Education

DU Cut off list 2020, 5 साल बाद इन तीन कोर्सों के लिए 100% की कटऑफ जारी हुई है!

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

DU Cut off list 2020:  दिल्ली विश्वविद्यालय ने शनिवार को स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए एकेडमिक ईयर 2020-21 के लिए कटऑफ की पहली लिस्ट जारी कर दी है. आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस प्रोग्राम में एडमिशन के लिए अलग-अलग कटऑफ जारी की गई है. इस बार की खास बात यह है कि 5 साल बाद ऐसा हुआ है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के लिए 100% कट ऑफ जारी की गई है.

प्रतिष्ठित लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमन ने इकोनॉमिक्स ऑनर्स, पॉलिटिकल साइंस और साइकोलॉजी में दाखिले के लिए सबसे अधिक 100% कट ऑफ जारी किया है.
वहीं, यहां विज्ञान और कॉमर्स यानी कि बीकॉम ऑनर्स और बीएससी ऑनर्स फिजिक्स के लिए 99.75% कट ऑफ जारी किया गया है. नामी कॉलेजों के अलावा इवनिंग कॉलेजों तथा कम-ज्ञात ऑफ कैंपस कॉलेजों के लिए भी इस बार कट ऑफ पिछले साल की तुलना में ऊपर गया है.

विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए कट ऑफ के आधार पर छात्रों को पाठ्यक्रम तथा कॉलेजों का चयन करना होगा. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार 5 कट ऑफ लिस्ट जारी किए जाएंगे. इस बार ऊंचे कट ऑफ लिस्ट जारी होने के दो कारण बताए जा रहे हैं, जिसमें पहला कारण यह है कि बोर्ड परीक्षाओं में 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी है तथा इस बार ज्यादा छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए एप्लीकेशन दिया है. इस बार लगभग 70000 अंडर ग्रेजुएट सीटों के लिए कुल 3,54,003 छात्रों ने आवेदन किया है. यह संख्या पिछले साल की तुलना में डेढ़ लाख से अधिक है.

लेडी श्रीराम कॉलेज ऑफ वुमन में विभिन्न कोर्सों के लिए कटऑफ

बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स 100%
बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस 100%
बीए ऑनर्स साइकॉलजी 100%
बीए ऑनर्स हिस्ट्री 99.5%
बीए ऑनर्स पर्शियन 99.5%
बीए ऑनर्स इंग्लिश 99%
बीए ऑनर्स फिलोसोफी 98%
बीए ऑनर्स हिंदी 91%

DU Cut off list 2020

Du बीए ऑनर्स पोलिटिकल साइंस कट ऑफ

लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमन 100%
हिंदू कॉलेज 99.5 %
किरोड़ीमल मल कॉलेज 99%
इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमन 97.5%
आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज 97%
दौलत राम कॉलेज 97%
गार्गी कॉलेज 97%
मीरांडा हाउस 97%
दयाल सिंह कॉलेज 96%
दिल्ली कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड कॉमर्स 95.5%
जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज 95%
कमला नेहरू कॉलेज 95%
आर्यभट्ट कॉलेज 95%
जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज 95%
लक्ष्मीबाई कॉलेज 94%
मैत्री कॉलेज 94%
महाराजा अग्रसेन कॉलेज 93%
दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज 93%
देशबंधु कॉलेज 92%
रामानुजा कॉलेज 92%
माता सुंदरी कॉलेज फॉर वुमन 91%
कालिंदी कॉलेज 90%
भारती कॉलेज 89%
श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज फॉर वुमन 79%

Du बीए ऑनर्स फिलॉसफी कट ऑफ

लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमन 98%
हिंदू कॉलेज 97%
मिरांडा हाउस 97%
हंसराज कॉलेज 96.5%
जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज 95%
दयाल सिंह कॉलेज 94%
इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमन 93%
रामानुजा कॉलेज 92%
दौलत राम कॉलेज 91%
गार्गी कॉलेज 90%
कमला नेहरू कॉलेज 90%
जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज 89%
लक्ष्मीबाई कॉलेज 85%
माता सुंदरी कॉलेज फॉर वुमन 80%
श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज फॉर वुमन 79%

Du बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स कट ऑफ़

हिंदू कॉलेज 99.25%
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स 99%
हंसराज कॉलेज 98.75%
मीरांडा हाउस 98.75%
रामजस कॉलेज 98.5%
करोड़ीमल कॉलेज 98.5%
आर्यभट्ट कॉलेज 98%
शहीद भगत सिंह कॉलेज 98%
कालिंदी कॉलेज 98%
इंद्रप्रस्थ कॉलेज ऑफ फॉर वुमन 98%
आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज 98%
दयाल सिंह कॉलेज 98%
दौलत राम कॉलेज 97%
श्यामलाल कॉलेज 97%
श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज 97%
जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज 97%
गार्गी कॉलेज 97%
दिल्ली कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड कॉमर्स 96.75%
कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज 96.5%
श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स 96.5%
कमला नेहरू कालेज 96%
देशबंधु कॉलेज 95.25%
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कॉलेज 95%
सत्यवती कॉलेज 95%

Last updated: 11/10/2020 9:37 am

This website uses cookies.

Read More