News

फतेहपुर: मुस्लिम दंपति ने की घर वापसी, कहा-हम सनातनी थे, सनातनी ही रहेंगे

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से घर वापसी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम दंपति ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्लिम शख्स का नाम अब्दुल्ला है जबकि उसकी पत्नी का नाम फातिमा है। हिंदू धर्म अपनाने के बाद अब्दुल्ला ने अपना नाम बदलकर शिवप्रसाद रख लिया जबकि उनकी पत्नी फातिमा ने अपना नाम बदलकर कविता रख लिया। ‌ दंपत्ति ने बताया है कि उन्होंने 25 साल पहले एक मुस्लिम परिवार द्वारा ब्रेनवॉश किए जाने और मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाले जाने के कारण उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया था।

यह मामला फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के अधारी गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 25 साल पहले बनारस निवासी शिवप्रसाद अपनी पत्नी कविता के साथ काम के सिलसिले में फतेहपुर आए थे। ‌ यहां आकर वे एक मुस्लिम परिवार के यहां किराए पर रहने लगे। धीरे-धीरे मुस्लिम परिवार के लोग उन दोनों का ब्रेनवॉश करने लगे और उन पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगे और उन्हें मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया। दबाव में आकर दोनों लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम अब्दुल्ला और फातिमा रख लिया।

शिवप्रसाद ने बताया है कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। मंगलवार को हिंदू संगठन के लोगों की मौजूदगी में घर पर सुंदर कांड का पाठ किया गया और हवन-पूजन के बाद उन्होंने सनातन धर्म अपना लिया है। हिंदू धर्म में वापसी के बाद दोनों बेहद खुश हैं।
उन्होंने बताया कि जीवन में कई बार ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं जिनके सामने व्यक्ति असहाय हो जाता है।
उन्हें मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया, लेकिन अंतःकरण से वे सनातनी ही रहे। वह सनातनी थे और सनातनी हीं रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक विगत 6 महीने पहले दंपति ने अधारी गांव में अपना घर बनवा लिया. हिंदू धर्म में फिर से वापसी का विचार आने पर उन्होंने हिंदू संगठन के लोगों से संपर्क कर पूरी हकीकत बयां किया। इसके बाद मंगलवार को हिंदू संगठन के लोगों की मौजूदगी में घर पर सुंदरकाण्ड का पाठ करवाया और हवन पूजन कर सनातन धर्म अपना लिया. दोनों काफी खुश दिखे और बोले कि हम दोबारा सनातनी हो गए.

हिंदू संगठन राम दल के अध्यक्ष अगेंद्र साहू ने कहा कि हमारे हिंदू समाज का एक व्यक्ति, जिसने 20 से 25 साल पहले किन्हीं कारणों से मुस्लिम धर्म अपना लिया था। उन्होंने 20 दिन पहले हमसे कहा था कि वह हिंदू धर्म में वापस आना चाहते हैं। हमने उन्हें सुरक्षा दी और पूरी मदद की। वह जो भी कर रहे हैं स्वेच्छा से कर रहे हैं। हमारी तरफ से कोई दबाव नहीं है।


References:

•https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/fatehpur-couple-adopted-eternal-religion-abdullah-became-shiv-prasad-and-fatima-became-kavita-lcla-1883814-2024-02-21

•https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/fatehpur-after-25-years-muslim-couple-turns-hindu-in-fatehpur-says-he-was-brain-washed-8086209.html

This website uses cookies.

Read More