Uncategorized

आज की खबरें, 03.10.20.हाथरस कांड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी की छवि को नुकसान हुआ?

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

1. भारत में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या एक लाख पार हो गई है. अब तक देश में कोरोनावायरस से 1,03,000 लोग अपनी जान गवा चुके हैं.
2. शुक्रवार को हुए इंडियन प्रीमियर लीग के एक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 रनों से हराया. लगातार तीसरी हार से निराश चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बोले- बार-बार दोहरा रहे हैं वही गलतियां.
3.हाथरस गैंगरेप: पीड़िता का शव परिवार वालों को नहीं सौंपना यह दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था और मौलिक अधिकारों में विश्वास नहीं करती: एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार
4. दोनों देशों के बीच हवाई सेवा फिर से बहाल करने के लिए भारत और जर्मनी 6 अक्टूबर को बात करेंगे.
5. हाथरस गैंगरेप मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस के एसपी, DSP और कई अन्य पुलिस वालों को निलंबित किया.
6. दिल्ली में कोरोना से 37 और लोगों की मौत के बाद यहां मौत का आंकड़ा बढ़कर 5,438 हो गया है. 2920 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2.85 लाख हो गई है.
7. मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में 4 दिन पहले कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई 32 वर्षीय एक विवाहित दलित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
8. कल केरल में 1 दिन में सबसे ज्यादा 9,258 कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2.12 लाख हो गई है. 20 लोगों की मौत के बाद राज्य में मौत का आंकड़ा बढ़कर 791 हो गया है.
9. केंद्र सरकार ने जी एस आर 594 ई के तहत अधिसूचना जारी कर दी है. अब दुर्घटना में घायल लोगों को लोगों की मदद करने वालों को नहीं बतानी होगी पहचान. अस्पताल में नहीं होगी कोई पूछताछ, पुलिस अस्पताल को निजी जानकारी दर्ज कराने के लिए बाध्य नहीं होंगे के मददगार.
10. सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 9.02 किलोमीटर लंबी अटल टनल रोहतांग का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे लोकार्पण. 3300 करोड़ की लागत से बनी, 10,040 फीट ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बनने से चीन और पाकिस्तान सीमा पर आसानी से पहुंच सकती है भारतीय सेना.
11. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा के बेटे विजयेंद्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं
12. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों को दी सख्त चेतावनी, कहा- उत्तर प्रदेश में माता-बहनों के सम्मान स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों को समूल नाश सुनिश्चित है. इन सभी को ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा.
13. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पुलिस ने मुंगेर से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के नाम शिव शंकर चौड़ा, जेठू कोड़ा और किस्कू है. पुलिस का कहना है कि इनका संबंध बड़े नक्सलियों से भी है
14. मध्यप्रदेश में नहीं होगा आइफा अवॉर्ड, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- मुझे यह तमाशा पसंद नहीं. बता दें कि तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फरवरी में यह घोषणा की थी कि आइफा अवॉर्ड 2020 भोपाल और इंदौर में होगा.
15. बिहार के गया जिले के कोंच थानाक्षेत्र में नाबालिग दलित लड़की से सामूहिक बलात्कार, सुनसान जगह पर ले जाकर पूरी रात दिया घटना को अंजाम. पीड़िता ने फांसी लगाकर दी अपनी जान.
16. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं.
17. NIA जांच में बड़ा खुलासा अलकायदा के आतंकियों के निशाने पर थी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन. पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमले की योजना बना रहे थे आतंकी.
18. हाथरस गैंगरेप मामले पर बोली प्रियंका गांधी वाड्रा- कुछ मोहरों को सस्पेंड करने से क्या होगा? हाथरस के पीड़िता उसके परिवार को भीषण कष्ट किसके ऑर्डर पर दिया गया? हाथरस के डीएम और एसपी के फोन रिकॉर्ड्स पब्लिक किए जाएं. मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी से हटने की कोशिश ना करें. देश देख रहा है योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दो.
19. हाथरस कांड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी की छवि को नुकसान हुआ. मीडियाकर्मियों और नेताओं को पीड़िता के परिवार से मिलने दिया जाए: उमा भारती
20. चीन को अमेरिका ने कड़ा संदेश, कहा- अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है.

This website uses cookies.

Read More