Categories: Uncategorized

मून लैंडिंग दिवस’ कब मनाया जाता है? Current Affairs 22 July 2021

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

1. निम्नलिखित में से किस शहर को 2032 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए चुना गया है?

A. ब्रिसबेन
B. एडिलेड
C. क्वींसलैंड
D. सिडनी

सही उत्तर: A. ब्रिसबेन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने साल 2032 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर को चुना है.

2. निम्नलिखित में से कौन टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली इकलौती जिम्नास्ट हैं?

A. दीपा करमाकर
B. सुनीता शर्मा
C. प्रणति नायक
D. कल्पना देवनाथ

सही उत्तर: C. प्रणति नायक

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिला की रहने वाली प्रणति नायक टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली इकलौती जिमनास्ट हैं.

3. एशियाई विकास बैंक (ADB) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 11% से घटाकर ______ कर दिया है.

A. 7%
B. 8%
C. 9%
D. 10%

सही उत्तर: D. 10%

एशियाई विकास बैंक ने कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के कारण चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 11% से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है.

4. हाल ही में कलईमामणि सिक्किल श्री आर भास्‍करन हो गया है. उनका संबंध निम्नलिखित में से किस वाद्ययंत्र से है?

A. बांसुरी
B. वायलिन
C. तबला
D. संतूर

सही उत्तर: B. वायलिन

जाने-माने वायलिन वादक कलईमामणि सिक्किल श्री आर भास्‍करन का चेन्नई में 50 साल की उम्र में निधन हो गया है.

5. हाल ही में निम्नलिखित में से किस देश में मंकी बी वायरस (Monkey B virus) से मानव के संक्रमित होने का पहला मामला सामने आया है?

A. चीन
B. जापान
C. अमेरिका
D. दक्षिण कोरिया

सही उत्तर: A. चीन

6. टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले साजन प्रकाश का संबंध निम्नलिखित में से किस खेल से है?

A. तीरंदाजी
B. निशानेबाजी
C. तैराकी
D. नौकायन

सही उत्तर: C. तैराकी

बता दें कि साजन प्रकाश ओलंपिक ही क्वालिफिकेशन टाइम पास करने वाले भारत के पहले तैराक हैं. वह टोक्यो ओलंपिक में 200 मीटर बटरफ्लाई में भारत की चुनौती पेश करेंगे.

7. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के आचरण आयोग का अध्यक्ष चुना गया?

A. हेनकिन शुइ
B. लॉरा चिनचिला
C. एंटोनियो गुटेरेस
D. बान की मून

सही उत्तर: D. बान की मून

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के आचरण आयोग का अध्यक्ष चुना गया है. दक्षिण कोरिया के 77 साल के राजनीतिज्ञ मून
2017 से इस पद पर हैं.

8. Indian Oil Corporation (IOC) देश का पहला ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र कहां स्थापित करने जा रही है?

A. मथुरा
B. बरौनी
C. पानीपत
D. जामनगर

सही उत्तर: A. मथुरा

भारत की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन
मथुरा रिफाइनरी में देश का पहला ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित करने जा रही है.

9. ‘मून लैंडिंग दिवस’ कब मनाया जाता है?

A. 16 जुलाई
B. 18 जुलाई
C. 20 जुलाई
D. 22 जुलाई

सही उत्तर: C. 20 जुलाई

मून लैंडिंग दिवस हर साल 20 जुलाई को मनाया जाता है. इसे राष्ट्रीय चांद दिवस (National Moon Day) के नाम से भी जाना जाता है. 20 जुलाई 1969 को अपोलो 11 मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग ने पहली बार चांद पर कदम रखा था.

10. आईसीसी द्वारा जारी बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में निम्नलिखित में से कौन महिला खिलाड़ी वनडे रैकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है?

A. स्टेफनी टेलर
B. मिताली राज
C. लिजेल ली
D. सेफाली वर्मा

सही उत्तर: B. मिताली राज

आईसीसी द्वारा जारी वन डे के बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में 762 अंक के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज शीर्ष पर पहुंच गई है.

This website uses cookies.

Read More