Photo by Retha Ferguson on Pexels.com
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आए हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पांच संक्रमित लोगों में एक विदेशी नागरिक है जबकि चार स्थानीय निवासी हैं. कोरोना से संक्रमित हुए स्थानीय लोग उस विदेशी के आसपास के घरों में रहते थे और उसके संपर्क में आने से संक्रमित हो गए.
हालात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता से अपील किया है वे अपने घरों से बाहर ना निकले. मीडिया के कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मचारी और दूसरे ऐसे कर्मचारी जिनको घरों से निकलने का अनुमति है, वह बाहर निकल सकते हैं. ऐसे लोग जिनके बाहर जाने का अनुमति नहीं है वह हेल्पलाइन पर ई -पास ले सकते हैं.
दिल्ली में 21 दिनों का लॉक डाउन है लोग अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकल सकते. ऐसे में जिनको बाहर निकलना बिल्कुल जरूरी है और जो ऐसे सेवा में लगे हुए हैं जो जनता के लिए जरूरी हो ऐसे लोग घर से बाहर निकलने के लिए ई- पास ले सकते हैं. ई-पास पाने का नंबर जो जारी किया गया है वह नंबर है 1031.मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि इस नंबर पर अनावश्यक फोन ना करें ज्यादा फोन करने से लाइन जाम हो सकता है. इस नंबर पर वही फोन करें जिनका बाहर जाना बिल्कुल जरूरी है और जो अति आवश्यक हो.
मोदी के 21 दिनों के लॉक डाउन को बिल्कुल सही ठहराते हुए केजरीवाल ने आज अपने संदेश में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 21 दिनों का लॉक डाउन करने का फैसला बिल्कुल सही है और जनता इसे गंभीरता से पालन करें. आप घरों से बाहर निकलकर चीजें खरीद सकते हैं. अगर आप सब्जी लेने के लिए, दूध लेने के लिए या ऐसे कोई भी जरूरत पूरा करने के लिए अपने घर से बाहर निकाल तो आसपास के दुकानों का ही प्रयोग करें. जिन लोगों को लगता है कि उनका बाहर निकलना बिल्कुल जरूरी है वह 1031 पर फोन कर पास ले सकते हैं.
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 35 हो गई है ऐसे में घरों से बाहर निकलना बिल्कुल सही नहीं है.
Last updated: 25/03/2020 2:12 pm
This website uses cookies.
Read More