुरक्षाबलों ने 46 तालिबानी आतंकियों को मार गिराया और 37 को घायल कर दिया.
15. महाराष्ट्र में टूटा अब तक का सब रिकॉर्ड, 1 दिन में सबसे ज्यादा 23,350 करुणा मरीजों की पुष्टि हुई, 328 की मौत.
16. 2021 के शुरुआत में लंच हो सकता है भारत का चंद्रमा मिशन चंद्रयान 3: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
17. अनलॉक दिशा निर्देशों के अनुसार राजस्थान में अजमेर सहित समेत कुछ प्रमुख धार्मिक स्थल फिर से खोले जाएंगे.
18. नेशनल अवार्ड से सम्मानित संगीतकार एस मोहिंदर का 95 साल की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन. भारत रत्न लता मंगेशकर ने उनके निधन पर जताया दुख.
19. पदम भूषण से सम्मानित बिहार कोकिला शारदा सिन्हा ने कोरोनावायरस को मात दी. 21 अगस्त को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए जाने पर नजदीकी नर्सिंग होम में कराया गया था भर्ती.
20. बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित एक मस्जिद में लगे एसी में विस्फोट होने से एक बच्चे समेत 21 नमाजियों की मौत हो गई है.

This website uses cookies.

Read More