Uncategorized

गोवा में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत चुनाव में जीत हासिल कर ली है

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

1.बिहार के सीएम नीतीश की घोषणा पर अमल, ग्रेजुएशन पास छात्राओं को जल्‍द मिलेंगे 50-50 हजार रुपये.उच्च शिक्षा निदेशालय (Directorate of Higher Education)  के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री स्नातक बालिका प्रोत्साहन योजना में राशि की बढ़ोतरी होने पर करीब 1.50 लाख स्नातक उत्तीर्ण लड़कियों को लाभ मिलेगा।

2.बिहार के जमुई जिले में झाझा के जंगल से सोमवार की शाम पुलिस ने 20 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया है। विस्फोटक जमीन के अंदर डाल कर रखा गया था। पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए यह किया था।

3.भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियां मालदीव में वांटेड अपराधियों को (जिनका भारत में किए गए अपराध से संबंध होगा) समन या जांच के लिए वारंट सक्षम कोर्ट के माध्यम से भेज सकती हैं। हालांकि ये प्रक्रिया गृह मंत्रालय के जरिये ही आगे बढ़ाई जाएगी। भारत और मालदीव के बीच परस्पर कानूनी सहायता संधि- एमलैट के तहत साल पर पहले हुए समझौते को लागू करने के लिए नियम अधिसूचित करने की जानकारी मालदीव को दी गई है।

4.चार दिवसीय यात्रा पर सोमवार को भारत पहुंचे यूनाइटेड किंगडम के विदेश सचिव डॉमिनिक राब मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत करेंगे। उनकी बैठक के दौरान, दोनों नेताओं में भारत-ब्रिटेन संबंधों के लिए 10-वर्षीय रोड मैप बनाने के प्रयासों की समीक्षा करने और रक्षा रसद समझौते पर चर्चा की उम्मीद है।

5.सड़क की तीन अहम परियोजनाएं इसी महीने पूरी होंगी। पटना, नालंदा, शेखपुरा, मुजफ्फरपुर व सीतामढ़ी जिले की इन सड़क परियोजनाओं का काम लगभग पूरा हो चुका है। इन सड़कों के पूरा होने से पटना सहित चारों शहरों में जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी।

6.रूस पहले ही दावा कर चुका है कि उसने कोरोना की पहली वैक्सीन बना ली है जिसका नाम है स्पुतनिक V। अब  रूस के स्पुतनिक वी वैक्सीन के डेवलपर्स ने सोमवार को कहा कि उसने नैदानिक ​​परीक्षणों से डेटा के अंतिम विश्लेषण के आधार पर 91.4% की प्रभावकारिता दिखाई थी और विभिन्न देशों में वैक्सीन के त्वरित पंजीकरण के लिए एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

7.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 15 दिसंबर को गुजरात के कच्छ के ढोर्दो जाएंगे और यहां वे राज्य में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिसंबर, 2020 को कच्छ के गुजरात के ढोर्दो की यात्रा करेंगे और राज्य में कई विकास परियोजनाओं के आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं में एक डीजलीनेशन प्लांट, एक हाइब्रिड रिन्युवेबल एनर्जी पार्क, और एक पूरी तरह से ऑटोमेटिक मिल्क प्रोसेसिंग और पैकिंग प्लांट” शामिल हैं।  प्रधानमंत्री सफेद रण की यात्रा भी करेंगे, इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखेंगे।

8.ताइवान की कंपनी विस्ट्रॉन कॉरपोरेशन के कर्नाटक स्थित संयंत्र में हिंसा और तोड़फोड़ के लोकर 5000 अज्ञात संविदा कर्मियों सहित कुल 7000 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में, कंपनी का कहना है कि 12 दिसंबर को हुई हिंसा के दौरान उसे 437.7 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

9.गोवा में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत चुनाव में जीत हासिल कर ली है। इस चुनाव में राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। बीजेपी ने 48 में से 32 सीटें जीतीं हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में चार सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 7, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी ने तीन और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।

10.कोविड-19 टीकाकरण के लिए केंद्र ने दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इसके तहत, एक दिन में प्रत्येक सत्र में 100-200 लोगों का टीकाकरण होगा। टीका देने के बाद 30 मिनट तक निगरानी की जाएगी। टीकाकरण स्थल पर एक समय में केवल एक व्यक्ति को अनुमति होगी।

This website uses cookies.

Read More