Uncategorized

Current Affairs 30 april 2021

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

1. प्रसिद्ध टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का कोरोना से निधन. सदमे में मीडिया जगत ,सोशल मीडिया पर शोक की लहर. वे नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती थे.
2. भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 15 करोड़ 21 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है. लाभार्थियों में पहला टीका लगवाने वाले 93 लाख 85 हजार स्वास्थ्य कर्मी तथा दूसरा टीका लगाने वाले 61 लाख से ज्यादा हेल्थ वर्कर्स शामिल है.
3 भारत में कोरोना का कहर जारी है. कल 386452 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि 3498 लोगों की मौत हुई है. देश में अब तक एक करोड़ 87,62,976 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 2,08,330 हो गया है.
4. बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. कल 13000 से अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि 155 लोगों की मौत हुई है . राज्य में अब तक कोरोना से 2480 लोगों की मौत हुई है.
5. वैक्सीन बनाना किसी रेसिपी की तरह नहीं है. वैक्सीन बनाने में सावधानी, टेस्टिंग और ट्रायल करना होता है. भारत समेत अन्य विकासशील देशों के साथ टीका बनाने का फार्मूला शेयर नहीं किया जाना चाहिए: बिल गेट्स
6. पटना हाईकोर्ट कोरोना संकट के दौरान सरकार द्वारा किए गए कार्यों की लगातार निगरानी कर रहा है. ऑक्सीजन की कमी को लेकर बिहार सरकार पर सख्त टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने कहा है कि हमें सरकार के दावों पर भरोसा नहीं है.
7. अमेरिकी विदेश मंत्रालय का बयान-बाइडन प्रशासन के 100 दिनों में मजबूत हुए हैं भारत और अमेरिका के रिश्ते.
8. दिल्ली में कोरोना की बदतर स्थिति के बाद आम आदमी पार्टी के अंदर असंतोष अब बाहर आने लगा है. पार्टी के विधायक शोएब इकबाल ने कहा है कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में कोरोना से निपटने में अक्षम साबित हो रही है, इसीलिए यहां राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए.
9. पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने के लिए एक करोड़ रुपए दान दिए हैं. तेंदुलकर ने कहा है कि जब वह पात्र होंगे तो प्लाज्मा भी डोनेट करेंगे.
10. सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के बाद भारत बायोटेक ने भी कोरोना टीका की कीमत घटाने का फैसला किया है. बता दें कि सिरम इंस्टीट्यूट ने अपने टीका की कीमत राज्यों के लिए ₹100 कम कर दी है, जिसके बाद भारत बायोटेक ने भी वैक्सीन की कीमत ₹200 कम करने की घोषणा की है.
11. बिहार: मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच का निरीक्षण करने के बाद बोले पप्पू यादव-उत्तर बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल भगवान भरोसे है. ना डॉक्टर हैं, ना दवा है. यह अस्पताल मारने का जरिया बन चुका है. अगर यहां जानवर को भी भर्ती कराया गया तो उसकी मौत हो जाएगी.
12. चारा घोटाला मामले में उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के 12 दिन बाद लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर निकले.
13 कल दिल्ली में कोरोना के 24235 नए मामले सामने आए, जबकि 395 लोगों की मौत हुई है. कोरोना से मरने वालों को डीटीसी बस से श्मशान घाट पहुंचाएगी दिल्ली सरकार.
14. उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा का दावा, उत्तर प्रदेश की पंचायत चुनाव की ड्यूटी में मरने वाले शिक्षकों की संख्या 700 से से पार.
15. कांग्रेस का दावा: सारे एग्जिट पोल झूठे साबित होंगे, असम में हमारी गठबंधन 101 सीटें जीतेगी.
16. कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए पश्चिमी नौसेना कमान की 57 सदस्यीय मेडिकल टीम को अहमदाबाद में तैनात किया गया है. इस मेडिकल टीम में 4 डॉक्टर, 7 नर्स, 16 पैरामेडिकल और 20 सपोर्टिंग स्टाफ शामिल हैं.
17. 1 मई से 18 से 44 साल के लोगों का कोरोना टीकाकरण होना है, लेकिन हमारे पास वैक्सीन नहीं पहुंची है. इसीलिए अभी वैक्सीनेशन नहीं शुरू हो पाएगा: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
18. जाने-माने वकील और पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी का 91 साल की उम्र में कोरोनावायरस से निधन.
19. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना से ठीक हो गए हैं. उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. वह 14 अप्रैल को करोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्होंने खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया था.
20. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीजीसीए ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का निलंबन 31 मई 2021 तक बढ़ा दिया है.
21. कोरोना संक्रमण जूझ रहे भारत की मदद के लिए अन्य देशों का सहयोग जारी है. अमेरिका,हांगकांग और आयरलैंड ने मेडिकल उपकरण भेजे हैं आयरलैंड ने इस विपत्ति में भारत का साथ देने के लिए सास ऑक्सीजन कंटेनर्स यूनिट और 365 वेंटिलेटर भेजे हैं.
22. इंडियन प्रीमियर लीग में आज पंजाब किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा.

This website uses cookies.

Read More