Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
1. हाल ही में उपेन्द्र कुमार पहाड सिंह का निधन हो गया. उनका संबंध निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से है?
आकाशवाणी के जाने-माने रिटायर्ड समाचार वाचक उपेन्द्र कुमार पहाडसिंह का 29 जून को, 84 साल की उम्र में निधन हो गया.
2. अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस (International Asteroid Day) कब मनाया जाता है?
अंतरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस’ हर साल 30 जून को मनाया जाता है. मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र ने क्षुद्रग्रह (एस्टॉरायड) के खतरे को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 30 जून 2017 से इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी.
3. केंद्र सरकार ने हाल ही में अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल का कार्यकाल एक बार फिर कितने साल बढ़ाने का फैसला किया है?
केंद्र सरकार ने अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल का कार्यकाल फिर से 1 साल बढ़ाने का फैसला किया है. इस फैसले के बाद वेणुगोपाल 30 जून 2022 तक अपने पद पर बने रहेंगे.
4. निम्नलिखित में से किसे दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है?
सही उत्तर: B. बालाजी श्रीवास्तव
दिल्ली पुलिस के आयुक्त एसएन श्रीवास्तव के 30 जून को रिटायर हो हो रहे हैं. गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आदेश में 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है. वर्तमान में बालाजी श्रीवास्तव स्पेशल सीपी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं.
5. हाल ही में निम्नलिखित में से किस कंपनी ने पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप हासिल किया है?
मार्क जकरबर्ग की नेतृत्व वाली मशहूर सोशल मीडिया कंपनी ने पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप हासिल करने में सफलता प्राप्त की है. इसके साथ ही फेसबुक एपल, माइक्रोसॉफ्ट, ऐमजॉन और गूगल के बाद यह सफलता हासिल करने वाली अमेरिका की पांचवीं कंपनी बन गई है.
6. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने हाल ही में ISSF विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है?
सही उत्तर: D. राही सरनोबत
7. विश्व सोशल मीडिया दिवस (World Social Media Day) कब मनाया जाता है?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के महत्व को बताने के उद्देश्य से विश्व सोशल मीडिया दिवस हर साल 30 जून को मनाया जाता है.
8. हाल ही में निम्नलिखित में से किसे जापान के प्रतिष्ठित ग्रैंड फुकुओका पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
वरिष्ठ पत्रकार पी. साईनाथ को इस साल जापान के प्रतिष्ठित ग्रैंड फुकुओका पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. पी. साईनाथ पीपुल्स आर्काइव ऑफ रूरल इंडिया (परी) के संस्थापक संपादक हैं. उन्हें भारत के गरीब कृषक गांव की रिपोर्टिंग और ग्रामीण आबादी की आवाज जन जन के तक पहुंचाने के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है.
9. हाल ही में गुलाम राजा का निधन हुआ है. उनका संबंध निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से है?
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के पूर्व मैनेजर गुलाम राजा का लंबी बीमारी के बाद 74 साल की आयु में निधन हो गया है.
10. सीमा पूनिया का संबंध निम्नलिखित में से किस खेल से है?
C. चक्काफेंक (Discus Throw)
सही उत्तर: C. चक्काफेंक (Discus Throw)
भारत की अनुभवी चक्काफेंक खिलाड़ी सीमा पूनिया ने मंगलवार को राष्ट्रीय अंतर राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 63.70 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक कितने के साथ टोक्यो ओलंपिक (Tokyo olympics) के लिए क्वालीफाई कर लिया है. पूनिया के लिए 2004, 2012, 2016 के बाद यह चौथा ओलंपिक होगा.
11. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना इस साल जुलाई से_________तक बढ़ाने का फैसला किया है.
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को इस साल जुलाई से नवंबर तक 5 महीनों के लिए बढ़ाने का फैसला किया है.