Society

लॉक डाउन को गंभीरता से पालन करें, राज्य सरकारें नियमों को पालन करवाएं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

रविवार को जनता कर्फ्यू की अभूतपूर्व सफलता के बाद उम्मीद की जा रही थी कि लोग लॉक डाउन को भी गंभीरता से लेंगे. लेकिन कई जगह से खबरें आ रही है कि लोग लॉक डाउन के प्रति गंभीर नहीं है. कई जगह बसों और बाजारों में भीड़ देखने को मिल रही है।

लॉक डाउन के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाए जाने के कारण प्रधानमंत्री मोदी भी नाराज दिख रहे. उन्होंने नियमों का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती के संकेत दिए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें. राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं.

विदित हो कोरोना संक्रमण को देखते हुए देशभर के लगभग 97 से ज्यादा जिलों को लॉक डाउन कर दिया गया है. जिन जिलों को लॉक डाउन किया गया है उनकी सीमाएं सील कर दी गई हैं. इन जिलों में केवल जरूरी सुविधा देने वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक लॉक डाउन के कारण राजधानी दिल्ली के सीमाओं को भी सील कर दिया गया है. सोमवार को दिल्ली-नोएडा को जोड़ने वाली डीएनडी पर सैकड़ों गाड़ियां फंस गई है. पुलिस जरूरी सेवा देने वालों को पहचान पत्र देखकर ही प्रवेश दे रही है. लॉक डाउन के दौरान लोग सहयोग करते नहीं दिख रहे हैं. दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलने के कारण पुलिस और लोगों में नोकझोंक की खबरें आ रही हैं.

लॉक डाउन के दौरान जरूरी चीजों शॉर्टेज की आशंका के कारण लोग सोशल डिस्टेंसिंग के दिशा निर्देशों को नजरअंदाज करते हुए राशन की दुकानों पर भारी संख्या में इकट्ठा हो रहे हैं. पेट्रोल पंपों पर भी लंबी कतारें दिख रहीं है  जहां लोग अपनी गाड़ियों की टंकिया फुल करवाते दिख रहे हैं.

बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने अपनी गश्त बढ़ा दी है. पुलिस लोगों को समझा रही है  कि घबराकर ज्यादा खरीदारी करने की जरूरत नहीं है. सरकार आवश्यक चीजों की किल्लत नहीं होने देगी और जनता को आवश्यक सुविधाएं मिलती रहेंगी.

Last updated: 23/03/2020 6:13 am

This website uses cookies.

Read More