Famous person

चिराग पासवान शिक्षा, राजनीति के क्षेत्र में शिक्षा का कितना महत्व?

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है. शिक्षा हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और उच्चतम क्षमता तक पहुँचने का मार्ग प्रशस्त करती है. शिक्षा हमें दुनिया को देखने के लिए एक बेहतर दृष्टिकोण प्रदान करती है. यह हमें वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों को बेहतर तरीके से समझने और उनका उचित समाधान खोजने में मदद करती है. भारत में उच्च शिक्षित नेताओं की संख्या कम है. इनमें से कई ठीक से शिक्षित नहीं हैं, जबकि कई निरक्षर भी हैं. आइए जानते हैं चिराग पासवान के शिक्षा के बारे में.

चिराग पासवान शिक्षा

भारत में सबसे अधिक शिक्षित राजनेताओं की सूची में डॉ मनमोहन सिंह, पी चिदंबरम, डॉ सुब्रमण्यम स्वामी, शशि थरूर, कपिल सिब्बल, सलमान खुर्शीद आदि के नाम शामिल हैं. देश की राजनीति में कम पढ़े लिखे और निरक्षर नेताओं की एक लंबी सूची है, इनमें से कईयों ने राजनीति की दुनिया में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है.

राजनीति के क्षेत्र में शिक्षा का कितना महत्व

भारतीय राजनीति में ऐसे कई उदाहरण हैं जहां कम पढ़े-लिखे या लगभग अशिक्षित नेता भी राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं. लेकिन अनेक क्षेत्रों के तरह राजनीति के क्षेत्र में भी शिक्षा के महत्व को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है क्योंकि नेताओं पर देश के लिए नीतियां बनाने की जिम्मेदारी होती है. नीति बनाना एक कठिन कार्य है. इसके लिए समस्याओं की बेहतर समझ समझ होनी चाहिए. समस्या की बेहतर समझ के लिए उस समस्या को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों के बारे में गहन ज्ञान की आवश्यकता होती है. इस बात की प्रबल संभावना है कि एक कम शिक्षित नेता नीति निर्धारण की क्षमता ना रखता हो. इसीलिए एक लंबे अरसे से राजनीति में नेताओं के लिए शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य की मांग की जा रही है. बिहार के नेताओं की शिक्षा की बात करें तो इनमें से कई उच्च शिक्षित हैं जबकि कई कम शिक्षित हैं. युवा नेताओं में कन्हैया कुमार और प्रशांत किशोर आदि काफी शिक्षित हैं. जबकि तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और मुकेश साहनी कम शिक्षित हैं. कम शिक्षित होने के कारण, अपने पिता लालू प्रसाद की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को कई प्रकार के आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है. चिराग पासवान की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है. वह तीसरे सेमेस्टर (कंप्यूटर इंजीनियरिंग) कॉलेज ड्रॉपआउट हैं. दिल्ली के नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से 10वीं और 12वीं की शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने साल 2005 में, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी में बीटेक कंप्यूटर साइंस में एडमिशन लिया था. तीसरे सेमेस्टर तक कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दिया और मॉडलिंग और फिल्मों में किस्मत आजमाने मुंबई चले गए. बाद में वह राजनीति में सक्रिय हो गए और वर्तमान में जमुई से सांसद हैं.


References;

•https://www.jansatta.com/education/chirag-paswan-education-schooling-net-worth-bio-chirag-paswan-wiki-ljp-chief-office-and-political-career/1577764/

•https://myneta.info/ls2014/candidate.php?candidate_id=158

Last updated: 27/10/2022 10:18 am

This website uses cookies.

Read More