Uncategorized

Current Affairs In hindi 07 May 2021

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

1. भारत में कोरोना के दूसरी लहर का कहर जारी, बीते 24 घंटे में अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4,14,188 नए मामले सामने आए. इस दौरान 3,915 लोगों की जान गई है. अब देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,30,168 हो गई है, जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 35,66,398 हो गई है. कल 23,70,298 लोगों को वैक्सीन लगाने के साथ देश में अब तक 16 करोड़ 49 लाख 73,058 लोगों का टीकाकरण हो चुका है.
2. दिल्ली में कोरोनावायरस से उत्पन्न भयावह स्थिति को देखते हुए जेलो में भीड़ कम करने पर विचार करने के लिए हाई कोर्ट द्वारा गठित उच्च अधिकार समिति ने कैदियों को 90 दिनों की जमानत या 8 हफ्ते की पैरोल पर रिहा करने का सुझाव दिया है.
3. उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कोरोना वैक्सीन को जीएसटी मुक्त करने का अनुरोध किया है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे पत्र में पटनायक ने कहा है कि ऐसा करने से वैक्सीन की कीमत में कमी आएगी और टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा.
4. एनआर कांग्रेस के सुप्रीमो एन रंगास्वामी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे.
5. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार के बाद अभिनेता कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मैयम (MNM) के उपाध्यक्ष आर महेंद्रन समेत पार्टी के साथ वरिष्ठ नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है. महेंद्रन ने कहा है कि कमल हासन में पार्टी चलाने की समझ नहीं है.
6. केरल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 8 मई से 16 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया है.
7. मालदीव में भारत के दोस्त और वर्तमान में मालदीव संसद के अध्यक्ष मोहम्मद नशीद पर जानलेवा हमला. कट्टर इस्लामिक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने बम से हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली है. इस हमले में कम से कम 5 अन्य लोग घायल हुए हैं.
8. कोरोना के खिलाफ स्पूतनिक वैक्सीन बनाने वाली रूसी कंपनी का दावा-स्पूतनिक वी का लाइट वर्जन सिंगल डोज में ही कोरोनावायरस को खत्म कर देगा. यह वैक्सीन 80% प्रभावी है. बता दें कि स्पूतनिक वी को रूसी सरकार की मंजूरी मिल गई है.
9. देश में कोरोनावायरस के कारण बिगड़ते हुए हालात के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी फोन पर केवल अपने मन की बात करते हैं. अच्छा होता प्रधानमंत्री काम की बात करते और काम की बात सुनते.
10. दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोनावायरस से उत्पन्न हुए चिंताजनक हालात पर केजरीवाल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि राज्य में चिकित्सा ढांचा ठीक नहीं है,उस पर सरकार शुतुरमुर्ग जैसा व्यवहार कर रही है.
11. शिक्षकों और छात्रों के लगातार कोरोना संक्रमित होने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन कक्षाओं को 16 मई तक स्थगित करने का फैसला किया है. इससे पहले विश्वविद्यालय ने 15 मई से आयोजित होने वाली ग्रेजुएट पोस्ट ग्रेजुएट अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षाओं को 1 जून तक के लिए टाल दिया था.
12. नेशनल फिल्म अवार्ड से सम्मानित संगीतकार वनराज भाटिया का मुंबई में निधन. भारतीय और पश्चिमी शास्त्रीय संगीत पर पकड़ रखने वाले भारतीय 93 साल के थे.
13. सीनियर जनरलिस्ट शेष नारायण सिंह का कोरोना से निधन. उनका ग्रेटर नोएडा के जीआईएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है.
14. उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर, रायबरेली की सलोन सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री दल बहादुर कोरी का निधन. अब तक उत्तर प्रदेश में कोरोना से चार बीजेपी विधायकों की मौत हो चुकी है.
15. किसी व्यक्ति को अगर कोरोना के मामूली लक्षण हैं तो उसे सीटी स्कैन कराने की आवश्यकता नहीं है. बार-बार सीटी स्कैन कराने से युवाओं में भविष्य में कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है: दिल्ली एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया
16. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में मुंबई एनसीपी ने गोवा से एक ड्रग पेडलर को हिरासत में लिया है.
17. दिल्ली में कोरोना कोरोना से लगातार बिगड़ते हालात को लेकर केजरीवाल सरकार ने नई दिशानिर्देश जारी किए हैं. अब आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से दिल्ली आने वाले लोगों को दिनों तक क्वॉरेंटाइन में रहना होगा.
18. दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी को लेकर उच्चतम न्यायालय का सख्त निर्देश, केंद्र सरकार से कहा- रोज 700 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति कीजिए.
19. अगर इंडियन प्रीमियर लीग 2021 को रद्द करने का निर्णय लिया जाता है तो इससे बोर्ड को लगभग 2500 करोड़ का नुकसान हो सकता है: बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली
20. जब देश में 500 कोरोना के मामले थे तो प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन लगाया था. अब मामले जिस तरह से बढ़ गए हैं केंद्र सरकार ने कोई नीति नहीं बनाई है. प्रधानमंत्री जिम्मेदारी से बचने का काम करना है हैं. कोरोनावायरस से निपटने में प्रधानमंत्री असफल हो रहे हैं: एनसीपी नेता नवाब मलिक

This website uses cookies.

Read More