Uncategorized

Current Affairs 09 May 2021

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

1. असमंजस की स्थिति हुई खत्म, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हिमांता बिस्वा सरमा असम के अगले मुख्यमंत्री होंगे. असम का नया मंत्रिमंडल कल दोपहर 12:00 बजे शपथ लेगा.
2. अफगानिस्तान: काबुल में सैयद-उल-शुहदा हाई स्कूल के पास किए गए बम विस्फोट में कम से कम 53 लोगों की मौत हुई है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. अभी तक किसी संगठन ने इस वारदात की जिम्मेदारी नहीं ली है.
3. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कोरोनावायरस का कहर, अब तक 19 प्रोफेसरों की मौत. सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलाकर मृतकों का आंकड़ा 40 के पार पहुंचा.
4. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से ठीक हुए 8 लोगों की ब्लैक फंगस (mucormycosis) से मौत. महाराष्ट्र में अभी ब्लैक फंगस से संक्रमित 200 लोगों का इलाज चल रहा है.
6. राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है. इस दौरान दिल्ली में मेट्रो ट्रेनें भी नहीं चलेंगी.
7. मॉस्को ओलंपिक 1980 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का सदस्य रहे पूर्व हॉकी खिलाड़ी और कोच एमके कौशिक का शनिवार को कोरोना से निधन हो गया. वह 66 साल के थे.
8. रक्षा मंत्रालय का आदेश-देश में कोरोना की स्थिति से निपटने के लिए तीनों सेनाओं के 400 रिटायर्ड चिकित्सकों को रिअप्वाइंट किया जाएगा.
9. दुनियाभर में करोड़ों से हाहाकार, बीते 24 घंटे में 7.83 लाख नए मामले सामने आए, 13,022 लोगों की मौत. शनिवार को दुनिया में हुई कुल मौतों के 47% मामले भारत और ब्राज़ील में रिकॉर्ड किए गए. कल भारत में 4133 लोगों की मौत हुई, जबकि ब्राजील में 2091 लोगों की मौत हुई.
10. यूनाइटेड स्टेट सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन का दावा-हवा के कारण फैल रहा है संक्रमण, ऐसे में ज्यादा समय तक घर से बाहर रहने वालों पर सीधा हमला कर रहा है कोरोनावायरस.
11. भारत में कोरोना विस्फोट होने का कारण B.1.6.17 variant है. लेकिन भारत में कोरोना के बेकाबू रफ्तार के लिए सिर्फ इसे दोषी नहीं ठहराया जा सकता. कोरोना के पहले लहर के बाद भारत निश्चिंत होने लगा था और सामाजिक दूरी बंद हो गई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं द्वारा बड़े पैमाने पर की गई चुनावी रैलियां भी भारत में कोरोना के प्रसार के लिए जिम्मेदार है: डब्ल्यूएचओ की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन
12. दिल्ली के लिए राहत की खबर, बीते 24 घंटे में कोरोना के 13,336 नए मामले सामने आए जो कि 12 अप्रैल के बाद सबसे कम है. इस दौरान 273 लोगों की मौत हुई है जो कि 21 अप्रैल के बाद सबसे कम है.
13. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना संकट के बेहतर प्रबंधन के लिए जीवन रक्षक दवाओं और उपकरणों को जीएसटी/ कस्टम ड्यूटी और अन्य टैक्सों में छूट देने का आग्रह किया है.
14. ब्रिटिश मेडिकल जर्नल द लांसेट का दावा-अगले 3 महीने यानी 1 अगस्त 2021 तक भारत में कोरोना से हो सकती है बड़ी तबाही, 10 लाख लोगों की जा सकती है जान. रिपोर्ट में कोरोना से हो रहे हैं इन मौतों के लिए सरकार को जिम्मेदार माना गया है.
15. दिल्ली स्थित स्थित एम्स के निदेशक डॉ संदीप गुलेरिया ने कोरोना संक्रमण के दौरान दवाओं के दुरुपयोग को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि स्टेरॉइड का ओवर डोज मरीजों को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे फेफड़ों पर बुरा असर हो सकता है. इसीलिए स्टेरॉइड और दवाएं डॉक्टरी सलाह पर ही लेनी चाहिए.
16. शहरी क्षेत्रों के बाद कोरोना संक्रमण गांव में भी अपना कहर बरपा रहा है. इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट किया है कि गांव भी परमात्मा पर निर्भर है.
17. भारत में रेडक्रॉस द्वारा आयात की गई पूर्णाराम सामग्री बाय जीएसटी समय सीमा शुल्क से पूरी तरह मुक्त है: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
18. गलत है सरकारी आंकड़ा, भारत में कोरोना से हर दिन लगभग 20 लाख से 50 लाख लोग संक्रमित हो रहे हैं, 25000 लोग मर रहे हैं: अमेरिका के जाने-माने पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञ आशीष के झा
19. देश में कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. लोग देश में मर रहे थे, राज्य वैक्सीन मांग रहे थे, तब मोदी सरकार वैक्सीन निर्यात करके अपनी छवि चमका रही थी.
20. मेड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट: महिला वर्ग में बेलारूस की एरीना एरीना सबालेंका ने दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को हराकर महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है.

This website uses cookies.

Read More