B9बढ़ती महंगाई और सीमित आय के कारण घर का बजट बनाना मुश्किल हो गया है। आज के दौर में खर्च करते समय अपनी प्राथमिकता तय करना, खर्च करने की आदतों पर नजर रखना, अनावश्यक खर्चों में कटौती करना और आय बढ़ाने के नए तरीकों पर विचार करना भी जरूरी है। हालाँकि खर्चों को संतुलित करते हुए और सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए बजट बनाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, फिर भी आप बजट बनाते समय इन चरणों का पालन कर सकते हैं, जिससे आपको घर का बजट बनाने में आसानी होगी:
घर का बजट बनाने के लिए सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आपकी कुल आय कितनी है। इसके लिए विभिन्न स्रोतों से होने वाली आय की एक सूची बनाएं जहां से आपको नियमित इनकम होता है।
हममें से अधिकांश लोग अपने खर्चे नहीं लिखते। इस वजह से हमें पता ही नहीं चलता कि हमारा पैसा कहां खर्च हो रहा है. इसलिए एक प्रभावी बजट बनाने के लिए जरूरी है कि हम अपने खर्चों को लिखें ताकि हमें पता चल सके कि पैसा खर्च करते समय हमारी प्राथमिकता क्या होनी चाहिए।
बजट बनाते समय अपने अल्पकालिक और दीर्घकालिक लक्ष्य निर्धारित करना बहुत महत्वपूर्ण है। वित्तीय लक्ष्य निर्धारित करके, आप आपात स्थिति का सामना करने के लिए बेहतर रूप से तैयार होंगे, अपनी वित्तीय प्राथमिकताएँ निर्धारित हो जाएंगी और जीवन का भरपूर आनंद उठाएँगे।
बजट बताते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका खर्च आपकी कुल आय से अधिक न हो। इसके लिए आप अपने खर्चों को अलग-अलग श्रेणियों में बांट सकते हैं और हर श्रेणी के लिए पैसे आवंटित कर सकते हैं. इससे आप अपने खर्चों को अपनी आय के अनुसार सीमित करके तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं।
कई बार लोग अपने खर्चों का हिसाब न रखने के कारण फिजूलखर्ची की बुरी आदत में पड़ जाते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है। फिजूलखर्ची में महीने के दौरान बार-बार बाहर खाना, बार-बार फिल्में देखना, अपने बजट से बाहर की चीजें खरीदना आदि शामिल हैं। इसीलिए घर का बजट बनाते समय अनावश्यक खर्चों में कटौती की संभावनाएं तलाशें।
बजट बनाते समय यथार्थवादी होने का मतलब है कि आप अपनी वर्तमान आय के आधार पर बजट बनाएं, न कि भविष्य की संभावित आय के आधार पर। बजट बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप नियमित आय के स्रोतों के आधार पर ही बजट बना रहे हैं। कई बार लोग उत्साह में क्रेडिट कार्ड आदि से खर्च तो कर देते हैं लेकिन बाद में उन्हें चुकाने में दिक्कत आती है।
अपने खर्चों को लिखें और नियमित रूप से समीक्षा करें। ऐसा करने से आप फिजूलखर्ची से बचेंगे, आपको घर चलाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा और आप अपने वित्तीय लक्ष्य भी हासिल कर पाएंगे।
आपकी आय जितनी भी हो, उसमें बचत करने की संभावनाओं को तलाश कीजिए। नियमित रूप से थोड़ी-थोड़ी बचत करके भी आप एक समय के बाद खुद को बेहतर वित्तीय स्थिति में पाएंगे।
वित्तीय स्थिरता के लिए आवश्यक है कि आप खुद को वित्तीय रूप से शिक्षित करें और पैसे से पैसा बनाने के तरीकों के बारे में सीखें। इसके लिए आपको अपनी बचत का एक हिस्सा निवेश के लिए आवंटित करना चाहिए।
बजट बनाते समय अपने परिवार के सदस्यों की राय लेना न भूलें। इससे आपको अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को समझने में आसानी होगी। इससे सभी को यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि कितना खर्च करना है। इससे आप एक प्रभावी बजट निष्पादित करने में सक्षम होंगे।
This website uses cookies.
Read More