Categories: Uncategorized

27.09.20 की महत्वपूर्ण खबरें, पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक.

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

News Headline 27.09.20

1. भारत ने हमेशा शांति, सुरक्षा और संपन्नता के लिए आवाज उठाया है. भारत मानवता के दुश्मनों तथा आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
2. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थिरता और सशक्तिकरण विश्व कल्याण के लिए आवश्यक है. भारत अपने विकास की यात्रा के दौरान दुनिया से सीखना चाहता है तथा अपने अनुभव दुनिया के साथ साझा करना चाहता है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
3. पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक.
4. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उमा भारती कोरोना संक्रमित पाई गई, उत्तराखंड में खुद को किया क्वॉरेंटाइन, संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने और सावधानी बरतने को कहा.
5. एनआईए और पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने अलकायदा के एक और ऑपरेटिव शमीम अंसारी को गिरफ्तार किया. शमीम पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाला है.
6. जो लोग केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल का विरोध कर रहे हैं वह किसान विरोधी हैं: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
7. दिल्ली में कोरोना के 3372 नए मामले सामने आए, कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2,67,822 हो गया है. 46 नए मरीजों के मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5,153 हो गया है.
8. नकली कोरोना वैक्सीन बनाने के आरोप में उड़ीसा के बरगढ़ डिस्ट्रिक्ट में एक 32 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया.
9. भोपाल मेन रेलवे स्टेशन पर दो रेलवे कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश की एक 22 वर्षीय महिला के साथ किया बलात्कार.
10. कोरोना संकट को देखते हुए अयोध्या प्रशासन ने जिले में रामलीला के आयोजन करने की अनुमति देने से किया इनकार, प्रशासन द्वारा दिवाली के अवसर पर वर्चुअल दीपोत्सव आयोजित करने की चल रही तैयारी.
11. कृषि बिल को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने एनडीए गठबंधन से अलग होने का किया फैसला.
12. कल हुए इंडियन प्रीमियर लीग के एक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया.
13. महाराष्ट्र में थम नहीं रहा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में राज्य में 20,419 नए मामले सामने आए, जबकि 430 लोगों की मौत हुई है. राज्य में कोरोनावायरस मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 13 लाख 21 हजार 176 हो गया है, वहीं अब तक 35,191 लोग अपनी जान गवा चुके हैं.
14. ड्रग मामले में साडे 5 घंटे की पूछताछ के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ब्यूरो के सामने तीन बार रो पड़ी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण. NCB अधिकारियों ने दीपिका को इमोशनल कार्ड खेलने के बजाए सच बताने को कहा.
15. ड्रग मामले में दीपिका, श्रद्धा और सारा अली खान के जवाबों से संतुष्ट नहीं एनसीबी. पूछताछ के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और जया शाह के फोन सीज किए.
16. बॉलीवुड ड्रग कनेक्शन में बड़ा खुलासा, मुंबई क्राइम ब्रांच ने जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय को पकड़ा, खाने की जगह ड्रग सप्लाई करता था डिलीवरी ब्वॉय.
17. बढ़ते हुए कोरोना महामारी को देखते हुए गुजरात में इस बार सरकार द्वारा नवरात्रि महोत्सव का आयोजन नहीं किया जाएगा: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी
18. दुनिया में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका और ब्राजील में अब तक 3.50 लाख लोगों की मौत, दोनों देशों में कोरोना के कुल 1.2 करोड़ मामले
19. नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का दिया साथ, संयुक्त राष्ट्र की एक उच्च स्तरीय बैठक में सभी देशों के सामने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा.
20. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11:00 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित करेंगे. कोरोना और किसान बिल पर हो सकता है फोकस.

This website uses cookies.

Read More