Uncategorized

विश्व में फिर बजा PM मोदी का डंका, बने दुनिया के इकलौते नेता जिसे व्हाइट हाउस ने ट्विटर पर फॉलो किया

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

कोरोना महामारी से लड़ रहे अमेरिका को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा भेजने के बाद अमेरिका भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैन बन गया है. अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो किया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के इकलौते ऐसे नेता बन गए हैं जिसे व्हाइट हाउस ने फॉलो किया है.

बता दें अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर हैंडल The White House के 21.5 मिलियन (2.5 करोड़) फॉलोअर्स हैं. लेकिन यह टि्वटर हैंडल केवल 19 लोगों को फॉलो करता है जिनमें से 16 लोग अमेरिका के हैं. अभी तक The White House केवल भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तथा भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक ट्विटर हैंडल ही फॉलो करता था. लेकिन अब इस सूची में प्रधानमंत्री मोदी का भी नाम शामिल हो गया है.

अमेरिका कोरोना महामारी के चंगुल में बुरी तरह से फंस गया है. अमेरिका के सभी राज्य कोरोनावायरस के चपेट में आ चुके हैं. अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं. इस जानलेवा वायरस के कारण 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे मुश्किल वक्त में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से कोरोना के इलाज में प्रभावशाली माने जा रहे हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था. ट्रंप के अनुरोध पर भारत ने कोरोनावायरस के खिलाफ साझा लड़ाई में सहयोग करने तथा मानवता के आधार पर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाकर कर अमेरिका को यह दवाई भेजा था.

दवाई मिलने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट करके भारत और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा था. ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, असाधारण समय में भी दोस्तों के बीच घनिष्ठ सहयोग की आवश्यकता होती है. HCQ के निर्णय के लिए भारत और भारत के लोगों को धन्यवाद. इसे भुलाया नहीं जा सकेगा! इस लड़ाई में न केवल भारत, बल्कि मानवता की मदद करने में आपके मजबूत नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद!

Last updated: 11/04/2020 7:45 am

This website uses cookies.

Read More