[ays_quiz id=”21″]
A. तमिलनाडु
B. केरल
C. कर्नाटक
D. आंध्र प्रदेश
सही उत्तर: A. तमिलनाडु
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने राज्य में रहने वाले श्रीलंकाई तमिलों के लिए 5 करोड़ 42 हजार रुपए की एक योजना का शुभारंभ किया है. इस योजना से शरणार्थी शिविरों के बाहर रहने वाले 13553 श्रीलंकाई तमिलों को लाभ पहुंचेगा.
A. 50
B. 42
C. 36
D. 32
सही उत्तर: C. 36
इंडियन एयर फोर्स के प्रमुख आरके भदोरिया ने कहा है कि 2022 तक वायुसेना में 36 राफेल विमान शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
A. अब्दुल खालिक
B. मिल्खा सिंह
C. माखन सिंह
D. के एम बिनु
सही उत्तर: B. मिल्खा सिंह
फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर महान धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार को 91 साल की आयु में कोरोना संबंधित जटिलताओं के कारण निधन हो गया. मिल्खा सिंह ने 4 बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता. 58 में उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में भी गोल्ड मेडल जीता. 1960 के रोम ओलंपिक में वह 400 मीटर फाइनल दौर में चौथे स्थान पर रहे थे. भारत सरकार ने उन्हें 1959 में पदम श्री से सम्मानित किया था.
A. जवाहरलाल नेहरू
B. जॉन मथाई
C. भीमराव अंबेडकर
D. अयूब खान
सही उत्तर: D. अयूब खान
पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय एथलीट में मिल्खा सिंह का मुकाबला अब्दुल खालिक से हुआ. इस मैच में मिल्खा सिंह ने इस खालिक को हराकर इतिहास रच दिया. इस जीत के बाद पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति अयूब खान ने मिल्खा सिंह से कहा, ‘आज तुम दौड़े नहीं उड़े हो. इसलिए हम तुम्हे फ्लाइंग सिख के खिताब से नवाजते हैं.’ इसके बाद से दुनिया भर में मिल्खा सिंह फ्लाइंग सिख के नाम से जाने जाने लगे.
A. अब्दुलनासिर हेम्माती
B. मोहम्मद जवाद जरीफ
C. इब्राहीम रईसी
D. हसन रूहानी
सही उत्तर: C. इब्राहीम रईसी
ईरान को नया राष्ट्रपति मिल गया है. चुनावों में जीत के बाद न्यायपालिका प्रमुख इब्राहीम रायसी (Ebrahim Raisi) देश के नए राष्ट्रपति होंगे.
A. जनवरी 2022
B. फरवरी 2022
C. नवंबर 2021
D. दिसंबर 2021
सही उत्तर: A. जनवरी 2022
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंतोनियो गुतारेस को फिर से महासचिव नियुक्त किया है. उनका दूसरा कार्यकाल एक जनवरी 2022 से शुरू होगा. बता दें कि
गुतारेस ने एक जनवरी 2017 को संयुक्त राष्ट्र के 9वें महासचिव का पदभार ग्रहण किया था और उनका पहला कार्यकाल इस साल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है.
A. इंडोनेशिया
B. भारत
C. चीन
D. फिलीपींस
सही उत्तर: B. भारत
WHO की ‘ग्लोबल ट्यूबरकुलोसिस रिपोर्ट 2020’ के अनुसार, 2019 में दुनिया में टीबी के 26% मामले भारत में सामने आए. मतलब, 2019 में दुनिया में मिलने वाला टीबी का हर चौथा मरीज भारतीय था. इस सूची में 8.5% मामलों के साथ इंडोनेशिया दूसरे, 8.4% मामलों के साथ चीन तीसरे, जबकि 6% मामलों के साथ फिलीपींस चौथे स्थान पर था.
A. साहित्य
B. राजनीति
C. विज्ञान
D. प्रशासनिक सेवा
सही उत्तर: D. प्रशासनिक सेवा
उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग
(Department for Promotion of Industry and Internal Trade, DPIIT) के सेक्रेटरी डॉक्टर गुरुप्रसाद महापात्रा का कोरोना के कारण निधन हो गया है.
1986 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी महापात्रा
1 अगस्त 2019 को DPIIT के सेक्रेटरी बने थे. वह एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी रहे थे.
A. 15 जून
B. 18 जून
C. 20 जून
D. 22 जून
सही उत्तर: C. 20 जून
विश्व शरणार्थी दिवस हर साल 20 जून को मनाया जाता है.
साल 2021 का थीम है- टुगैदर वी हील, लर्न एंड शाइन यानि साथ रह कर हम जख्म भरकर सीखेंगे और चमकेंगे.
इसे मनाने का उद्देश्य शरणार्थियों की पीड़ाओं और स्थितियों को समझने, उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करना और उनके प्रति जागरूकता पैदा करना है.
संयुक्त राष्ट्र ने 04 दिसम्बर, 2000 को विश्व शरणार्थी दिवस मनाने का फैसला किया था और इसे 20 जून, 2001 को लागू किया गया था.
A. असम
B. गुजरात
C. मध्य प्रदेश
D. छत्तीसगढ़
सही उत्तर: A. असम
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है राज्य की वित्त पोषित विशेष योजनाओं के तहत लाभ के लिए चरणबद्ध तरीके से दो बच्चे की नीति को लागू किया जाएगा. हालांकि, यह प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण नीति असम के सभी योजनाओं पर तत्काल लागू नहीं की जाएगी.
A. पश्चिम बंगाल
B. असम
C. उड़ीसा
D. झारखंड
सही उत्तर: B. असम
असम सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए
‘नो बिजली बिल, नो सैलरी’ नीति अपनाई है. असम पावर डिसटीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा जारी बिजली बिल भुगतान रसीद को इस उद्देश्य के लिए प्रमाण के रूप में माना जा सकता है. असम के मुख्यमंत्री का कहना है कि राज्य में उपभोक्ताओं एक युवक एक वर्ग के कारण असम पावर डिसटीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को लगभग 300 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचता है.
A. 15 जून
B. 17 जून
C. 19 जून
D. 21 जून
सही उत्तर: D. 21 जून
विश्व योगा दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है.
इस साल का थीम है-‘योग फॉर वेलनेस’ है.
पहली बार विश्व योगा दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर 2014 को हर साल 21 जून को योगा दिवस मनाने की घोषणा की थी.
Last updated: 22/06/2021 5:15 am
This website uses cookies.
Read More