News

आर अश्विन 100 टेस्ट मैच क्रिकेट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बने, जानिए कौन से भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने 100 टेस्ट मैच खेला है

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम कई उपलब्धियां हैं। टेस्ट क्रिकेट में अब तक सिर्फ 9 गेंदबाज ही ऐसे रहे हैं जिन्होंने 500 से ज्यादा विकेट लिए हैं और इसमें अश्विन का नाम भी शामिल है। भारत की बात करें तो अनिल कुंबले के बाद अश्विन दूसरे गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट लिए हैं। अब अश्विन के करियर में एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में हिस्सा लेने के बाद अश्विन 100 टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बन गए हैं। इसी क्रम में यहां हम भारत के उन क्रिकेटरों का नाम बता रहे हैं जिन्होंने भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं।

क्रिकेटरों का नाम बता रहे हैं जिन्होंने भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं

वर्तमान में क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन आधिकारिक फॉर्मेट में खेला जाता है- t20 क्रिकेट, वन डे क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट। टेस्ट क्रिकेट क्रिकेट का सबसे लंबा फॉर्मेट है जो 5 दिनों तक चलता है। ‌ टेस्ट क्रिकेट को क्रिकेट का सबसे कठिन फॉर्मेट माना जाता है क्योंकि 5 दिन तक चलने वाले मैच में खिलाड़ी की क्रिकेट तकनीक के अलावा उसके शारीरिक और मानसिक क्षमता की भी परख होती है। ‌ वर्तमान में दुनिया के कई देश क्रिकेट खेलते हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट खेलने का दर्जा केवल 12 देश को प्राप्त है। ‌ इसीलिए सभी क्रिकेटर का यह सपना होता है कि वह अपने देश के लिए क्रिकेट के सबसे सम्मानित फॉर्मेट यानी कि टेस्ट क्रिकेट क्रिकेट खेले।

जहां तक 100 टेस्ट मैच खेलने की बात है तो अब तक दुनिया में केवल 76 खिलाड़ी ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं। सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम है. उन्होंने भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेले हैं। धर्मशाला टेस्ट में हिस्सा लेने के बाद रविचंद्रन अश्विन 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के 76वें और भारत के 14वें क्रिकेटर बन गए हैं। भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटरों की सूची इस प्रकार है:

1.सुनील गावस्कर

2.दिलीप वेंगसरकर

3.कपिलदेव

4.सचिन तेंदुलकर

5.अनिल कुंबले

6.राहुल द्रविड़

7.सौरव गांगुली

8.वीवीएस लक्ष्मण

9.वीरेंद्र सहवाग

10.हरभजन सिंह

11.इशांत शर्मा

12.विराट कोहली

13.चेतेश्वर पुजारा

14.रविचंद्रन अश्विन

This website uses cookies.

Read More