Categories: Uncategorized

Current Affairs in hindi 04 june 2021 गूची (Gucci) कहां का फैशन ब्रांड है?

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

1. हाल ही में नीति आयोग के द्वारा जारी सतत विकास सूचकांक (sustainable development index) 2020-21 में कौन राज्य टॉप पर रहा?

A. केरल
B. हिमाचल प्रदेश
C. तमिलनाडु
D. बिहार

सही उत्तर: A. केरल

हाल ही में नीति आयोग ने सामाजिक (social), आर्थिक (economic) और पर्यावरणीय (environmental) मापदंडों पर आधारित सतत विकास सूचकांक जारी किया है. इस रिपोर्ट के अनुसार 75 अंक के साथ केरल का प्रदर्शन सबसे शानदार है और वह शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि 74 अंक के साथ हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है.

केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो 79 अंक के साथ चंडीगढ़ टॉप पर रहा, जबकि 68 अंक के साथ दिल्ली को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है. इस साल के रिपोर्ट में बिहार, झारखंड और असम का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है.

2. इंटरनेशनल डे ऑफ इनोसेंट चिल्ड्रन विक्टिम्स आफ एग्रेसन (International Day of Innocent Children Victims of Aggression) कब मनाया जाता है?

A. 2 जून
B. 3 जून
C. 4 जून
D. 5 जून

सही उत्तर: C. 4 जून

दुनिया भर में हिंसा के शिकार बच्चों के लिए हर साल 4 जून को “इंटरनेशनल डे ऑफ इनोसेंट चिल्ड्रन विक्टिम्स आफ एग्रेसन” मनाया जाता है. इसका उद्देश्य मासूम बच्चों को हिंसा से बचाना, बाल अधिकारों को बढ़ावा देना तथा बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है. संयुक्त राष्ट्र महासभा महासभा ने 19 अगस्त 1982 को 4 जून को यह दिवस मनाने की घोषणा की थी. संयुक्त राष्ट्र ने फिलीस्तीन और लेबनान युद्ध में बच्चों की मौत के बाद यह कदम उठाया था.

3. निम्नलिखित में से किसे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का अध्यक्ष chairman बनाया गया है?

A. नदीम जावेद
B. इमरान प्रतापगढ़ी
C. इमरान मसूद
D. गुलाम नबी आजाद

सही उत्तर: B. इमरान प्रतापगढ़ी

कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को अल्पसंख्यक विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है. प्रतापगढ़ी मौजूदा चेयरमैन नदीम जावेद की जगह लेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह नियुक्ति की है. इमरान प्रतापगढ़ी पेशे से शायर हैं और मुस्लिम समुदाय में उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है. पिछले कई चुनाव में कांग्रेस के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभा चुके इमरान प्रतापगढ़ी ने पिछले लोकसभा चुनाव में मुरादाबाद से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे.

4. हाल ही में पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित लक्ष्मीनंदन बोरा का निधन हुआ है. उनका संबंध किस क्षेत्र से है?
A. संगीत

B. चिकित्सा
C. राजनीति
D. साहित्य

सही उत्तर: D. साहित्य

जाने-माने असमिया साहित्यकार लक्ष्मी नंदन बोरा का कोविड-19 के जटिलताओं के कारण निधन हो गया. साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता और सरस्वती सम्मान से सम्मानित लक्ष्मी नंदन बोरा ने 60 से अधिक किताबें लिखी, जिनमें अधिकांश उपन्यास और लघु कहानियों के संकलन हैं.

5. हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए निम्नलिखित में से किस दवा के इस्तेमाल का प्रस्ताव दिया है?

A. निक्लोसैमाइड (Niclosamide)
B. कासिरिविमाब (Casirivimab)
C. इम्देवीमाब (Imdevimab)
D. एंफोटरइसिन बी (amphotericin B)

सही उत्तर: A. निक्लोसैमाइड (Niclosamide)

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की अनुसंधान और विकास इकाई ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए निक्लोसैमाइड (Niclosamide) नामक दवाई के प्रयोग का प्रस्ताव दिया है. इस दवा का इस्तेमाल आंत में रहने वाले कीड़े (फीता कर्मी) के संक्रमण के इलाज में किया जाता है. इसे विभिन्न प्रकार के वायरस और बैक्टीरिया के असर को खत्म करने में भी प्रभावी देखा गया है.

6. निम्नलिखित में से किसे वायु सेना के अगले वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया है?

A. बल्लभ राधा कृष्ण
B. आरजे डकवर्थ
C. विवेक राम चौधरी
D. अमित तिवारी

सही उत्तर: C. विवेक राम चौधरी

वायु सेना ने शीर्ष अधिकारियों में बदलाव करने का फैसला लिया है. इन बदलावों के तहत एयर मार्शल विवेक राम चौधरी को वायु सेना सेना मुख्यालय में अगले वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ के पद पर नियुक्त किया गया है.

7. निम्नलिखित में से कौन देश जनवरी 2024 में एफआईएच हॉकी फाइव वर्ल्ड कप (महिला और पुरुष) की मेजबानी करेगा?

A. भारत
B. पाकिस्तान
C. सिंगापुर
D. ओमान

सही उत्तर: D. ओमान

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने जानकारी दी है कि ओमान जनवरी 2024 में एफआईएच हॉकी फाइव वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा. मैच ओमान की राजधानी मस्कट में खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए भारत, पाकिस्तान और सिंगापुर ने भी बोली लगाई थी, लेकिन इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने ओमान को चुना.

8. गूची (Gucci) कहां का फैशन ब्रांड है?

A. जर्मनी
B. इटली
C. फ्रांस
D. अमेरिका

सही उत्तर: B. इटली

गूची (Gucci) इटली का लग्जरी ब्रांड है.

9. हाल ही में अनिरूद्ध जगन्नाथ का निधन हुआ है. वह किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री थे?

A. मॉरीशस
B. फिजी
C. नेपाल
D. बांग्लादेश

सही उत्तर: A. मॉरीशस

मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ का 91 साल की उम्र में 3 जून, 2021 को निधन गया. वो मॉरिशस के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों ही पदों पर कार्य कर चुके हैं. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुख जताया है. मोदी ने उन्हें एक महान राजनेता बताया, जिन्होंने आधुनिक मॉरिशस के निर्माण में योगदान दिया तथा प्रवासी भारतीय के रूप में भारत और मॉरिशस के द्विपक्षीय़ संबंध मजबूत बनाने में मदद की.

10. विश्व बैंक ने निम्नलिखित में से किस भारतीय को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है?

A. रीना टंडन
B. रोहण मूर्ति
C. रंजीत सिंह डिसाले
D. अंंशुला कांत

सही उत्तर: C. रंजीत सिंह डिसाले

विश्व बैंक ने 2020 में वैश्विक शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित भारतीय शिक्षक रंजीत सिंह डिसाले को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है. उनका कार्य काल 2024 तक होगा. बता दें कि विश्व बैंक ने दुनिया भर से 12 सलाहकार नियुक्त किए हैं.

11. केंद्र सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) क्वालीफाइंग सर्टिफिकेट की वैधता की अवधि 7 साल से बढ़ाकर_____________ करने का फैसला किया है?

A. 10 साल
B. 15 साल
C. 20 साल
D. आजीवन

सही उत्तर: D. आजीवन

This website uses cookies.

Read More