प्रसिद्ध अभिनेता और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन भारतीय मनोरंजन उद्योग में एक प्रमुख कलाकार रहे हैं। 17 जुलाई 1969 को जन्मे, रवि किशन ने एक अभिनेता के रूप में एक अलग मुकाम हासिल किया है। आज उनकी पहचान एक राजनेता के रूप में भी है। हालांकि उनका प्रोफेशनल लाइफ सुर्खियों में रहा है, रवि अपनी पत्नी प्रीति शुक्ला के साथ एक निजी पारिवारिक जीवन बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। इसी क्रम में यहां हम जानेंगे रवि किशन के कितने बच्चे हैं।
रवि किशन की शादी प्रीति शुक्ला के साथ 1993 में हुई। रवि किशन के कुल 4 बच्चे हैं – एक बेटा और तीन बेटियाँ। रवि किशन की बेटियों का नाम रीवा किशन, इशिता शुक्ला और तनिष्का शुक्लाहै। उनके बेटे का नाम सक्षम शुक्ला है।
सबसे बड़ी बेटी रीवा किशन ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए 2020 में फिल्म उद्योग में अपनी शुरुआत की। उन्होंने करण विश्वनाथ कश्यप द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फिल्म ‘सब कुशल मंगल’ में अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फिल्म में अक्षय खन्ना और प्रियांक शर्मा जैसे अभिनेताओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं और रीवा के परफॉर्मेंस को दर्शकों और आलोचकों से समान रूप से प्रशंसा मिली।
वहीं रवि किशन की एक और बेटी इशिता शुक्ला ने अपनी जिंदगी में अलग राह पकड़ ली है. 21 वर्षीया इशिता ने अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने का फैसला किया है। वर्तमान में, इशिता दिल्ली निदेशालय की ‘7 गर्ल बटालियन’ में एक कैडेट के रूप में कार्य करती हैं।
रवि किशन के दो अन्य बच्चे बेटी तनिष्का और बेटे सक्षम ने फिलहाल लाइमलाइट से दूर रहने का फैसला किया है। रवि किशन की सफलता में उनके परिवार का अहम योगदान है. उनके परिवार ने उन्हें हमेशा प्यार, समर्थन और प्रोत्साहन दिया है और चुनौतियों से उबरने में हमेशा उनकी मदद की है।
This website uses cookies.
Read More