Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
Current Affairs Today GK GS 4-6 july 2021
1. पैरालंपिक खेलों के संस्थापक निम्नलिखित में से कौन थे?
सही उत्तर: D. सर लुडवविग गुट्टमन
पैरालंपिक खेलों के संस्थापक सर लुडवविग गुट्टमन थे. उनका जन्म 3 जुलाई 1899 को पोलैंड में हुआ था. रीड की हड्डी की चोटों और न्यूरो सर्जिकल प्रोसीजर्स पर अनुसंधान ने उन्हें जर्मनी का मशहूर न्यूरोलॉजिस्ट बना दिया था. उन्होंने 1948 में हुई चेयर पर चलने वाले मरीजों के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जिसे आज पैरालंपिक खेलों के रूप में देखा और जाना जाता है. बता दें कि 1960 में दिव्यांगों की प्रतिभा को जनता को दिखाने और उन्हें एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से पहली बार अंतरराष्ट्रीय तौर पर पैरालंपिक खेलों की शुरुआत हुई थी
2. अमेरिका हर साल किस तिथि को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है?
अमेरिका अपना स्वतंत्रता दिवस (US Independence Day) हर साल 4 जुलाई को मनाता है. भारत की तरह अमेरिका भी ब्रिटिशर्स का गुलाम रहा था. अमेरिका 1776 में ब्रिटेन से आजाद हुआ था. अमेरिकी सांसद ने 4 जुलाई 1776 को ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की थी.
3. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में भारत में अमेरिका के नए राजदूत के रूप में कार्यभार संभाला है?
भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अतुल केशप ने भारत में अमरीका के नए राजदूत का कार्यभार संभाल लिया है. इससे पहले वह श्रीलंका और मालदीव में अमेरिका के राजदूत रह चुके हैं.
4. निम्नलिखित में से किस ने हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया है?
सही उत्तर: A. पुष्कर सिंह धामी
पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के ग्यारहवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. बता दें कि तीरथ सिंह रावत के कार्यभार संभालने के 4 महीने बाद इस्तीफा देने के बाद धामी को रावत के स्थान पर मुख्यमंत्री बनाया गया है.
5. निम्नलिखित में से किस देश ने टीवी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिन के समय जंक फूड के विज्ञापन पर रोक लगा दी है?
ब्रिटेन सरकार ने बच्चों के सेहत को ध्यान में रखते हुए तथा उन्हें हानिकारक भोजन से कम से कम सामना हो इसके लिए, सुबह 5:30 बजे से रात 9:00 बजे तक टीवी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जंक फूड के विज्ञापन प्रसारित करने पर रोक लगा दी है.
6. हाल ही में जारी ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम इंडेक्स (Global Startup Ecosystem Index) 2021 में भारत किस स्थान पर है?
स्टार्टअप ब्लिंक (Startup Blink) द्वारा ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम इंडेक्स (Global Startup Ecosystem Index) 2021 में टॉप 100 देशों में भारत 20वें स्थान पर है.
बता दें कि साल 2019 में भारत 17 में स्थान पर था, 2020 में 6 पायदान गिरकर 23वें स्थान पर रहा.
7. हाल ही में सीमा बिसला ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है. उनका संबंध निम्नलिखित में से किस खेल से है?
टोक्यो ओलंपिक के लिए हरियाणा की सीमा बिसला ने 50 किलो भार वर्ग में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है.
8. हाल ही में स्टेन स्वामी का निधन हो गया है. उनका संबंध में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से है?
भीमा कोरेगांव मामले में हिंसा भड़काने के आरोपी 84 साल के मानवाधिकार कार्यकर्ता स्टेन स्वामी का निधन हो गया है.
9. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नए प्रबंध निदेशक के रूप में निम्नलिखित में से किसे नियुक्त किया गया है?
सही उत्तर: A. सतीश अग्निहोत्री
1982 बैच के सेवानिवृत्त आईआरएसई अधिकारी सतीश अग्निहोत्री को नेशनल हाईस्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है.
10. राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना कब की गई थी?
सही उत्तर: B. 5 जुलाई 1997
राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना 5 जुलाई 1997 को की गई थी. लालू प्रसाद यादव इस राजनीतिक पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष हैं. इस पार्टी का मुख्य जनाधार बिहार राज्य में है.