Politics

बिहार के महान दलित नेता राम विलास पासवान नही रहे, बेटे चिराग ने ट्वीट कर दी जानकारी

Share
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिल्ली के एक हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली, हाल ही में उनका हार्ट सर्जरी हुआ था। बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर यह जानकारी दिया उन्होंने कहा “पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं।” राज्यसभा के सदस्य रामविलास पासवान मोदी सरकार में Consumer Affairs, Food and Public Distribution मिनिस्टर थे। चिराग पासवान ने सूचना देते हुए कहा कि उनके पिता हेल्थ प्रॉब्लम्स को इग्नोर कर रहे थे और कोरोना काल में भी लगातार लोगों की सेवा में लगे थे। 8 बार के लोकसभा सांसद रामविलास पासवान ने अपने राजनीतिक करियर का शुरुआत संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से किया था। वे 1969 में बिहार विधानसभा के लिए चुने गए थे। जनता पार्टी के टिकट पर वे 1977 में हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से पहली बार सांसद बने थे। इमरजेंसी के दौरान वे जेल भी गए थे। रामविलास पासवान का जन्म बिहार के खगड़िया जिले में 5 जुलाई 1946 को हुआ था।
1960 में वे राजकुमारी देवी के साथ विवाह बंधन में बंधे हांलांकि  1981 में दोनों अलग हो गए। पहली पत्नी से उनकी दो पुत्रियां  थी। 1983 में उन्होंने रीना शर्मा से दूसरी शादी की जिससे चिराग ने जन्म लिया।

This website uses cookies.

Read More