सनातन हिंदू धर्म भारत की आत्मा एवं सांस्कृतिक पहचान है। भारत की आत्मा और नियति हिंदू धर्म से जुड़ी हुई है। भारत पर सदियों से विदेशी हमले होते रहे हैं, जिससे अतीत में सनातन हिंदू धर्म को काफी नुकसान हुआ। मुस्लिम शासकों के शासन काल में भी हिन्दू धर्म को हानि पहुंचाई गई और अनेक मंदिरों को नष्ट कर दिया गया। समय के साथ हिंदू समाज अपने धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक हुआ और अपने धर्म और संस्कृति को पुनः स्थापित करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने लगा। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी इसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में भारतीय जनता पार्टी की अहम भूमिका है। भाजपा हिंदू सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती है। राम मंदिर निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों का भी अहम योगदान है, जिनके अथक प्रयास और बलिदान से राम मंदिर निर्माण का सपना साकार हुआ। राम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है और 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए करीब 7000 लोगों को निमंत्रण भेजा गया है। इनमें करीब 3000 वीवीआईपी भी शामिल हैं। इस समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड, खेल और उद्योग जगत की कई मशहूर हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है। आमंत्रित 7 हजार लोगों में बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और आशा भोंसले जैसे दिग्गज शामिल हैं, जबकि ‘रामायण’ में भगवान राम और देवी सीता का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को भी आमंत्रित किया गया है। लेकिन इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम शामिल नहीं है, जो कई लोगों को हैरान कर रहा है।
22 जनवरी, 2024 को सुबह 11 बजे होने वाले इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेल जगत से क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली और मुकेश अंबानी और उद्योग जगत से रतन टाटा जैसे उद्योगपतियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज मौजूद रहेंगे। लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा और उमा भारती को भी 22 जनवरी के लिए निमंत्रण भेजा गया है
इनके अलावा विभिन्न धर्मगुरु भी इस भव्य प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसमें सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि जैन धर्म के महागुरु को भी शामिल किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंदिर ट्रस्ट की ओर से जैन धर्म गुरु आचार्य लोकेश मुनि को भी आमंत्रित किया गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर, 1992 में अपने प्राणों की आहुति देने वाले कारसेवकों के परिवारों को भी आमंत्रित किया गया है।
This website uses cookies.
Read More