A. विनेश फोगाट
B. सीमा बिस्ला
C. सोनम मलिक
D. अंशु मलिक
सही उत्तर: A. विनेश फोगाट
भारतीय कुश्ती महासंघ ने टोक्यो ओलंपिक अभियान के दौरान अनुशासनहीनता और खराब व्यवहार के लिए महिला पहलवान विनेश फोगाट को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है. वहीं, एक अन्य पहलवान सोनम मलिक को भी खराब व्यवहार के लिए नोटिस जारी किया गया है. बता दें कि फोगाट पर अनुशासनहीनता के 3 आरोप लगाए गए हैं. फोगाट ने खेल गांव में रहने और भारतीय टीम के अन्य सदस्यों के साथ ट्रेनिंग करने से मना कर दिया था. साथ ही फौगाट ने भारतीय दल के आधिकारिक प्रायोजक शिव नरेश की पोशाक नहीं पहन कर अपने मैचों के दौरान नाइकी की पोशाक पहनी थी.
A. जेफ बेजोस
B. बर्नार्ड अरनॉल्ट
C. एलन मस्क
D. लैरी पेज
सही उत्तर: C. एलन मस्क
ताजा ब्लूमबर्ग बिलियेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) की कैलकुलेशन के आधार पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ऐमजॉन के जेफ बेजोस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. एलन मस्क की दौलत 3.58 अरब डॉलर बढ़कर 194 अरब डॉलर हो गई है. जेफ बेजोस की दौलत भी 194 अरब डॉलर ही है, लेकिन उनकी की दौलत 18.2 करोड़ घट गई है.
इस सूची में 174 अरब डॉलर संपत्ति के साथ ेधर्नार्ड अरनॉल्ट तीसरे, 148 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स चौथे, 135 अरब डॉलर के साथ मार्क जुकरबर्ग पांचवें,ौ 123 अरब डॉलर के साथ लैरी पेज छठें, 118 अरब डॉलर के साथ सर्जे बिन सातवें, 104 अरब डॉलर के साथ वॉरेन बफे आठवें, 103 अरब डॉलर के साथ स्टीव बॉलमेर नौवें और 103 अरब डॉलर के साथ लैरी एलिसन 10वें नंबर पर हैं.
A. एसी मिलान
B. पेरिस सेंट-जर्मेन
C. रियल मेड्रिड
D. मैनचेस्टर सिटी
सही उत्तर: B. पेरिस सेंट-जर्मेन
बार्सिलोना के साथ अपना दो दशक से भी लंबा रिश्ता तोड़ने के बाद स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने पेरिस सेंट-जर्मेन
क्लब के साथ दो साल का करार किया है. खबर है कि अनुबंध के अनुसार मेस्सी को सालाना लगभग 35 मिलियन यूरो (लगभग तीन अरब रुपये) मिलेगा.
A. 16 अगस्त
B. 14 अगस्त
C. 12 अगस्त
D. 10 अगस्त
सही उत्तर: D. 10 अगस्त
विश्व शेर दिवस हर साल 10 अगस्त को मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों के मन में शेरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा शेरों की घटती आबादी और उनके संरक्षण पर जोर देना है.
A. 175
B. 275
C. 375
D. 475
सही उत्तर: A. 175
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा तथा बिजली मंत्री आर के सिंह ने कहा है कि सरकार ने दिसम्बर 2022 तक 175 गीगा वॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य तय किया है.
A. निशानेबाजी
B. तीरंदाजी
C. हॉकी
D. बैडमिंटन
सही उत्तर: C. हॉकी
भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा का सोमवार को 75 साल की आयु में रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. भेंगरा ने 1978 विश्व कप (अर्जेंटीना में) में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.
A. शेन वार्न
B. शॉन टेट
C. ब्रेट ली
D. जेसन गिलेस्पी
सही उत्तर: B. शॉन टेट
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है.
A. उत्तर प्रदेश
B. मध्य प्रदेश
C. झारखंड
D. बिहार
सही उत्तर: A. उत्तर प्रदेश
A. 35%
C. 45%
C. 55%
D. 65%
सही उत्तर: D. 65%
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने जानकारी दी है कि भारत में ट्यूबरक्लोसिस के 65% मामले 15 से 45 साल आयु वर्ग के लोगों में हैं. भारत में TB के 58% मामले ग्रामीण इलाकों में हैं. भारत का लक्ष्य 2025 तक टीबी के मामलों को खत्म करना है.
A. 7 अगस्त
B. 9 अगस्त
C. 11 अगस्त
D. 13 अगस्त
सही उत्तर: B. 9 अगस्त
विश्व आदिवासी दिवस हर साल 9 अगस्त को मनाया जाता है. इस साल का थीम है-“किसी को पीछे नहीं छोड़ना: स्वदेशी लोग और एक नए सामाजिक अनुबंध का आह्वान” है. संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा ने 1994 में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस घोषित किया था. विश्व आदिवासी दिवस का उद्देश्य आदिवासियों के मूलभूत अधिकारों, उनकी भाषा, उनकी संस्कृति की रक्षा करना और इसके लिए जागरूकता फैलाना है.
This website uses cookies.
Read More