Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
1. नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत का कार्यकाल कितने साल के लिए बढ़ा दिया गया है?
केंद्र सरकार ने 30 जून को नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ाने का फैसला किया है. 1980 बैच के आईएएस ऑफिसर अमिताभ कांत जून 2022 तक इस पद पर बने रहेंगे. उन्होंने फरवरी 2016 में यहां पर संभाला था. तीसरी बार उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है.
2. हाल ही में जैकब जुमा को अदालत की अवमानना के लिए 29 मई 2021 को 15 महीने कैद की सजा सुनाई है. वह किस देश के पूर्व राष्ट्रपति हैं?
सही उत्तर: A. दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका के सुप्रीम कोर्ट ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को कोर्ट की अवमानना के लिए 29 मई 2021 को 15 महीने कैद की सजा सुनाई है. उन्हें यह सजा पिछले साल नवंबर में स्टेट कैप्चर में जांच आयोग के समक्ष सुनवाई का बहिष्कार करने और इसमें शामिल होने से इनकार करने के लिए सुनाई गई है. बता दें कि जैकब जुमा 2009 से 2018 तक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रहे थे.
3. निम्नलिखित में से कौन शतरंज खिलाड़ी दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गए हैं?
सही उत्तर: C. अभिमन्यु मिश्रा
भारतीय मूल के अभिमन्यु मिश्रा दुनिया के सबसे कम उम्र के ग्रैंड मास्टर बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि 12 साल, 4 महीने और 25 दिन के उम्र में हासिल की है.
4. हाल ही में अरविंद राठौर का निधन हो गया है. उनका संबंध निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से है?
गुजराती फिल्मों और थिएटर के वरिष्ठ अभिनेता अरविंद राठौर का अहमदाबाद में उम्र संबंधित बीमारियों के कारण 83 साल की आयु में निधन हो गया है.
5. भारतीय नौसेना के एथलीट एम. पी. जबीर ने टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है. उनका संबंध निम्नलिखित में से किस खेल से है?
भारतीय नौसेना के एथलीट एम. पी. जबीर ने 400 मीटर बाधा दौड़ में टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है.
6. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने निम्नलिखित में से किसे हाल ही में मिशिगन के इस्टर्न डिस्ट्रिक्ट का फेडरल जज नियुक्त किया है?
सही उत्तर: B. शालिना डी कुमार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल की सर्किट कोर्ट की चीफ जस्टिस शालिना डी कुमार को मिशिगन के इस्टर्न डिस्ट्रिक्ट का फेडरल जज नियुक्त किया है.
7. ICC द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में निम्नलिखित में से कौन बल्लेबाज प्रथम स्थान पर पहुंच गया है?
सही उत्तर: D. केन विलियमसन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ओर से जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पधार कर टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं.
8. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में कार्नेगी कॉरपोरेशन की तरफ से नामित ‘2021 ग्रेट इमिग्रेंट्स (महान प्रवासी) की सूजी में शामिल किया गया है?
सही उत्तर: A. गीता गोपीनाथ और B. कमलेश लुल्ला
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की मुख्य अर्थशास्त्री भारतीय मूल की गीता गोपीनाथ (Gita Gopinath) और नासा के वैज्ञानिक कमलेश लुल्ला को अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रतिष्ठित कार्नेगी कॉरपोरेशन (Carnegie Corporation) की तरफ से 2021 ग्रेट इमिग्रेंट्स’ की सूची में शामिल किया गया है. इस सूची में कुल 34 प्रवासियों को शामिल किया गया है जिन्होंने अपने कार्यों और योगदान के जरिए अमेरिकी समाज और लोकतंत्र को समृद्ध और मजबूत किया है.
9. जल शक्ति मंत्रालय के अनुसार हरियाणा के 22 में से कितने जिलों में जल जीवन मिशन के तहत लक्ष्य हासिल कर लिया है?
जल शक्ति मंत्रालय के अनुसार हरियाणा के 22 जिलों में से 12 जिलों में जल जीवन मिशन के तहत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है. मंत्रालय का कहना है कि बाकी 10 में से 6 जिलों में 98% से अधिक लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है. साल 2021 में हरियाणा में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा.
10. हाल ही में माना पटेल ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है. उनका संबंध निम्नलिखित में से किस खेल से है?
गुजरात की 21 साल की अंतरराष्ट्रीय तैराक माना पटेल ने इतिहास रचते हुए टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वह 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी.