News

तलाक के बाद हलाला के लिए दबाव बना रहा था पति, मुस्लिम महिला ने बच्चों सहित अपनाया सनातन धर्म, प्रकाश से की शादी

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

उत्तर प्रदेश में धर्म परिवर्तन का एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमें मुस्लिम समुदाय की एक महिला ने अपने बच्चों के साथ इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है और हिंदू युवक प्रकाश से शादी कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्लिम महिला का नाम शाहाना है और वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली है. बताया जा रहा है कि महिला तलाकशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. ‌ मुस्लिम महिला ने बताया है कि उसका पहला पति उसे प्रताड़ित करता था और तलाक के बाद उस पर हलाला करने का दबाव बना रहा था, जिससे तंग आकर महिला ने सनातन धर्म अपनाने का फैसला किया. आइये जानते हैं ये पूरा मामला.

बसंत पंचमी के मौके पर बुलंदशहर की रहने वाली मुस्लिम महिला शाहाना ने अपने बच्चों समेत धर्म परिवर्तन कर अपने प्रेमी हिंदू युवक प्रकाश गंगवार से शादी कर ली. प्रकाश बरेली जिले के बहेड़ी का रहने वाला है. महिला तलाकशुदा है और यह उसकी दूसरी शादी है. ‌शादी के बाद शाहाना ने अपना नाम बदलकर शारदा रख लिया है. महिला के दो बच्चे हैं, अरहान और साद, जिसका नाम बदलकर रोहित और रोहन रखा गया है‌. महिला ने बताया है कि उसका पहला पति उसे प्रताड़ित करता था‌, तलाक के बाद जब उसके पहले पति ने उस पर हलाला करवाने का दबाव डाला तो महिला ने इससे तंग आकर स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करने का फैसला किया.

शाहाना ने बताया है कि वह बुलंदशहर में भूड़
शांति नगर की रहने वाली है। उसके परिवार वालों ने पहले उसका विवाह परवेज आलम नाम के एक मुस्लिम व्यक्ति से कराया था. परवेज कोई काम धंधा नहीं करता था और उसके परिवार वाले शाहाना को प्रताड़ित करते थे, और उसके साथ मारपीट करते थे। ‌ विवाद बढ़ने पर परवेज ने उसे तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया था. परवेज शाहाना को हलाला करवाने के लिए दबाव डाल रहा था जिसके चलते शाहाना मानसिक तनाव से जूझ रही थी.

हालात से मजबूर होकर शाहाना ने गाजियाबाद की एक फैक्ट्री में काम करना शुरू कर दिया, जहां उसकी मुलाकात प्रकाश से हुई. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला किया. बसंत पंचमी के दिन शाहाना ने अपने बच्चों के साथ इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया और प्रकाश से शादी कर ली. ‌ प्रकाश ने कहा है कि वह शहाना के बेटों को पिता जैसा प्यार देंगे और उनकी पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. खबर ये भी है कि कट्टरपंथी उनकी शादी से नाराज हो गए हैं और दोनों को जान का खतरा है.

शाहाना ने बयान दिया है कि- मैं बुलंदशहर की रहने वाली हूं. मैं शादी करने के लिए बरेली के इज्जतनगर थाने आयी हूं. इधर मैं अपनी इच्छानुसार ओमप्रकाश से विवाह कर रही हूं. अब मेरा नाम शारदा है. मैं ओमप्रकाश को करीब 2 साल से जानती हूं. मेरी मुलाकात ओमप्रकाश से तब हुई जब मेरे पति ने मुझे तीन तलाक दे दिया. वह कोई काम भी नहीं करता था और हलाला के लिए पति प्रताड़ित करता था. उसने मुझे तलाक दे दिया और कहा कि मेरा तुमसे कोई लेना-देना नहीं है. इसीलिए मैंने हिंदू धर्म अपना कर हिंदू रीति रिवाज से प्रकाश से शादी कर ली है.

References:

https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/muslim-woman-left-islam-shahana-became-sharda-marrying-hindu-man-omprakash-in-bareilly-halala-and-triple-talaq-lclam-1880177-2024-02-15

This website uses cookies.

Read More