Finance

3 सदस्य के एक परिवार के लिए बजट तैयार करें जहां कमाई ₹15000 का है

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

आज के महंगाई के दौर में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों का जीवन तनावपूर्ण हो गया है. आज के दौर में जिस परिवार की आय 15000 है उनका जीवन चुनौतियों से भरा हो सकता है। फिर भी अगर सोच-समझकर बजट बनाया जाए तो संभव है कि यह परिवार अपनी जरूरतों को पूरा कर अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है। इसी क्रम में आइए निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से 15000 की आय वाले तीन लोगों के परिवार के लिए एक प्रभावी बजट बनाने का प्रयास करें:

1.यहां हम 3 सदस्यों वाले परिवार की बात कर रहे हैं तो मान लीजिए कि परिवार में पति-पत्नी और एक बच्चा होगा। इसलिए सबसे पहले खर्च करते समय प्राथमिकताएं तय करना बहुत जरूरी है।

2.सबसे पहले जीवनयापन की लागत (Cost of Living) पर ध्यान देना जरूरी है, जिसमें घर का किराया, राशन और दैनिक जरूरतें शामिल हैं। यदि परिवार के पास अपना घर है तो किराए पर बचत हो सकती है। इन सभी चीजों पर इस परिवार को कम पैसों में एडजस्ट करना पड़ेगा. 15000 की आय वाले इस परिवार को अपना जीवन-यापन खर्च 6000-7000 रुपए तक सीमित रखना चाहिए।

3.क्योंकि इस परिवार में एक बच्चा है तो उसकी पढ़ाई पर भी ध्यान देना जरूरी है. चूंकि यह परिवार महंगे स्कूलों की फीस देने की स्थिति में नहीं है, इसलिए उन्हें ईडब्ल्यूएस आदि का सहारा लेना पड़ सकता है, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला दिलाना आसान हो जाता है। एक अच्छा सरकारी स्कूल भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। बच्चे की पढ़ाई पर हर महीने एक से दो हजार खर्च किये जा सकते हैं.

4.घर के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी न हो तो बेहतर है। लेकिन बीमार पड़ने की स्थिति में 15000 की सीमित कमाई वाले इस परिवार को सरकारी अस्पतालों और सरकारी सुविधाओं पर अधिक निर्भर रहना पड़ सकता है. फिर भी मेडिकल खर्च के लिए हर महीने ₹1000-2000 रखें।

5.ऊपर बताई गई जरूरतों के अलावा घर में कपड़े, फोन बिल और अन्य जरूरतें भी होती हैं। इसके लिए यह परिवार दो ₹2000-3000 खर्च कर सकता है।

6.भले ही परिवार की आय ₹15000 है, लेकिन इसमें भी इस परिवार को बचत की संभावनाएं तलाशनी होंगी। इस परिवार को परिवार में वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए हर महीने कम से कम ₹2000-3000 बचाने की कोशिश करनी चाहिए।

This website uses cookies.

Read More