Categories: Uncategorized

कोरोना वायरस update 24 August 2020.राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

1. बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 61,408 नए मामले सामने आए, 57,438 रिकवर हुए, जबकि 836 लोगों की मौत हुई. देश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 57,542 हुई, जबकि कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 31 लाख 6349 हुई.
2. भारत में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 7,10,771 हुई, जबकि 23 लाख 38 हजार 35 लोग रिकवर हुए: स्वास्थ्य मंत्रालय
3. 1075 नए मामले सामने आने के बाद झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 30,000 के पार हो गई. आठ नए मौत के साथ मौत का आंकड़ा बढ़कर 318 हुआ. राज्य में अब एक्टिव मामलों की संख्या 9724.
4. बीते 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में कोरोना के 557 नए मामले सामने आए, छह की मौत. कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 20,771 हुई. अब तक राज्य में 196 लोगों की मौत, 7677 एक्टिव मामले.
5. पश्चिम बंगाल के पर्यावरण मंत्री सुमन महापात्रा कोरोना संक्रमित पाए गए.
6. बिहार के जहानाबाद में 46 साल के कोरोनावायरस के मरीज ने हॉस्पिटल के बिल्डिंग से लगाया छलांग, मौत.
7. हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 106 नए मामले सामने आए. राज्य में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 5,000 के पार, एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1464 हुई.
8. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कोरोना के 55 नए सामने मामले सामने आने के बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 412 हो गई है.
9. पश्चिम बंगाल में 3,274 नए मामलों की पुष्टि के बाद राज्य में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,38,870 हुई, जिनमें से 28,069 एक्टिव मामले . 57 लोगों की मौत के बाद राज्य में मौत का आंकड़ा बढ़कर 2794 हो गया है.
10. मध्यप्रदेश में 1263 नए मरीज मिलने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 53,129 हो गई है. बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 23 लोगों की मौत के बाद कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 1,229 हो गया है.

11. बीते 24 घंटे में असम में 18,435 टेस्ट किए गए जिसमें से 1272 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. राज्य में अब तक कोरोना के कारण 242 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 90,740 हो गई है

12. हरियाणा में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस से 6 की मौत, 1096 नए मामले सामने आए तथा 809 लोग रिकवर हुए. राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 54,386 हुई, जिसमें से 8961 एक्टिव मामले हैं, 44822 ठीक हुए, जबकि 603 लोगों की मौत हुई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

13. राजस्थान में कोरोना के 1345 नए मामलों की पुष्टि और 11 लोगों की मौत. राज्य में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 70,609 हो गई, जिसमें से 955 मौतें, 55,324 ठीक हुए मरीज तथा 14;330 एक्टिव मामले शामिल हैं
14. 991 नए मामले सामने के आने के बाद मुंबई में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 136348 हो गई है.

15. बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 10,441 नए मामले सामने आए, वहीं 258 लोगों की मौत हुई. राज्य में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6,82;313 सी हो गई है, जिसमें से 4,88,271 लोग ठीक हुए, जबकि 1,71,542 लोगों का इलाज चल रहा है.

16. कर्नाटक में कोरोना के 5938 ताजा मामले सामने आए. राज्य में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 2,77,814 हो गई है. अब तक इस जानलेवा बीमारी के कारण राज्य में 4683 लोगों की मौत.

This website uses cookies.

Read More