Uncategorized

Current Affairs 03 march 2021

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

1. हिंदू देवी-देवताओं के अपमान को लेकर अमेजन प्राइम वीडियो ने फिर मांगी माफी, कहा- अमेज़न प्राइम वीडियो को अत्यंत खेद है कि दर्शकों को ‘तांडव’ के कुछ दृश्य आपत्तिजनक लगे. किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना हमारा ध्यान नहीं था, और इस बात से अवगत कराए जाने पर उन आपत्तिजनक दृश्यों को या तो हटा दिया गया या फिर संपादित कर दिया गया है. हम उन दर्शकों से क्षमा याचना करते हैं जिन्हें ठेस पहुंची है.
2. गुजरात निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत, सभी 31 जिला पंचायत सीटों पर बीजेपी का कब्जा, कांग्रेस की बुरी हार. दूसरे चरण के निकाय चुनावों में 8470 सीटों में से 6236 सीटों पर बीजेपी की जीत, वहीं कांग्रेस केवल 1805 सीटें जीत पाई.
3. 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा देश में आपातकाल लगाने का फैसला गलत था: राहुल गांधी
4. देश में अब तक 25.98 लाख से अधिक हेल्थ वर्कर्स को कोरोना की दूसरी डोज दी गई गई; 53.43 लाख से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर को कोरोनावायरस की दूसरी डोज दी गई.60 साल और 45 साल से अधिक उम्र के 200000 से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई है: स्वास्थ्य मंत्रालय
5. ममता बनर्जी को एक और झटका, टीएमसी के एमएलए जितेंद्र तिवारी पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए.
6. गुजरात निकाय चुनावों में ओवैसी की पार्टी का शानदार प्रदर्शन जारी, मोडासा में 12 सीटों में से 9 पर जीत, गोधरा में 8 सीटों पर लड़ा चुनाव 7 पर जीत.
7. नौसेना के पूर्व वाइस चीफ केके नैयर की पत्नी ने सैनिकों की विधवाओं और उनके बच्चों की मदद के लिए दान किए दो करोड़ रुपए.
8. उत्तर प्रदेश विधानसभा में लोक एवं निजी संपत्ति विरूपण निवारण विधेयक 2021 पास हो गया है. इसके तहत अगर किसी आंदोलन या प्रदर्शन के दौरान संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया और पहचान हो गई तो देना होगा ₹100000 तक का जुर्माना.
9. देश में कोरोना मामलों की संख्या अब सिर्फ 1 लाख 68000 है. अभी तक 21 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किया गया है. पॉजिटिविटी दर 5.11% है. वहीं, मृत्यु दर 1.41% है. केरल और महाराष्ट्र में एक्टिव मामलों के 75% मामले हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राकेश भूषण
10. मैं कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी लोकतंत्र को बढ़ावा देने की बात सालों से कर रहा हूं. इसके लिए मेरी ही पार्टी के लोगों ने मेरी आलोचना की थी. मैंने पार्टी के लोगों से कहा है कि पार्टी में अंदरूनी लोकतंत्र लाना निश्चित तौर पर जरूरी है: राहुल गांधी
11. दिल्ली, बीते 24 घंटों में कोरोना के 217 नए मामले सामने आए हैं जबकि 78 लोग ठीक हुए हैं. यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,39,681 हो गई है. अब तक 6,87,227 लोग ठीक हुए हैं. 10,911 लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि यहां एक्टिव मामलों की संख्या अभी 1543 है.
12. पार्टी से बगावत करने के आरोप पर सफाई देते हुए कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा- सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में हम सब विश्वास करते हैं. उनकी प्रशंसा भी करते हैं. आज तक मैंने एक शब्द और एक टिप्पणी भी नेतृत्व के खिलाफ नहीं किया है.
13. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के आर.आर हॉस्पिटल में कोरोना टीका की पहली डोज ली.
14. कांग्रेस पार्टी की असम में सरकार बनेगी तो हमारी सरकार की एक कानून लागू करेगी जिसके तहत राज्य में नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं हो पाएगा: असम में प्रियंका गांधी
15. पश्चिम बंगाल की ममता सरकार घुसपैठियों के साथ है. जब पीड़ित और प्रताड़ित मानवता को शरण लेने की बात आती है तो यहां की सरकार विरोध करती है. जब घुसपैठियों को बाहर करने की बात होती है तो सरकार तिलमिला जाती है. यहां की सरकार को जनता के साथ कुछ लेना देना नहीं है: पश्चिम बंगाल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
16. कल प्रधानमंत्री ने वैक्सीन लगवाई और देश में यह साबित कर दिया कि इस वैक्सीन को हम को आगे बढ़ाना है. कोरोना संकट के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत के प्रतिभा को जगाया. रिसर्च और डेवलपमेंट करने वाले वैज्ञानिकों ने इस पर मेहनत की और उन्होंने दो वैक्सीन बनाएं. हम दुनिया के 20 देशों को वैक्सीन दे चुके हैं: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
17. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली. इस अवसर पर उन्होंने कहा-
मैंने पटना एम्स में कोरोना का टीका लगवाया है. हम सभी केंद्रीय मंत्रियों ने निर्णय किया था कि हम सब अपने मन की इच्छा से ₹250 का भुगतान करेंगे. मैं आज एम्स को ₹250 की सहयोग राशि दिया हूं.
18. दिल्ली नगर निगम की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. वोटों की गिनती सुबह 8:00 बजे से शुरू की जाएगी.
19. बाल कल्याण योजनाओं के लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने खोला खजाना. बाल कल्याण योजनाओं के लिए 150 करोड़ रूपए की मंजूरी दी.
20. तमिलनाडु में राहुल गांधी के पुशअप पर कटाक्ष करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि राहुल गांधी जितनी भी दंडबैठक लगा ले, कांग्रेस की नैया डूब चुकी है.

This website uses cookies.

Read More